Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह हेलीकॉप्टर से मुजफ्फरनगर से लखनऊ रवाना

रात में उनकी अंगुली की सर्जरी की गई। मंगलवार को स्वतंत्र देव सिंह हेलीकॉप्टर से मुजफ्फरनगर से लखनऊ रवाना हो गए।

By Prem BhattEdited By: Published: Mon, 12 Aug 2019 03:35 PM (IST)Updated: Tue, 13 Aug 2019 11:12 AM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह हेलीकॉप्टर से मुजफ्फरनगर से लखनऊ रवाना
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह हेलीकॉप्टर से मुजफ्फरनगर से लखनऊ रवाना

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के नये प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के स्वागत में सोमवार को भाजपा के कार्यकर्ता अनुशासनहीन हो गए। तार-तार कर देने वाली अनुशासनहीनता के कारण स्वतंत्र देव सिंह की अंगुली कट गई। इसके बाद रात में उनकी अंगुली की सर्जरी की गई। मंगलवार को स्वतंत्र देव सिंह हेलीकॉप्टर से मुजफ्फरनगर से लखनऊ रवाना हो गए। 

loksabha election banner

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव मंगलवार सुबह करीब 11 बजे हेलीकॉप्टर से लखनऊ रवाना हो गए। सोमवार को स्‍वागत के दौरान स्‍पतंत्र देव की अंगुली कट गई थी। उन्‍हें वर्धमान अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। लखनऊ से हेलीकॉप्टर स्वतंत्र देव को लेने मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन पहुंचा। पुलिस लाइन से उनको जिलाधिकारी के साथ पुलिस के आलाधिकारियों के साथ भाजपा कार्यकर्ता भी उनको विदा करने पहुंचे थे। इसके बाद स्वतंत्र देव सिंह हेलीकॉप्टर से लखनऊ रवाना हो गए। 

मुजफ्फरनगर में सोमवार को कार्यकर्ताओं की अनुशासनहीनता और उत्साह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को जिंदगी भर का दंश दे गई। यहां एक कार्यक्रम में आए सिंह के स्वागत के दौरान भीड़भाड़ और धक्कामुक्की में उनके दायें हाथ की अंगुली डीसीएम के डाले में फंसकर कट गई। यह अंगुली कनिष्ठा है, जो दो पोर से कट कर गिरने के बाद इस तरह कुचल गई कि उसे जोड़ा भी न जा सका। अस्पताल में भर्ती स्वतंत्र सिंह को मंगलवार को छुट्टी दी गई। इसके बाद वहां से वह लखनऊ रवाना हो गए।

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सोमवार को मुजफ्फरनगर में पहुंचने पर स्वतंत्र देव सिंह का जगह-जगह स्वागत चल रहा था। सर्कुलर रोड पर आवास विकास कालोनी के बाहर भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। स्वागत वाहन से नीचे उतरने के दौरान उनकी कनिष्ठा अंगुली डीसीएम के डाले में फंस गई। बेकाबू कार्यकर्ताओं की धक्का-मुक्की के चलते वह अंगुली नहीं निकाल पाए। पीछे से धक्का लगने पर अंगुली अंगूठी समेत कटकर गिर गई। उनका हाथ लहूलुहान हो गया। अंगुली का कटा हिस्सा तो मिल गया, लेकिन पन्ने की अंगूठी नहीं मिली।

अंगुली के अलग हो चुके हिस्से को लेकर उन्हें वर्धमान हॉस्पिटल ले जाया गया जहां हड्डी रोग विशेषज्ञ की टीम ने उनकी सर्जरी की। प्रदेश अध्यक्ष की सर्जरी करने वाले डॉ. मुकेश जैन ने बताया कि अंगुली दो पोर से कटकर गिर गई थी। बची हुई अंगुली का ऑपरेशन कर दिया गया है। कटी हुई अंगुली को जोडऩा संभव नहीं था। वहीं, सीएमओ डॉ. पीएस मिश्रा का कहना है कि अंगुली बुरी तरह कुचल गई थी। सर्जन ने बताया कि नसें नष्ट हो चुकी थीं। इस कारण जोडऩा संभव नहीं हो सका।


नकली अंगुली पहनी जा सकती है

प्लास्टिक सर्जन, डॉ. प्रवीण जैन ने बताया कि अंगुली कटने की स्थिति पर निर्भर है। अगर क्रश हो गई है तो नसों के क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में जोडऩा मुश्किल है। 8-10 घंटे का कोल्ड चेन मेंटेन हो तो दिल्ली के चंद केंद्रों में अंगुली जोड़ी भी जाती है। प्लास्टिक सर्जरी की बात करें तो अंगूठी के साथ नकली अंगुली पहनी जा सकती है, किंतु इसमें कोई मूवमेंट नहीं होगा।

अस्पताल पहुंचे परिजन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह  का हाल जानने के लिए उनके परिजन देर रात वर्धमान हॉस्पिटल पहुंचे। बेटा धर्मेंद्र अपनी पत्नी बेबी के साथ आए। बहन भोली देवी अपने पति छविनाथ सिंह के साथ उन्हें देखने पहुंचीं। स्वतंत्र देव सिंह के बड़े भाई सिरपति सिंह ने भी देर रात हॉस्पिटल पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष का हाल जाना।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.