Move to Jagran APP

जयराम ठाकुर ने मंत्रिमंडल में किया बड़ा फेरबदल, गोविंद ठाकुर होंगे शिक्षा मंत्री; नए मंत्रियों को बांटे विभाग

Himachal Cabinet दो दिन की मशक्कत के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अंतत शुक्रवार देर रात मंत्रियों के विभागों का आवंटन कर दिया।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 08:45 AM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2020 09:20 AM (IST)
जयराम ठाकुर ने मंत्रिमंडल में किया बड़ा फेरबदल, गोविंद ठाकुर होंगे शिक्षा मंत्री; नए मंत्रियों को बांटे विभाग
जयराम ठाकुर ने मंत्रिमंडल में किया बड़ा फेरबदल, गोविंद ठाकुर होंगे शिक्षा मंत्री; नए मंत्रियों को बांटे विभाग

शिमला, जेएनएन। दो दिन की मशक्कत के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अंतत: शुक्रवार देर रात मंत्रियों के विभागों का आवंटन कर दिया। कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया है जबकि नए मंत्रियों को भी विभाग आवंटित कर दिए गए। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज अब शहरी विकास मंत्री होंगे। उनकी जगह परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर को शिक्षा मंत्री बनाया गया है। शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। राजीव सैजल स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री होंगे।

loksabha election banner

वीरवार को शपथ लेने वाले सुखराम चौधरी ऊर्जा मंत्री, राकेश पठानिया वन मंत्री व राजिंद्र गर्ग खाद्य आपूर्ति मंत्री होंगे। उद्योग एवं श्रम रोजगार मंत्री विक्रम सिंह को परिवहन विभाग भी मिल गया है। रामलाल मार्कंडेय से कृषि विभाग वापस लेकर वीरेंद्र कंवर को सौंपा गया है। जलशक्ति, राजस्व एवं बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के विभागों में कोई फेरबदल नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में अब किसी भी समय होगी आवाजाही, एसओपी के बाद धार्मिक स्थल भी खुलेंगे, रात्रि कर्फ्यू हटा

किसके पास कौन सा विभाग

  • जयराम ठाकुर (मुख्यमंत्री) वित्त, गृह,योजना, सामान्य प्रशासन, पीडब्ल्यूडी, पर्यटन, आबकारी व कराधान व शेष बचे सभी विभाग
  • महेंद्र सिंह ठाकुर, जलशक्ति, राजस्व एवं बागवानी व सैनिक कल्याण
  • सुरेश भारद्वाज, शहरी विकास, नगर नियोजन, आवास, संसदीय मामले व सहकारिता
  • सरवीण चौधरी, सामाजिक न्याय व अधिकारिता
  • डॉक्‍टर रामलाल मार्कंडेय, तकनीकी शिक्षा, जनजातीय विकास, सूचना प्रौद्योगिकी
  • वीरेंद्र कंवर, कृषि, पंचायती राज, ग्रामीण विकास एवं पशुपालन
  • विक्रम सिंह, उद्योग, परिवहन, श्रम रोजगार
  • गोविंद सिंह ठाकुर, शिक्षा मंत्री, भाषा कला एवं संस्कृति
  • डॉक्‍टर राजीव सैजल, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री
  • सुखराम चौधरी, ऊर्जा मंत्री
  • राकेश पठानिया, वन व युवा सेवाएं एवं खेल
  • राजिंद्र गर्ग, खाद्य आपूर्ति।

यह भी पढ़ें: Himachal Weather Forecast: प्रदेश में आज भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी, सप्‍ताहभर बरसेंगे मेघ

यह भी पढ़ें: महिलाओं ने तैयार की चीड़ और बांस के पत्तों से इको फ्रेंडली राखियां, मुख्‍यमंत्री ने भी की सराहना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.