Move to Jagran APP

बंगाल में अब हिंसा से मुकाबला करने के लिए महिलाओं को मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण देगी भाजपा महिला मोर्चा

प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष अग्निमित्रा पॉल ने घोषणा की। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर प्रशिक्षण कार्यशाला की होगी शुरुआत। प्रत्येक जिले में करीब 50 महिलाओं को करेंगे प्रशिक्षित।

By Vijay KumarEdited By: Published: Tue, 15 Sep 2020 06:53 PM (IST)Updated: Tue, 15 Sep 2020 06:53 PM (IST)
बंगाल में अब हिंसा से मुकाबला करने के लिए महिलाओं को मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण देगी भाजपा महिला मोर्चा
बंगाल में अब हिंसा से मुकाबला करने के लिए महिलाओं को मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण देगी भाजपा महिला मोर्चा

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : बंगाल में महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा से मुकाबला करने के लिए भाजपा की प्रदेश महिला मोर्चा अब महिलाओं को मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण देगी। प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष अग्निमित्रा पॉल ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने आत्मरक्षा के कार्यक्रम ‘उमा’ की शुरुआत भी की। 

loksabha election banner

प्रत्येक दिन महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं

इस दौरान उन्होंने कहा कि बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। प्रत्येक दिन महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। दक्षिण 24 परगना में हाल में उनकी पार्टी की महिला कार्यकर्ता को गोली मार दी गयी। 

सीएम खुद महिला, दोषियों पर कार्रवाई नहीं 

इसके अलावा राज्य में कहीं महिलाओं के साथ दुष्कर्म कर मार दिया जा रहा है, तो कहीं उन पर अत्याचार हो रहे हैं। महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद ममता बनर्जी दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही हैं। 

महिलाओं को आत्म सुरक्षा के लिए फैसला

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार के 9 वर्ष बीत गये हैं, लेकिन अब वे लोग अपनी सुरक्षा के लिए किसी पर आश्रित नहीं रहना चाहते हैं। इसलिए भाजपा महिला मोर्चा ने महिलाओं को आत्म सुरक्षा के लिए मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण देने का फैसला किया है। 

14 से 20 सितंबर, 2020 तक सेवा सप्ताह

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को जन्मदिन है। इस अवसर पर पूरे राज्य में 14 से 20 सितंबर, 2020 तक सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। 

मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण का कार्यक्रम शुरू

वहीं, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर से महिलाओं की आत्मसुरक्षा कार्यक्रम उमा के तहत मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण का कार्यक्रम शुरू होगा। इसमें 2 ट्रेनर महिलाओं को आत्मरक्षा का गुर सिखायेंगे। 

प्रत्येक जिले में करीब 50 महिलाएं प्रशिक्षित

उन्होंने कहा कि दक्षिण कोलकाता में कार्यशाला आयोजित कर इस कार्यक्रम की शुरुआत होगी और राज्य के प्रत्येक जिले में करीब 50 महिलाओं को प्रशिक्षित किया जायेगा। 

पिन, मिर्च पाउडर या चाकू रखेंगी महिलाएं

अग्निमित्रा ने कहा कि एक दिन में सबको प्रशिक्षण देना संभव नहीं है, लेकिन किस तरह से अन्याय से बचा जाये, इसकी जानकारी महिलाओं को दी जायेगी। इनमें महिलाएं अपनी सुरक्षा के लिए अपने साथ सब समय पिन, मिर्च पाउडर या चाकू रख सकती है, जैसी आत्मरक्षा की जानकारियां दी जायेंगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.