Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का झांसी दौरा आज...बुंदेलखंड में सियासी किला मजबूत करने पर होगा फोकस

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार अपराह्न दो बजे झांसी पहुंच रहे हैं। दो दिन सीएम योजनाओं की समीक्षा लोकार्पण और स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Sat, 07 Dec 2019 10:07 AM (IST)Updated: Sat, 07 Dec 2019 10:07 AM (IST)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का झांसी दौरा आज...बुंदेलखंड में सियासी किला मजबूत करने पर होगा फोकस
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का झांसी दौरा आज...बुंदेलखंड में सियासी किला मजबूत करने पर होगा फोकस

झांसी, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार अपराह्न दो बजे झांसी पहुंच रहे हैं। दो दिन सीएम योजनाओं की समीक्षा, लोकार्पण और स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इस साल मुख्यमंत्री का यह तीसरा झांसी दौरा है। इससे पहले वह फरवरी में एक सप्ताह के अंतराल में दो बार आए थे।

loksabha election banner

बुंदेलखंड के राजनीतिक अतीत में झांकें तो यहां हमेशा से ही समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी का सिक्का चलता रहा है। 2014 के लोकसभा चुनाव ने इस भू-भाग के सियासी परिदृश्य को बदल दिया। बुंदेलखंड की चारों लोकसभा सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। इसके बाद वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव हुए, जिसमें बुंदेलखंड की सभी 19 सीट पर कमल खिला, तो इसी वर्ष हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने फिर सभी सीट जीत लीं। बुंदेलखंड में मिले इस समर्थन के बाद भाजपा ने इस उजड़े भू-भाग पर फोकस कर लिया।

सूबे की सत्ता संभालने के बाद योगी ने झांसी से ही अपने अधिकृत भ्रमण की शुरुआत की। 20 अप्रैल 2017 को उनका झांसी आगमन हुआ। इस दौरान सीएम ने टांकोरी गांव का भ्रमण किया तथा प्राथमिक पाठशाला के बच्चों से बात की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री 24 नवंबर 2017 को झांसी चुनावी दौरे पर आए। नगर निगम चुनाव के दौरान में वह महापौर प्रत्याशी रामतीर्थ सिंघल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने आए थे। यानी, सत्ता संभालने के पहले ही साल में दो बार झांसी आए।

16 अप्रैल 2018 को मुख्यमंत्री का तीसरी बार झांसी आगमन हुआ। इसके बाद मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव से पहले झांसी आए। इस साल फरवरी माह में एक सप्ताह के अंतराल में मुख्यमंत्री दो बार झांसी आए। अब सात दिसंबर को मुख्यमंत्री झांसी आ रहे हैं। वह आठ दिसंबर को भी झांसी में रहेंगे, जिससे इस वर्ष में यह सीएम का तीसरा झांसी दौरा होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.