Move to Jagran APP

अनुच्छेद 370 का काला सच बताने के लिए भाजपा चलाएगी मेगा अभियान, यूपी में होंगी 75 सभाएं

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अनुच्छेद 370 व 35 ए से जम्मू-कश्मीर की क्या स्थिति थी उसे लोगों के बीच पहुंचाएं।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Thu, 05 Sep 2019 09:22 PM (IST)Updated: Thu, 05 Sep 2019 09:22 PM (IST)
अनुच्छेद 370 का काला सच बताने के लिए भाजपा चलाएगी मेगा अभियान, यूपी में होंगी 75 सभाएं
अनुच्छेद 370 का काला सच बताने के लिए भाजपा चलाएगी मेगा अभियान, यूपी में होंगी 75 सभाएं

लखनऊ, जेएनएन। अनुच्छेद 370 व 35 ए का काला सच बताने के लिए भाजपा का मेगा अभियान 11 सितंबर से आरंभ होगा। इस राष्ट्रीय एकता अभियान को अंतिम स्वरूप देने के लिए गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें जनजागरण, संपर्क अभियान, सेवा सप्ताह और पदयात्रा कार्यक्रमों के अलावा स्नातक क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव पर भी चर्चा की गई।

loksabha election banner

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन पर्व के साथ जम्मू कश्मीर से जुड़े ज्वलंत मुद्दे पर सक्रिय रहें। अनुच्छेद 370 व 35 ए से जम्मू-कश्मीर की क्या स्थिति थी, उसे लोगों के बीच पहुंचाएं। महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि अनुच्छेद 370 व 35 ए व्यवस्था कश्मीर में भ्रष्टाचार का केंद्र बनी थी। उन्होंने बताया कि 11 सितंबर से 17 सितंबर तथा 23 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित सभाओं में प्रबुद्धजनों के साथ अन्य दलों के पदाधिकारी व जन प्रतिनिधि, शिक्षण संस्थानों व सामाजिक संगठन से जुड़े लोग शामिल होंगे।

दो जिलों लखनऊ व प्रयागराज में बड़ी सभाएं और 73 जिलों में छोटी सभाएं होंगी। छोटी सभाओं में केंद्र व प्रदेश से नेता, पदाधिकारी या मंत्री पहुंचेंगे। सभा स्थल पर ही प्रदर्शनी लगाकर अनुच्छेद 370 से बदहाली की हकीकत प्रदर्शित की जाएगी। बंसल ने बताया कि संपर्क अभियान के तहत प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में 11 से 30 सितंबर के बीच विशिष्ट लोगों से संपर्क किया जाएगा। हर लोकसभा क्षेत्र में कम से कम पांच व्यक्तियों को 370 से संबंधित साहित्य सौंपा जाएगा।

दो से 30 अक्टूबर तक पदयात्राएं

बंसल ने बताया कि महात्मा गांधी की जंयती दो अक्टूबर से सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती 30 अक्टूबर तक हर लोकसभा क्षेत्र में 150 किलोमीटर की पदयात्रा की जाएगी। सांसदों के नेतृत्व में विधायक व जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। इस दौरान जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त भारत व स्वच्छता के बारे में बताएंगे।

मोदी के जन्मदिन पर सेवा सप्ताह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के उपलक्ष्य में 14 से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह मनाया जाएगा। इसमें रक्तदान, स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण, स्वच्छता जैसे सेवा कार्य कर जनता के बीच पहुंचा जाएगा। विभिन्न संस्थाओं द्वारा द्विव्यांगजनों को गोद लेने का कार्यक्रम भी चलेगा। मंडल स्तर पर प्रदर्शनी लगेगी और प्रधानमंत्री के अभियानों को सफल बनाने को शपथ दिलाई जाएगी।

पंकज सिंह होंगे प्रदेश संयोजक

जन जागरण अभियान के लिए प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह को संयोजक तथा सुरेश पासी व मनीष कपूर को सह संयोजक बनाया है। प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई संपर्क अभियान के संयोजक तथा विकास गुप्ता व लालजी निर्मल सह संयोजक होंगे। सेवा सप्ताह के लिए संयोजक शिव कुमार पाठक व सहसंयोजक विशेष गुप्ता, सीमा द्विवेदी, मनोज पोशवाल होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.