Move to Jagran APP

BJP राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन का दावा-महाराष्ट्र में अकेले लड़कर पूर्ण बहुमत हासिल करती पार्टी

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से मुखातिब भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा अकेले लड़ती तो पूर्ण बहुमत हासिल कर लेती।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 29 Nov 2019 01:19 PM (IST)Updated: Fri, 29 Nov 2019 01:25 PM (IST)
BJP राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन का दावा-महाराष्ट्र में अकेले लड़कर पूर्ण बहुमत हासिल करती पार्टी
BJP राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन का दावा-महाराष्ट्र में अकेले लड़कर पूर्ण बहुमत हासिल करती पार्टी

लखनऊ, जेएनएन। महाराष्ट्र में सत्ता गंवाना भारतीय जनता पार्टी को बेहद खल रहा है। भाजपा के हर नेता की जुबान पर आजकल महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव परिणाम हैं। लखनऊ में भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मीडिया के सामने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन का दर्द छलक उठा। 

prime article banner

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से मुखातिब भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा अकेले लड़ती तो पूर्ण बहुमत हासिल कर लेती। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने भाजपा-शिवसेना को जनादेश दिया लेकिन शिवसेना नई शर्तों के साथ आ गई जिसे मानना हमारे लिए संभव नहीं था। यह गठबंधन विचारधारा को किनारे रखकर किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व एनसीपी ने उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री तो बना दिया है लेकिन वो उनका वही हश्र करेंगे जो कर्नाटक में कुमारस्वामी का हुआ। उन्होंने कहा कि यहां पर तो शिवसेना ने जनादेश का अपमान किया और बाला साहेब के सिद्धान्तों को खत्म कर कांग्रेस की गोद में बैठ कर सत्ता पाई है। देश भर में भाजपा के सिमटते जाने पर शहनवाज ने कहा कि हमने महाराष्ट्र में 70 प्रतिशत स्ट्राइक रेट के साथ सबसे ज्यादा सीटें जीती, पार्टी का विस्तार हो रहा है। हर जगह हमारा वोट शेयर बढ़ रहा है।

हम बापू का अपमान स्वीकार नहीं कर सकते

भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा गोडसे को देशभक्त बताए जाने पर शहनवाज हुसैन ने कहा कि भाजपा महात्मा गांधी की विचारधारा की ध्वजवाहक है। हम बापू का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं कर सकते। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छ भारत अभियान महात्मा गांधी को ही समर्पित कर चला रहे हैं। प्रज्ञा ठाकुर ने जो बयान दिया उस पर कार्रवाई की गई।

अगर सब कुछ गंवाकर सत्ता मिली तो क्या लाभ

भाजपा प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने महाराष्ट्र में शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने पर कहा कि अगर सबकुछ गंवा कर सत्ता पाई तो क्या पाया। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि वहां पर शिवसेना ने सब कुछ लुटा कर सीएम पद पाया तो क्या हुआ। बाला साहेब ठाकरे हिंदुत्व पर गर्व करते थे। अब शिवसेना सेकुलरिज्म की बात करती है। हमारे लिए हिंदुत्व वे ऑफ लाइफ है। हमारे लिए राष्ट्रवाद वे ऑफ लाइफ है। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास हमारा एजेंडा है लेकिन अब शिवसेना की हालत ऐसी हो गई है कि कांग्रेस को जो हो पसंद उद्धव जी वही बात करेंगे, सोनिया जी दिन को कहें रात तो वो रात कहेंगे।

असदुद्दीन औवेसी के दबाव में AIMPLB

इसके साथ ही शाहनवाज हुसैन ने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता असदुद्दीन औवेसी के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मंदिर मुद्दे पर पुनर्विचार याचिका दायर करने का फैसला कर अधिकतर मुस्लिमों का अपमान किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.