Move to Jagran APP

कैप्टन ने फिर की युवा नेतृत्व की वकालत, कहा- प्रधान पद के लिए प्रियंका गांधी आदर्श उम्मीदवार

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए प्रियंका गांधी को आदर्श उम्मीदवार बताया। कहा कि यदि प्रियंका को पार्टी अध्यक्ष चुना जाता है तो उनका पूरा समर्थन रहेगा।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 29 Jul 2019 04:57 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jul 2019 06:00 PM (IST)
कैप्टन ने फिर की युवा नेतृत्व की वकालत, कहा- प्रधान पद के लिए प्रियंका गांधी आदर्श उम्मीदवार
कैप्टन ने फिर की युवा नेतृत्व की वकालत, कहा- प्रधान पद के लिए प्रियंका गांधी आदर्श उम्मीदवार

जेएनएन, चंडीगढ़। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए प्रियंका गांधी को आदर्श उम्मीदवार बताया। कहा कि यदि प्रियंका को पार्टी अध्यक्ष चुना जाता है तो उनका पूरा समर्थन रहेगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह फैसला लेना कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) का काम है।

loksabha election banner

यहां पत्रकारों से बातचीत में कैप्टन ने अध्यक्ष पद से राहुल गांधी के पीछे हटने को दुखदायी बताया। कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ। कैप्टन ने एक बार फिर कहा कि भारत युवाओं का देश है, इसलिए पार्टी को युवा नेतृत्व की जरूरत है। कांग्रेस के नेता शशि थरूर के बयान के संबंध में उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी पार्टी के प्रमुख पद के लिए बहुत बढ़िया पसंद होंगी।

बता दें, कैप्टन इससे पहले भी पार्टी की बागडोर किसी नौजवान नेता को देने की वकालत करते रहे हैं। उनका कहना है कि इस समय पर भारत की अधिसंख्य जनसंख्या युवा है और एक युवा नेता ही युवा मन की बात सुन पार्टी को आगे बढ़ा सकता है। 

एक ओर सवाल के जवाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने स्पष्ट किया कि प्रियंका गांधी पार्टी प्रमुख के लिए पूरी तरह उचित हैं, क्योंकि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद संगठन को युवा व गतिशील नेतृत्व की जरूरत है। प्रियंका गांधी बुद्धिमान हैंं और उनमें किसी भी चुनौती को लेने और जीत के लिए संघर्ष करनेे का हौसला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा इस्तीफ़ा वापस लेने से इन्कार करनेे के बाद प्रियंका गांधी को उनकी जगह अध्यक्ष बनाना उचित है।

उन्नाव दुष्कर्म मामले पर कहा- क्या हम जंगलराज में रह रहे हैं?

कैप्टन ने उन्नाव दुष्कर्म मामले में पीड़िता के साथ हुई घटना पर दुख व्यक्त किया। पूछा कि, ‘‘ क्या हम जंगलराज में रह रहे हैं?’’ उन्होंने कहा कि अगर हम अपनी बेटी को सुरक्षित नहीं रख सकते और उन्हें न्याय नहीं दे सकते तो तो हम एक राष्ट्र के तौर पर तबाह हो जाएंगे। कानून व्यवस्था हर कीमत पर बनाई रखनी चाहिए। उन्होंने यह मामला सुप्रीम कोर्ट को लेने की अपील की और हर कीमत पर न्याय और पीडितों की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए जांच के हुक्म देने की भी मांग की।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.