Move to Jagran APP

हाई कोर्ट में बदायूं से भाजपा सांसद संघमित्रा के खिलाफ चलेगा मुकदमा, चुनाव की वैधता को दी गई है चुनौती

हाई कोर्ट ने भाजपा सांसद संघमित्रा के चुनाव की वैधता के खिलाफ सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव की याचिका की ग्राह्यता पर उनकी आपत्ति निरस्त कर दी है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Fri, 10 Apr 2020 07:51 PM (IST)Updated: Fri, 10 Apr 2020 07:51 PM (IST)
हाई कोर्ट में बदायूं से भाजपा सांसद संघमित्रा के खिलाफ चलेगा मुकदमा, चुनाव की वैधता को दी गई है चुनौती
हाई कोर्ट में बदायूं से भाजपा सांसद संघमित्रा के खिलाफ चलेगा मुकदमा, चुनाव की वैधता को दी गई है चुनौती

प्रयागराज, जेएनएन। इलाहाबाद हाई कोर्ट में बदायूं संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्या के खिलाफ मुकदमा चलेगा। हाई कोर्ट ने संघमित्रा के चुनाव की वैधता के खिलाफ सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव की याचिका की ग्राह्यता पर सांसद की आपत्ति निरस्त कर दी है। वाद बिंदु तय करने के लिए छह मई को सुनवाई के लिए पेश करने का आदेश दिया है।

loksabha election banner

यह आदेश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने दिया है। पूर्व सांसद व सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव का कहना है कि लोकसभा चुनाव में 24 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। इसमें केवल नौ ही स्वीकृत किए गए। इसके अलावा सारे नामांकन पत्र मनमाने तौर पर अस्वीकृत कर दिए गए। चुनाव का परिणाम 25 मार्च, 2019 को घोषित हुआ। इसमें आठ हजार वोटों की गिनती अधिक की गई है। जो चुनाव को प्रभावित कर सकती है। विपक्षी सांसद संघमित्रा मौर्या की शादी नवल किशोर मौर्य के साथ हुई है। उनके एक पुत्र भी है। चुनाव घोषणा पत्र में इस तथ्य की जानकारी छिपाई गई है। जो सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों व चुनाव नियमों का उल्लंघन है। इस आधार पर इनका चुनाव निरस्त किया जाए।

याचिका में यह भी कहा गया है कि एक प्रत्याशी दिनेश कुमार का नामांकन गलत तरीके से अस्वीकृत किया गया है। दिनेश कुमार ने भी चुनाव याचिका दाखिल की है, जिस पर कोर्ट ने सांसद की आपत्ति को निरस्त करते हुए सुनवाई किए जाने का आदेश दिया है। दोनों याचिकाओं की सुनवाई छह मई को होगी। कोर्ट ने कहा कि याचिका पोषणीय है। याची वाद कारण पर अपना पक्ष व साक्ष्य पेश करें।

बता दें ति समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने बदायूं लोकसभा सीट से भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्या के चुनाव के खिलाफ इलाहाबाद हाई कोर्ट में चुनाव याचिका दाखिल की है। संघमित्रा प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी हैं। 17वीं लोकसभा चुनाव के तहत उत्तर प्रदेश की बदायूं सीट पर समाजवादी पार्टी का गढ़ रही है, लेकिन इस लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के संघमित्रा मौर्य ने सपा के सांसद एवं गठबंधन प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को 18454 वोटों से शिकस्त दी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.