Move to Jagran APP

एएमयू में विवादित नारेबाजी पर भाजपा नेता ने कहा- हम तुम्हें जिंदा दफन कर देंगे, देश ऐसे ही चलेगा

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हुए प्रदर्शन पर भाजपा नेता ठाकुर रघुराज सिंह ने नुमाइश मैदान में आयोजित सभा में विवादित बयान दिया।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Tue, 14 Jan 2020 09:02 AM (IST)Updated: Tue, 14 Jan 2020 09:14 AM (IST)
एएमयू में विवादित नारेबाजी पर भाजपा नेता ने कहा- हम तुम्हें जिंदा दफन कर देंगे, देश ऐसे ही चलेगा
एएमयू में विवादित नारेबाजी पर भाजपा नेता ने कहा- हम तुम्हें जिंदा दफन कर देंगे, देश ऐसे ही चलेगा

अलीगढ़, जेएनएन। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में हुए प्रदर्शन पर भाजपा नेता और उप्र भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार राज्य परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह ने रविवार को नुमाइश मैदान में आयोजित सभा में विवादित बयान दिया। धमकी भरे लहजे में रघुराज सिंह ने कहा कि ये मुट्ठी भर लोग, केवल एक परसेंट लोग, हमारा पैसा देश का पैसा, टैक्स का पैसा खाकर बेईमान तुम मुर्दाबाद करोगे। योगी और मोदी को तुम को जिंदा दफन करोगे। हम तुम को जिंदा दफन कर देंगे। मोदी-योगी देश और प्रदेश को चलाएंगे और ऐसे ही चलाएंगे, जैसे चला रहे हैं।

loksabha election banner

नागरिकता संशोधन कानून के प्रचार प्रसार के लिए नुमाइश मैदान में सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता रघुराज सिंह ने कहा कि पूरी दुनिया में सहिष्णु हिंदू है। एएमयू में आजादी के नारे लगए जा रहे हैं। हमारा खा रहे और हम पर ही गुर्रा रहे हैं। हम पटक-पटककर मारेंगे तो जीभ निकाल लेंगे। देश की संपत्ति फूंकने वालों से ढाई गुना वसूलेंगे। पीएम मोदी व सीएम योगी की कब्र खोदने वालों को जिंदा दफन कर देंगे। 10 के बदले 20 कत्ल करेंगे। देशद्रोहियों को जेल भेज देंगे। उन्होंने कहा कि देश में मोदी और प्रदेश में योगी बैठा है। सोच लो, बचोगे नहीं। पोटा में जाओगे, जमानत नहीं होगी। भविष्य के साथ खिलवाड़ मत करो।

रघुराज सिंह ने कहा कि सभी लोग सनातन धर्म से निकले हैं। अब हमारे हैं, हम सबको अपना मानते हैं। सीएए की जरूरत इसलिए पड़ी कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने एक बीज बो दिया था। हम डरने वाले नहीं हैं। हम समझौता करने वाले नहीं हैं। देश को हम चलाएंगे। अब सुनने की क्षमता रखो। नहीं तो जेल में भेज देंगे। छोड़ेंगे नहीं किसी को। पोटा लगाएंगे, देशद्रोही कानून लगाएंगे, छोड़ेंगे नहीं किसी सूरत में। हमारे अलीगढ़ का मुसलमान बहुत शांतिप्रिय है। सुधार जाओ नहीं तो हमारा मुसलमान अलीगढ़ का इन बेईमानों को, तुम दाऊद इब्राहिम का पैसा लेकर हमारे अधिकारियों को घेरोगे, हमारे मुसलमानों को घेरोगे। हम घेरने नहीं देंगे। पटक पटक के मारेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.