Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुरक्षा घेरा कम करने की इच्छा जताई थी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 18 Aug 2019 05:26 PM (IST)Updated: Sun, 18 Aug 2019 05:28 PM (IST)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव

लखनऊ, जेएनएन। केंद्र सरकार के विशिष्टजनों की सुरक्षा में कटौती के बीच राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। इनकी सुरक्षा व्यवस्था का फिर से आकलन करने के बाद बदलाव किया गया है।

loksabha election banner

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुरक्षा घेरा कम करने की इच्छा जताई थी। इसके तहत अब इनके सुरक्षा बेड़ा में शामिल कुछ अतिरिक्त जवानों को कम करने की तैयारी है। केंद्र सरकार के कई वीवीआइपी की गैरजरूरी सुरक्षा को कम करनेे के बाद इसे प्रदेश में बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी नेताओं व अफसरों के वाहनों पर लाल-नीली बत्तियों व हूटर के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाते हुए वीआइपी कल्चर को खत्म करने का संदेश दिया था।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पदभार ग्रहण करने के बाद उनकी सुरक्षा में तैनात अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को कम करने की बात कही थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उनकी सुरक्षा में लगे गैरजरूरी जवानों को हटाने के निर्देश दिए थे। राज्यपाल व मुख्यमंत्री की सुरक्षा का उच्च स्तरीय रिव्यू किया गया है। सुरक्षा मुख्यालय स्तर पर कुछ बदलाव लागू करने की तैयारी चल रही है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि सिक्योरिटी रिव्यू के आधार राज्यपाल व मुख्यमंत्री के सुरक्षा घेरे में कुछ बदलाव किये गए हैं। इसके साथ हालांकि सुरक्षा की गोपनीयता का हवाला देकर अधिकारियों ने बदलाव की जानकारी देने से इन्कार कर दिया। उल्लेखनीय है कि भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल मुख्यमंत्री को खतरा होने के कई अलर्ट जारी हो चुके हैं। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा के अंतरिम घेरे में कोई बदलाव नहीं किया गया है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.