Ropax Ferry Service: सीएम विजय रूपाणी बोले, रोपैक्स फेरी सर्विस गुजरात के विकास के लिए महत्वपूर्ण
Ropax Ferry Service विजय रूपाणी ने कहा कि रोपैक्स फेरी सर्विस गुजरात के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। गुजरात में गोगा और हजीरा के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने रोपैक्स सेवाएं शुरू की हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत में अब ब्लू इकोनामी पर जोर दिया जाएगा।
अहमदाबाद, एएनआइ। Ropax Ferry Service: गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने रविवार को कहा कि रोपैक्स फेरी सर्विस गुजरात के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। गुजरात में गोगा और हजीरा के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने रोपैक्स सेवाएं शुरू की हैं। अहमदाबाद से जागरण संवाददाता के मुताबिक, पीएम मोदी ने कहा कि भारत में अब ब्लू इकोनामी पर जोर दिया जाएगा, ताकि मैन्युफैक्चरिंग स्टेट इकाइयों को जलमार्ग से जोड़कर निर्यात को बेहतर बनाया जा सके। भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ शिपिंग को अब मिनिस्ट्री ऑफ पोर्ट शिपिंग एंड वॉटर बेस के नाम से जाना जाएगा। शिपिंग मंत्रालय के नाम बदलने से काम में भी स्पष्टता आएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरत के हजीरा टर्मिनल वह रोपैक्स फेरी के लोकार्पण अवसर पर कहा कि भारत में समंदर में नदियां 2014 के पहले भी थी, लेकिन जल मार्ग आधारित व्यापार वह बंदरगाहों के विकास पर ध्यान ही नहीं दिया गया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि मत्स्य व्यापार को और सुगम व विस्तृत बनाने के लिए ब्लू इकोनामी पर फोकस किया जाएगा। समुद्री किनारों को विकसित कर व्यापारिक इको सिस्टम को विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि सूरत के हजीरा से भावनगर के गुहा पोर्ट के जुड़ जाने से सौराष्ट्र सीधे सूरत जैसे व्यापारिक शहर के साथ जुड़ जाएगा। सौराष्ट्र मैं उत्पादित माल सामान फल व सब्जी आसानी से सूरत में मुंबई के बाजार में पहुंचाई जा सकेगी। रोपैक्स फेरी से समय पर ईंधन की बचत तो होगी। साथ ही, कृषि उत्पादों की बर्बादी को भी रोका जा सकेगा। सड़क मार्ग से जाने से 10 से 12 घंटे का समय लगता था, वह अब जलमार्ग से तीन से चार घंटे का रह जाएगा। रोजाना इससे 9000 लीटर ईंधन की बचत देश को होगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस प्रोजेक्ट से पहले से परिचित थे, लेकिन इसमें कई तरह की तकनीकी परेशानियां थी जिसे इंजीनियर स्नेह अपनी कुशलता से दूर किया है। मोदी ने कहा सूरत से सौराष्ट्र के जुड़ जाने से सौराष्ट्र के जीवन शैली मैं बड़ा बदलाव आएगा। व्यापार तेजी से बढ़ेगा।
मोदी ने कहा केि सूरत वह मुंबई के जैन समुदाय के लोग अब पालीताणा गिरनार भी अपने तीर्थ स्थल के दर्शनों को आसानी से पहुंच सकेंगे। रोपैक्स फेरी के जरिए 50 ट्रक शो कार 50 बाइक तथा 500 यात्री एक बार में सफर कर सकेंगे। लोगों को अपने वाहन के साथ हजीरा वह घोघा के बीच रोपैक्स फेरी के माध्यम से यात्रा करने की सुविधा उपलब्ध होगी। पहले सड़क मार्ग से करीब 370 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी, जो अब सिमटकर 90 किलोमीटर रह जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी का मानना है कि इस समुद्री मार्ग के आपस में जुड़ने से हीरा उद्योग सीमेंट लोहा रीसाइक्लिंग फूड प्रोसेस के साथ शिप मेकिंग व शिप ब्रेकिंग के कारोबार को भी गति मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने हजीरा सूरत टर्मिनल तथा रोपैक्स फेरी का वर्चुअल उद्घाटन किया। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी तथा केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीया यहां समारोह स्थल पर मौजूद थे।