त्रिपुरा के निकाय उपचुनाव में भाजपा सभी सीटों पर जीती
अगरतला म्यूनिसिपल कारपोरेशन और विभिन्न नगर निकायों की खाली सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को एकतरफा जीत मिली है।
By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Fri, 28 Dec 2018 11:37 PM (IST)Updated: Fri, 28 Dec 2018 11:37 PM (IST)
अगरतला, आइएएनएस। अगरतला म्यूनिसिपल कारपोरेशन और विभिन्न नगर निकायों की खाली सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को एकतरफा जीत मिली है। पार्टी ने 67 सीटों में से 66 पर विजय हासिल की है।
इन सीटों के लिए गुरुवार को मतदान कराए गए थे और शुक्रवार को उनके परिणाम घोषित किए गए। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता प्रबित्र कार ने कहा कि शनिवार को पार्टी त्रिपुरा में हास्यास्पद निकाय चुनाव और लोकतंत्र की हत्या के विरोध में प्रदर्शन करेगी।
त्रिपुरा राज्य चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जिन 67 सीटों पर मतदान कराए गए उनमें से 66 पर भाजपा के प्रत्याशी विजयी रहे। पार्टी पूर्व में 91 सीटों पर निर्विरोध विजयी रही है।
केवल एक पानीसागर नगर पंचायत की सीट विपक्षी माकपा के खाते में गई है। राज्य चुनाव आयोग ने पिछले महीने 14 नगर निकायों में 158 सीटों पर उपचुनाव कराने की घोषणा की थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें