Move to Jagran APP

मायावती के खास रहे रामवीर उपाध्याय के बेटे चिराग सहित तीन भाजपा में शामिल

UP BJP Joining भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के साथ और प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने चिराग उपाध्यय को लखनऊ में पार्टी की सदस्यता दिलाई। इनके साथ ही पूर्व विधायक अरुण मल्होत्रा तथा पूर्व डीआईजी कृपाशंकर सिंह भी भाजपा में शामिल हो गए

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 01 Oct 2020 01:24 PM (IST)Updated: Thu, 01 Oct 2020 01:43 PM (IST)
मायावती के खास रहे रामवीर उपाध्याय के बेटे चिराग सहित तीन भाजपा में शामिल
चिराग उपाध्याय ने सोशल मीडिया पर संदेश दिया कि पीएम मोदी- सीएम योगी आदित्यनाथ की विचारधारा से काफी प्रभावित हैं

लखनऊ, जेएनएन। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती के बेहद रहे पार्टी से निलंबित रामवीर उपाध्याय के पुत्र चिराग उपाध्याय गुरुवार को भाजपाई हो गए। हाथरस के सादाबाद से विधायक रामवीर उपाध्याय को बसपा का कद्दावर नेता माना जाता है। वह मायावती की सरकार में हर बार कैबिनेट मंत्री बने थे और बसपा के ब्राह्मण कार्ड को गति देने में हमेशा आगे रहते हैं।

loksabha election banner

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री रामवीर उपाध्याय के बेटे चिराग उपाधयाय को भाजपा में शामिल कराया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के साथ और प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने चिराग उपाध्यय को लखनऊ में पार्टी की सदस्यता दिलाई। इनके साथ ही पूर्व विधायक अरुण मल्होत्रा तथा पूर्व डीआईजी कृपाशंकर सिंह भी भाजपा में शामिल हो गए। चिराग उपाध्याय ने कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। जालौन निवासी अरूण मल्होत्रा, कालपी से विधायक थे। वह कानपुर क्षेत्र को रिपोर्ट करेंगे। जौनपुर निवासी पूर्व डीआइजी कृपाशंकर सिंह काशी क्षेत्र को रिपोर्ट करेंगे।

पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता रामवीर उपाध्याय के पुत्र चिराग उपाध्याय इससे पहले अगस्त में भाजपा में शामिल होने के लिए आगरा के जयपुर हाउस में ब्रज क्षेत्र कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन बगैर पार्टी की सदस्यता लिए वहां से चले गए थे। इसके बाद से चिराग के भाजपा में शामिल होने की चर्चा ने जोर पकड़ लिया था। इस दौरान करीब एक घंटा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी एवं संगठन मंत्री भवानी सिंह से बंद कमरे में बात की।

चिराग उपाध्याय ने इससे पहले भी सोशल मीडिया पर यह संदेश दिया था कि पीएम मोदी तथा सीएम योगी आदित्यनाथ की विचारधारा से काफी प्रभावित हैं और शीघ्र भाजपा में शामिल होंगे।

बसपा के प्रदेश की सत्ता से बाहर होने के बाद पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय 2019 में बसपा के टिकट पर फतेहपुर सीकरी से बसपा के उम्मीदवार थे। यहां से 2004 में उनकी पत्नी सीमा उपाध्याय सांसद बनी थीं। इसके बाद रामवीर अचानक मैदान से हट गए। वह हाथरस की सादाबाद सीट से बसपा के विधायक हैं। बसपा ने उन्हेंं निलंबित कर रखा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.