Move to Jagran APP

बसपा प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा, बंद करें पार्टी में पैर छूने की प्रथा Gorakhpur News

प्रदेश अध्यक्ष हाजी मुनकाद अली ने पार्टी कार्यकर्ताओं से पैर छूने की परंपरा बंद करने करने को कहा है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Sun, 17 Nov 2019 11:10 AM (IST)Updated: Sun, 17 Nov 2019 03:05 PM (IST)
बसपा प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा, बंद करें पार्टी में पैर छूने की प्रथा Gorakhpur News
बसपा प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा, बंद करें पार्टी में पैर छूने की प्रथा Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मंडल स्तरीय कार्यकर्ता बैठक आम बैठकों की तुलना में अलग नजर आई। पहली बार गोरखपुर आए प्रदेश अध्यक्ष हाजी मुनकाद अली ने कार्यकर्ताओं को जमीन से जुड़े रहने की नसीहत दी। उन्होंने स्वीकार किया कि पदाधिकारियों को स्वयं में सुधार लाने की जरूरत है। कहा कि पार्टी मुखिया यह नहीं चाहतीं कि कार्यकर्ता उनका या किसी पदाधिकारी का पैर छुएं, हमें पार्टी में पैर छूने की प्रथा को बंद करना होगा।

loksabha election banner

बूथ एजेंटों को सराहा

देवरिया बाईपास स्थित अंबे पैलेस में मंडल के चारों जिलों से आए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने उन कारणों की ओर ध्यान दिलाया, जिनके चलते सकारात्मक परिणाम नहीं आ रहे। कहा कि बूथ एजेंट के भरोसे हम यहां तक पहुंचे हैं, लेकिन उनके सुख-दुख में उन्हें कोई पूछने नहीं जाता। पुराने नेताओं के मोहल्ले में बैठक हो जाती है और उन्हीं को सूचना नहीं दी जाती। पुराने लोगों से मिलने की आदत डालनी होगी। कहा कि हम रास्ते से भटक गए हैं। पदाधिकारियों के पक्ष में व्यक्तिगत नारे लगाने की प्रथा को भी बंद किया जाना चाहिए।

सर्व समाज से होंगे विधानसभा सचिव

उन्होंने कहा कि हमें सुधार कर आगे बढऩा होगा और पार्टी को मजबूत बनाकर 2022 में बसपा प्रमुख को मुख्यमंत्री बनाना होगा। उन्होंने छह नवंबर को बसपा प्रमुख के साथ बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि अब सर्वसमाज से कोई भी जिलाध्यक्ष बन सकता है। उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति से होगा, महासचिव भी कोई बन सकता है। विधानसभा सचिव सर्व समाज से होंगे। उन्होंने कहा केंद्र व प्रदेश सरकार ने अपना कोई वादा पूरा नहीं किया है। सेक्टर प्रभारी घनश्याम चंद्र खरवार ने नए संगठन के पदाधिकारियों की जानकारी दी।

बैठक में यह भी रहे शामिल

बैठक को विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय, विधायक विनय शंकर तिवारी, सेक्टर प्रभारी इंदल राम, सुधीर कुमार भारती ने संबोधित किया। संचालन जिला जोन इंचार्ज हरि प्रकाश निषाद ने संचालन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष घनश्याम राही, जीएम सिंह, सुरेश कुमार गौतम आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.