Move to Jagran APP

अजमेर में CAA पर बोले BJP अध्‍यक्ष जेपी नड्ढा, कानून को नहीं समझ रही गहलोत सरकार

भाजपा कार्यकर्ताओं को छोटी मोटी हार से थकना नहीं है बल्कि और मजबूत इरादे से आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि सीएए केन्द्र का मसला है। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार इसे नहीं समझ रही।

By Vijay KumarEdited By: Published: Sun, 23 Feb 2020 08:58 PM (IST)Updated: Sun, 23 Feb 2020 08:58 PM (IST)
अजमेर में CAA पर बोले BJP अध्‍यक्ष जेपी नड्ढा, कानून को नहीं समझ रही गहलोत सरकार
अजमेर में CAA पर बोले BJP अध्‍यक्ष जेपी नड्ढा, कानून को नहीं समझ रही गहलोत सरकार

 अजमेर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को छोटी मोटी हार से थकना नहीं है, बल्कि और मजबूत इरादे से आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि सीएए केन्द्र का मसला है। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार इसे नहीं समझ रही। 

loksabha election banner

राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्ढा रविवार को निजी यात्रा पर अजमेर पहुँचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए स्वागत से अभिभूत नजर आए।  उन्होंने कहा कि इस बार वे कार्यकर्ताओं को समय नहीं दे पा रहे हैं, परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होने की वजह से वे यहाँ आए हैं।  लेकिन अगली बार कार्यकर्ताओं को समय पूरा देंगे। साथ ही संगठन की सरंचना पर चर्चा करेंगे।

सीएए नागरिकता संशोधन कानून पर बोले कि गहलोत सरकार इस कानून को समझ नहीं पा रही है। यह केंद्र का विषय है लेकिन बार बार यह प्रस्ताव लेकर आती है । उन्होंने इसके अलावा दलितों पर अत्याचार को लेकर भी सवाल खड़े किए। नड्ढा ने कहा कि कांग्रेस आयी विकास रुका, भाजपा जब जब आयी विकास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि छोटी मोटी हार से थकना नहीं है। हमे आगे बढ़ना है। हमें अपनी विचारधारा को आगे बढ़ाना है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के ही नहीं विश्व के भी नेता है। उनकी अगुवाई में देश तरक्की कर रहा है। विश्व महाशक्ति बनने की ओर आगे बढ़ रहा है। ऐसे में देश को होश के साथ जोश वाली युवा शक्ति की महती आवश्यकता है जो पूरी ऊर्जा से देश को एक भारत श्रेष्ठ भारत के पथ पर आगे बढ़ा सके।

अजमेर में उनका भव्य स्वागत किया गया। गौरतलब है कि वे यहाँ पुष्कर स्थित एक रिसोर्ट में बेटे की शादी के लिए निजी यात्रा पर अजमेर पहुँचे है। शादी में अनेक नेता व उद्योगपतियों के आने की संभावना है


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.