Move to Jagran APP

2022 तक सभी परिवार को अपना सर ढकने के लिए छत : CM योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जलालपुर तहसील क्षेत्र में नरेंद्रदेव इंटर कॉलेज के मैदान पर बने हेलीपैड से 12.42 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 07 Sep 2019 01:43 PM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 06:08 PM (IST)
2022 तक सभी परिवार को अपना सर ढकने के लिए छत : CM योगी आदित्यनाथ
2022 तक सभी परिवार को अपना सर ढकने के लिए छत : CM योगी आदित्यनाथ

अम्बेडकरनगर, जेएनएन। जलालपुर विधानसभा उपचुनाव का शंखनाद करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार के बहाने विपक्षी दलों पर सीधा हमला बोला। कहा कि कुछ लोग जाति की राजनीति करते हैं, लेकिन विकास अपना व परिवार का करते हैं। बैंक बैलेंस करते हैं। यही लोग खूब भ्रष्टाचार भी करते हैं। जनता का धन लूटने वाले ऐसे भ्रष्टाचारी जेल जाएंगे और उनकी संपत्ति भी जब्त की जाएगी।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री शनिवार को नरेंद्र देव इंटर कॉलेज जलालपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। लगभग डेढ़ घंटे विलंब से आए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के दो साहसिक निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि 70 सालों में जो कोई न कर सका उसे मोदी जी ने कर दिखाया है। अनुच्छेद 370 को  खत्म कर प्रधानमंत्री ने आतंकवाद का समूल ही नाश कर दिया। यह निर्णय आतंकवाद के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा। इससे जम्मू कश्मीर विकास की मुख्य धारा में शामिल होगा।

मुस्‍ल‍िम मह‍िलाओं को द‍िया जीने का अध‍िकार 
तीन तलाक को कुप्रथा बताते हुए योगी ने कहा कि ऐसी प्रथा का समाज में कोई औचित्य नहीं है। मोदी सरकार ने इस प्रथा को पूरी मजबूती से कानून बनाकर समाप्त कर मुस्लिम समाज की महिलाओं को जीने का अधिकार दिया है। समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना सरकार का लक्ष्य है। वर्ष 2022 तक जनता खुशहाल होगी और सबके सिर पर छत होगी। कहा कि बिना भेदभाव के हम काम कर रहे हैं तो वोट भी भाजपा को मिलना चाहिए।

भ्रष्टाचारी जाएंगे जेल, जब्त होगी संपत्ति 
सीएम ने कहा, ढाई साल के शासनकाल में एक भी दंगा नहीं हुआ है क्योंकि दंगा करने वाला जानता है उसका क्या हश्र होगा। हमारी सरकार ईमानदारी से नौकरी दे रही है। जो योग्य हैं नौकरी उनका इंतजार कर रही है। इस दौरान उन्होंने एक अरब 82 करोड़, 89 लाख 93 हजार रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। साथ ही पांच हजार 60 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का प्रमाण पत्र वितरित किया।  

नौकरियों के नाम पर मोल भाव किया सपा-बसपा की सरकार ने 
सपा और बसपा की सरकार नौकरियों के नाम पर मोल भाव करती थी। हमारी सरकार ईमानदारी से सबको नौकरी दे रही है, जो योग्य है नौकरी उसका इंतजार कर रही है।

तय समय से डेढ़ घंटे विलंब से पहुंचे सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जलालपुर तहसील क्षेत्र में नरेंद्रदेव इंटर कॉलेज के मैदान पर बने हेलीपैड से 12.42 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। तय समय से करीब लगभग डेढ़ घंटे विलंब से आने के बाद भी जनता में जोश दिखाई दिया। यहां परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास के साथ ही लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरण कर सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों व कोर ग्रुप की बैठक करेंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.