भाजपा पूछ रही, इरफान अंसारी कब देंगे इस्तीफा? यू टर्न लेने पर कसा तंज
प्रतुल ने कहा इरफान अंसारी ने यह कह कर कई दिनों तक अखबारों और चैनलों की सुर्खियां भी बटोरी थी। परंतु प्रदीप यादव न सिर्फ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं बल्कि दिल्ली दरबार में उनकी सदस्यता पर मुहर भी लग गई।
रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड विकास मोर्चा से निकाले गए विधायक प्रदीप यादव और बंधु तिर्की के कांग्रेस ज्वाइन करने की चर्चा के बीच भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी पर तंज कसा है। कहा, इरफान अंसारी ने कहा था कि अगर प्रदीप यादव कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे तो वह तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे देंगे। प्रतुल ने कहा इरफान अंसारी ने यह कह कर कई दिनों तक अखबारों और चैनलों की सुर्खियां भी बटोरी थी। परंतु प्रदीप यादव न सिर्फ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं, बल्कि दिल्ली दरबार में उनकी सदस्यता पर मुहर भी लग गई। लेकिन इरफान अंसारी ने हमेशा की तरह फिर से यू टर्न ले लिया। यही कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति है। इसके नेता कहते कुछ हैं और करते कुछ और।