Move to Jagran APP

UP में एमएलसी और उप चुनाव को लेकर भाजपा कसी कमर, प्रदेश अध्यक्ष बनाएंगे रणनीति

स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद की 11 सीटों के लिए होने वाले चुनाव और विधानसभा की 13 सीटों के लिए होने वाले उप चुनाव को लेकर भाजपा कार्ययोजना बनाएगी।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Mon, 12 Aug 2019 09:25 AM (IST)Updated: Mon, 12 Aug 2019 09:25 AM (IST)
UP में एमएलसी और उप चुनाव को लेकर भाजपा कसी कमर, प्रदेश अध्यक्ष बनाएंगे रणनीति
UP में एमएलसी और उप चुनाव को लेकर भाजपा कसी कमर, प्रदेश अध्यक्ष बनाएंगे रणनीति

लखनऊ, जेएनएन। स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद की 11 सीटों के लिए होने वाले चुनाव और विधानसभा की 13 सीटों के लिए होने वाले उप चुनाव को लेकर भाजपा मंगलवार को कार्ययोजना बनाएगी। इसके लिए भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों समेत कई प्रमुख नेताओं की मुख्यालय पर बैठक बुलाई गई है। स्वतंत्र देव सिंह के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार यह बैठक आयोजित होगी। चार चरणों में होने वाली इन बैठकों में सदस्यता अभियान से जुड़े लोगों का भी सत्र होगा।

loksabha election banner

भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने इन बैठकों के जरिये चुनावी अभियान को गति देने की पहल की है। छह मई 2020 को स्नातक एवं शिक्षा निर्वाचन से विधान परिषद के लिए चुने जाने वाले 11 सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। भाजपा इस बार सभी सीटों पर अपनी जीत सुनिश्चित करने में जुटी है। विधान परिषद चुनाव के लिए प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया व नीलिमा कटियार के संग प्रदेश मंत्री अमरपाल मौर्य को जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए अभी से भाजपा जमीनी तैयारी शुरू करेगी।

दूसरा सत्र विधानसभा की 13 सीटों के लिए होने वाले उप चुनाव की तैयारी को लेकर होगा। हर विधानसभा क्षेत्र की एक मंत्री और एक प्रदेश पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। इन सभी के दौरे पूरे हो चुके हैं। मंत्रियों और पदाधिकारियों से मिली रिपोर्ट की सुनील बंसल समीक्षा करेंगे। एक सत्र सदस्यता अभियान से संबंधित होगा। इसमें सदस्यता प्रमुख व प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, सह प्रमुख व प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल व प्रदेश मंत्री देवेश कोरी समेत अभियान के लिए जिलों और क्षेत्र के प्रमुख शामिल होंगे। एक सत्र प्रदेश पदाधिकारियों का होगा। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि पर होने वाले आयोजनों से लेकर भविष्य के कार्यक्रमों पर चर्चा होगी।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.