Move to Jagran APP

Citizenship Amendment Act: अहमदाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएए के समर्थन में अमित शाह को दिए 5.77 लाख पोस्टकार्ड

Citizenship Amendment Act भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएए के समर्थन में गुजरात के अहमदाबाद में अमित शाह को 5.77 लाख पोस्टकार्ड दिए।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Sun, 12 Jan 2020 04:19 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jan 2020 04:19 PM (IST)
Citizenship Amendment Act: अहमदाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएए के समर्थन में अमित शाह को दिए 5.77 लाख पोस्टकार्ड
Citizenship Amendment Act: अहमदाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएए के समर्थन में अमित शाह को दिए 5.77 लाख पोस्टकार्ड

अहमदाबाद, जेएनएन। Citizenship Amendment Act: देश में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन व विपक्ष में अभियान शुरू हुआ हैं। भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व इसके समर्थन में देश व्यापी अभियान शुरू किया हैं। इसी अभियान के तत्वावधान में अहमदाबाद के भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश के गृहमंत्री को पांच लाख से भी अधिक पोस्टकार्ड सौंपे। इसमें अहमदाबाद की जनता ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन किया था।

loksabha election banner

गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को गुजरात के दौरे पर थे। इस दौरान उनके नेतृत्व में भाजपा ने कई कार्यक्रम आयोजित किए गये थे। ऐसे ही एक कार्यक्रम रात को नारणपुरा में आयोजित किया गया था। यह गृहमंत्री के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में हैं। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अहमदाबाद शहर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अमित शाह को 5.77 लाख पोस्टकार्ड सौंपा। इस पोस्टकार्ड में नागरिकता संशोधन कानून को समर्थन दिया गया था।

इस अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि वे नागरिकता संशोधन कानून के बारे में आमजनता को जाग्रत करें। वे लोगों को बताएं कि यह कानून जनता को अधिकार देने के लिए है। उनका अधिकार छीनने के लिए नहीं है। भाजपा के कार्यकर्ता आम लोगों को जागृत कर इसके समर्थन में मिसकाल करवाएं। गुजरात भाजपा के कार्यकर्ता इस अभियान में अपनी प्रमुखता को साबित करें। वे यह साबित करें कि उन्होंने इस जनजागृति अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया हैं। जनजागृति के जरिए ही भाजपा विपक्ष के भ्रामक प्रचार का पर्दाफाश कर सकेगी।

गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री आवास पर बैठक आयोजित कर संगठन में परिवर्तन पर भी विचार विमर्श किया। सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश भाजपा संगठन में उतरायण के बाद बड़े पैमाने पर परिवर्तन किया जायेगा। उल्लेखनीय है संगठन के पुनर्गठन का कार्य काफी समय से लंवित हैं। भाजपा के पदाधिकारियों की इस बैठक में इस बारे में विचार-विमर्श हुआ। जनवरी के तीसरे सप्ताह से नव नियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा कर दी जाएगी।

गृहमंत्री की उपस्थिति में मुख्यमंत्री आवास पर तकरीबन डेढ़ घंटे तक बातचीत का सिलसिला जारी था। इसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, महामंत्री, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री तथा गृहमंत्री सहित वरिष्ठ नेतागण उपस्थित थे। बैठक में स्थानीय निकायों के चुनाव, नागरिकता संशोधन सहित विविध विषयों के हालात से शाह को अवगत करवाया गया।  

गुजरात की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.