ऑनलाइन डेस्क, पटना: बिहार में भाजपा ने आज यानी गुरुवार को 45 सांगठनिक जिलों के मनोनीत जिलाध्यक्ष की सूची जारी की है। सूची में जिन भाजपा कार्यकर्ताओं का नाम है, वे जिला स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का दायित्व निभाएंगे।
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने मनोनीत जिला अध्यक्षों के नाम की सूची ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'भाजपा के 45 सांगठनिक जिलों के लिए निम्नलिखित कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष के दायित्व के लिए मनोनीत किया है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में हमारा संगठन और सशक्त व प्रभावी बनेगा। सभी को नवदायित्व की बधाई एवं शुभकामनाएं।'
भाजपा के 45 सांगठनिक जिलों के लिए निम्नलिखित कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष के दायित्व के लिए मनोनीत किया है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में हमारा संगठन और सशक्त व प्रभावी बनेगा।
सभी को नवदायित्व की बधाई एवं शुभकामनाएँ।#BJP4Bihar #Bihar #बिहार #भाजपा @BJP4Bihar pic.twitter.com/WcjIQd5gsC
— Samrat Choudhary (@SMCHOUOfficial) March 9, 2023
माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में क्षेत्रीय स्तर पर पार्टी की पकड़ को मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया है।