जब गलती से राफेल की जगह बोफोर्स घोटाला बोल पड़े शरद यादव, फिर...
लोकतांत्रिक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि देश संकट में है व देश के किसान तबाह हैं।
By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sat, 19 Jan 2019 11:49 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 12:00 AM (IST)
जागरण संवाददाता, कोलकाता। ब्रिगेड समावेश को संबोधित करते हुए लोकतांत्रिक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि देश संकट में है व देश के किसान तबाह हैं। नौजवान बर्बादी के कगार पर हैं। बेवजह जीएसटी की वजह से व्यापार ठप है। नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से हिल गई है।
उधर, घोटाले की बात करते हुए गलती से राफेल की जगह उन्होंने बोफोर्स कहना शुरू कर दिया। शरद के इतना कहते ही तृणमूल कांग्रेस नेता डेरेक ओ ब्रायन उनके पास आए और गलती की ओर इशारा किया। हालांकि उन्होंने बाद में इस पर माफी मांगते हुए कहा कि बोफोर्स नहीं राफेल घोटाले की बात कर रहा था। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार हर संस्थान को बर्बाद करने पर तुली है। सीबीआइ से लेकर आरबीआइ तक एक ही हाल है।
भारत की आजादी में जितनी कुर्बानी बंगाल ने दी है, देश के किसी राज्य ने नहीं दी है। हम साथ मिलकर 2019 में केंद्र की मोदी सरकार को बंगाल की खाड़ी में बहा देंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें