Move to Jagran APP

बरेली में भाजपा के किले में सेंधमारी की कोशिश में जुटी बसपा

जिले में भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह रसूख में है। दोनों सांसद और आठों विधायक भी भाजपा के हैैं। कुछ समय पहले ही जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह ने भी समाजवादी पार्टी का साथ छोड़कर कमल का फूल हाथ में थाम लिया था।

By Sant ShuklaEdited By: Published: Mon, 23 Nov 2020 11:12 AM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2020 01:17 PM (IST)
बरेली में भाजपा के किले में सेंधमारी की कोशिश में जुटी बसपा
बिथरी चैनपुर भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल का क्षेत्र है।

बरेली,जेएनएन। जिले में भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह रसूख में है। दोनों सांसद और आठों विधायक भी भाजपा के हैैं। कुछ समय पहले ही जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह ने भी समाजवादी पार्टी का साथ छोड़कर कमल का फूल हाथ में थाम लिया था। वहीं, बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने भी आगामी चुनाव के मद्देनजर भाजपा समेत दूसरी राजनैतिक पार्टियों के किले में सेंधमारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में बरेली के जिलाध्यक्ष डॉ.जयपाल सिंह ने बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 36 से जिला पंचायत सदस्य बेला देवी के पति जितेंद्र मौर्या को पार्टी की सदस्यता दिलाई। उनके साथ अन्य कई समर्थक भी थे।

इस बदलाव के कई मायने
बसपा के हक में गई यह सदस्यता इसलिए अहम मानी जा रही क्योंकि बिथरी चैनपुर भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल का क्षेत्र है। वहीं, जितेंद्र मौर्या भी भारतीय जनता पार्टी में ही रहे हैैं। हालांकि भारतीय जनता पार्टी में उनका साथ ज्यादा नहीं रहा। इससे पहले वह समाजवादी पार्टी में थे। लेकिन जिला पंचायत सदस्य और उससे जुड़े वोटों की गणित ने भाजपाइयों को सोचने पर मजबूर किया है। वहीं, बसपाई इससे उत्साहित हैैं।

मंडल प्रभारी ने की गोपनीय समीक्षा

विधान परिषद सदस्य सुरेश कश्यप बरेली समेत चार मंडल के प्रभारी बनाए गए हैैं। रविवार को उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के मंडल कार्यालय पर पार्टी की गोपनीय समीक्षा बैठक ली। इसमें मंडल के चारों जिलाध्यक्षों से रिपोर्ट ली गई। जिले में हाथिये पर ही रहने वाली बहुजन समाज पार्टी भी आगामी विधान सभा चुनाव के चलते सक्रिय हो गई है। पिछले कुछ दिनों में दो बड़ी बैठक पार्टी के तुलसी नगर स्थित मंडलीय कार्यालय में हुई हैै। बैठक में मंडल के चारों जिलाध्यक्ष, जगदीश प्रसाद, राजेंद्र गौतम, जिला महासचिव नवीन कश्यप आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.