Move to Jagran APP

सीएए के समर्थन में प्रदेश में भाजपा का बड़ा अभियान आज से, वाराणसी में होगी पहली रैली

BJP Awareness Drive for CAA भारतीय जनता पार्टी की ओर प्रदेशव्यापी अभियान के तहत शनिवार से क्षेत्रीय स्तर पर रैलियां शुरू होने जा रही हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 18 Jan 2020 11:12 AM (IST)Updated: Sat, 18 Jan 2020 11:22 AM (IST)
सीएए के समर्थन में प्रदेश में भाजपा का बड़ा अभियान आज से, वाराणसी में होगी पहली रैली
सीएए के समर्थन में प्रदेश में भाजपा का बड़ा अभियान आज से, वाराणसी में होगी पहली रैली

लखनऊ, जेएनएन। नागरिकता संशोधन कानून 2019 को राज्यसभा के साथ ही लोकसभा में पास कराने के बाद नोटिफिकेशन कराने वाली भाजपा अब जनता के बीच पहुंच रही है। भारतीय जनता पार्टी की ओर प्रदेशव्यापी अभियान के तहत शनिवार से क्षेत्रीय स्तर पर रैलियां शुरू होने जा रही हैं। रैलियों की तारीख तय हो गई हैं। 

loksabha election banner

पार्टी के प्रदेश महामंत्री व अभियान के प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि 18 जनवरी को काशी क्षेत्र के अंतर्गत वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के खेल मैदान में होगी। रैली को केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेगें। काशी क्षेत्र अंतर्गत पार्टी के सभी संगठनात्मक जिले वाराणसी के अलावा जौनपुर, चंदौली, गाजीपुर, भदोही, मीरजापुर, सोनभद्र, प्रतापगढ़, प्रयागराज सहित कुल 16 संगठनात्मक जिलों के कार्यकर्ता दोपहर 12 बजे से आयोजित जनसभा में भाग लेंगे। दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता पूर्वान्ह 11 बजे टाउनहाल के मैदान से शहर दक्षिणी के विधायक एवं राज्यमंत्री डा. नीलकंठ तिवारी के नेतृत्व में जनसभा स्थल पहुंचेंगे। शिवपुर के कार्यकर्ता मंत्री अनिल राजभर के नेतृत्व में, उत्तरी के रवींद्र जायसवाल के, कैंट के विधायक सौरभ श्रीवास्तव के, जिले के कार्यकर्ता अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में व सेवापुरी विधानसभा के प्रभारी प्रभात सिंह के, रोहनिया के विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, पिंडरा विधानसभा के विधायक डा. अवधेश सिंह, अजगरा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी अखंड सिंह के नेतृत्व में दो पहिया, चार पहिया वाहनों व बसों से जनसभा में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे। 

गोरखपुर क्षेत्र की रैली 19 जनवरी को होगी। गोरखपुर के महाराणा प्रताप इंटर कालेज मैदान पर होने वाली रैली को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। अवध क्षेत्र की रैली 21 जनवरी को रामकथा पार्क सेक्टर जे रेलनगर बंगला बाजार लखनऊ में होगी। जिसे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह,  उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।

22 जनवरी को दो क्षेत्रीय रैलियां होंगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के कारण 20 जनवरी को कानपुर में प्रस्तावित रैली अब 22 जनवरी को शहर के कामर्शियल ग्राउंड मैदान में होगी जिसे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व  उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। पश्चिम क्षेत्र के अंतर्गत 22 जनवरी को मेरठ में के माधोकुंज शताब्दीनगर में होने वाली रैली को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।

ब्रज क्षेत्र के अंतर्गत 23 जनवरी को आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान में  होने वाली रैली को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य संबोधित करेंगे।

पश्चिमी उप्र के कई जिलों में भी होंगी जनसभाएं

नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) पर जनजागरण अभियान के प्रभारी गोविंद शुक्ल ने बताया कि कानपुर क्षेत्र की रैली 22 जनवरी को कामर्शियल ग्राउंड मैदान कानपुर में होगी। रैली को केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।

पश्चिम क्षेत्र की रैली 22 जनवरी को मेरठ में माधोकुंज शताब्दीनगर मेरठ में होगी। रैली को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,  प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा उपमुख्यमंत्री डॉ.  दिनेश शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।

ब्रज ब्रज क्षेत्र की रैली 23 जनवरी को कोठी मीना बाजार मैदान आगरा में होगी। जिसे पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.