Move to Jagran APP

प बंगाल उपचुनाव: मुख्य चुनाव आयुक्त को भाजपा ने सौंपा ज्ञापन, तृणमूल पर मतदान में गड़बड़ी का आरोप

बंगाल की तीन विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में गड़बड़ी रोकने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा से अविलंब हस्तक्षेप का आग्रह किया है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Mon, 25 Nov 2019 03:46 PM (IST)Updated: Mon, 25 Nov 2019 03:46 PM (IST)
प बंगाल उपचुनाव: मुख्य चुनाव आयुक्त को भाजपा ने सौंपा ज्ञापन, तृणमूल पर मतदान में गड़बड़ी का आरोप
प बंगाल उपचुनाव: मुख्य चुनाव आयुक्त को भाजपा ने सौंपा ज्ञापन, तृणमूल पर मतदान में गड़बड़ी का आरोप

कोलकाता, जागरण संवादाता। बंगाल की तीन विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में गड़बड़ी रोकने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा से अविलंब हस्तक्षेप का आग्रह किया है। इस बाबत भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य मुकुल राय तथा प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सदस्य शिशिर बाजोरिया ने मुख्य चुनाव अधिकारी, पश्चिम बंगाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

loksabha election banner

आज 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। इस बीच भाजपा का आरोप है कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस राज्य पुलिस की मदद से मतदान में गड़बड़ी कर रही है। तृणमूल ने काफी संख्या में बाहरी लोगों को मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए बुलाया है। वे मतदाताओं को उनके अधिकार से वंचित कर रहे हैं। वोटरों को धमकाया जा रहा है ताकि वे बूथ पर नहीं पहुंच सके। यह सब मतदान में धांधली करने के लिए किया जा रहा है।

करीमपुर में सभी बूथों पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों की तैनाती नहीं हो पाई है। ऐसे में सत्तारूढ़ दल अपनी मनमानी कर रहा है। मतदान में धांधली रोकने के लिए भाजपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त से हस्तक्षेप का आग्रह किया है। मतदान के दौरान करीमपुर के भाजपा उम्मीदवार जय प्रकाश मजूमदार को तृणमूल के गुंडों द्वारा मारने - पीटने का आरोप लगाया गया है।

कालियागंज, करीमपुर और खड़गपुर सदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। इन तीनों सीटों के लिए कुल 18 उम्मीदवार मैदान में हैं। तृणमूल कांग्रेस, भाजपा, माकपा और कांग्रेस के उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। निर्दलीय भी चुनाव मैदान में हैं।

नदिया जिले की करीमपुर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार जयप्रकाश मजूमदार को मारने- पीटने का आरोप लगाया गया है। भाजपा ने यह आरोप सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर लगाया है। 

जानकारी के अनुसार तृणमूल के खिलाफ रायगंज प्रखंड एवं कालियागंज विधानसभा के बूथ संख्या 34/266, पूर्व गोआल पाड़ा प्राथमिक स्कूल मतदान केंद्र में कांग्रेस एवं भाजपा पोलिंग एजेंट को बाहर करने और मतदाताओं को बाधा डालने का आरोप लगाया गया है। फिलहाल स्थिति सामान्य है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.