Move to Jagran APP

अब सोनाली बेंद्रे की मौत के बारे में ट्वीट कर फंसे भाजपा विधायक

कदम ने मराठी में ट्वीट किया कि बॉलीवुड और मराठी दिवा सोनाली बेंद्रे का अमेरिका में निधन हो गया। उन्होंने अभिनेत्री के लिए शोक भी व्यक्त किया था।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 12:11 AM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 01:01 AM (IST)
अब सोनाली बेंद्रे की मौत के बारे में ट्वीट कर फंसे भाजपा विधायक
अब सोनाली बेंद्रे की मौत के बारे में ट्वीट कर फंसे भाजपा विधायक

 मुंबई, प्रेट्र। लड़की को अपहरण करेंगे टिप्पणी कर विवादों में फंसे भाजपा विधायक राम कदम एकबार फिर निशाने पर आ गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने ट्वीट कर दिया कि बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे नहीं रहीं। यह महसूस होने के बाद कि यह समाचार सही नहीं है उन्होंने इसे हटा लिया। लेकिन तब तक उनकी बड़े पैमाने पर आलोचना शुरू हो चुकी थी। अभिनेत्री अभी अमेरिका में कैंसर का इलाज करा रही हैं।

loksabha election banner

कदम ने मराठी में ट्वीट किया कि बॉलीवुड और मराठी दिवा सोनाली बेंद्रे का अमेरिका में निधन हो गया। उन्होंने अभिनेत्री के लिए शोक भी व्यक्त किया था। इसके बाद अफवाह समझ में आने पर उन्होंने इसे हटा लिया। उन्होंने फिर दूसरे ट्वीट में लिखा सोनाली बेंद्रे जी के बारे में पिछले दो दिनों से यह अफवाह चल रही थी। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करता हूं।

 लड़की अपहरण की टिप्पणी को लेकर सोलापुर जिले में मामला दर्ज 
भाजपा विधायक कदम के खिलाफ शुक्रवार को महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में मामला दर्ज कराया गया है। मामले में संज्ञेय धाराएं नहीं लगाई गई हैं। विधायक ने कहा था कि वह लड़की का अपहरण करेंगे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि विधायक मुंबई के घाटकोपर का प्रतिनिधित्व करते हैं, लेकिन एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता ने सोलापुर जिले में बारशी थाने में मामला दर्ज करया है।

उनके खिलाफ आइपीसी की धारा 504 और 505 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अदालत के आदेश के बिना पुलिस गैर संज्ञेय अपराध की जांच शुरू नहीं कर सकती है। दही हांडी कार्यक्रम में सोमवार को टिप्पणी करने के बाद से राम कदम विवादों के घेरे में हैं।

राकांपा ने मुख्यमंत्री की चुप्पी पर उठाए सवाल 
भाजपा विधायक की टिप्पणी पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की चुप्पी पर राकांपा ने सवाल उठाया है। पार्टी ने गुरुवार से केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधने के लिए 56 इंच सीना वालों को 56 सवाल के तहत मुख्यमंत्री से सवाल पूछा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.