Move to Jagran APP

गुजरात में और मजबूत हुआ भाजपा का किला

Gujarat BJP. गुजरात के नवसारी से भाजपा के सीआर पाटिल ने छह लाख 89 हजार मतों से जीत दर्ज की है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 12:53 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 12:53 PM (IST)
गुजरात में और मजबूत हुआ भाजपा का किला
गुजरात में और मजबूत हुआ भाजपा का किला

गांधीनगर, जेएनएन। गुजरात में भाजपा ने एक बार फिर सभी 26 सीटों पर अपना दबदबा कायम रखा है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भी पार्टी ने ऐसी ही जीत दर्ज की थी। नवसारी से भाजपा के सीआर पाटिल ने छह लाख 89 हजार मतों से जीत दर्ज की है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गांधीनगर सीट से करीब पौने चार लाख मतों से चुनाव जीतने का वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का रिकार्ड तोड़ दिया है।

loksabha election banner

उन्होंने 5 लाख 57 हजार मतों से जीत दर्ज की। छोटा उदेपुर की भाजपा प्रत्याशी गीता राठवा ने 3.77 लाख, राजकोट से मोहन कुंडारिया ने 3.68 लाख, बारडोली से प्रभु वसावा ने 2.15 लाख तथा आणंद से मीतेश पटेल ने 1.97 लाख मतों से जीत दर्ज की है।

पिछली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वड़ोदरा सीट से लोकसभा उपचुनाव जीतने वाली रंजन भट्ट ने एक बार फिर 5.87 लाख मतों से जीत दर्ज कर ली है। भाजपा की इस प्रचंड आंधी में कांग्रेस के कई दिग्गज धराशाई हो गए। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री भरत सिंह सोलंकी आणंद से, पूर्व केंद्रीय मंत्री तुषार चौधरी बारडोली से, नेता विपक्ष परेश धनाणी अमरेली से, पूर्व सांसद जगदीश ठाकोर पाटण से शामिल हैं। आदिवासी नेता रंजीत राठवा छोटा उदेपुर से तथा वी के खांट पंचमहाल सीट पर मात खा गए।

एक मात्र मुस्लिम प्रत्याशी भी हार गए

गुजरात की 26 लोकसभा सीटों में से एक भरुच से एक मात्र मुस्लिम नेता शेरखान मैदान में थे। वह कांग्रेस के टिकट पर खड़े थे और भाजपा के मनसुख वसावा से 3.34 लाख मतों से हार गए।

विधानसभा उप चुनावों में भी भाजपा का परचम

गुजरात में लोकसभा चुनाव के साथ चार विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव कराया गया था। ऊंझा, ध्रांगध्रा, माणावदर व जामनगर ग्रामीण सीट के विधायकों के इस्तीफे के चलते यह चुनाव हुआ था। समाचार लिखे जाने तक तीन सीटों पर भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे थे, जबकि जामनगर ग्रामीण सीट से भाजपा प्रत्याशी विजयी घोषित किए जा चुके हैं। ऊंझा से डॉ. आशा पटेल भाजपा प्रत्यााशी हैं, वहीं माणावदर से राज्या के कैबिनेट मंत्री जवाहर चावड़ा चुनाव लड़ रहे हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.