प्रियंका गांधी पर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी, पुलिस मुख्यालय पहुंचे कांग्रेसी
Priyanka Gandhi. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ पुलिस मुख्यालय पहुंची महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कड़ी कार्रवाई की मांग की।
By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 05 Feb 2019 09:28 AM (IST)Updated: Tue, 05 Feb 2019 12:18 PM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी पर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी के खिलाफ महिला कांग्रेस सोमवार को पुलिस मुख्यालय पहुंचीं और वहां कार्रवाई के लिए आवेदन दिया। झारखंड महिला कांग्रेस प्रभारी नेटा डिसूजा के नेतृत्व में पहुंची कार्यकर्ताओं ने पुलिस महानिदेशक को शिकायत पत्र सौंपने के पूर्व सरकार विरोधी नारे भी लगाए।
महिला कांग्रेस की नेताओं ने कहा कि इसके पीछे कुछ भाजपा नेताओं का हाथ है। अधिकारियों को सौंपे गए आवेदन में प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा है कि प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने के बाद से कुछ लोग लगातार सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ उन्होंने कार्रवाई करने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें