Move to Jagran APP

Maharashtra: भाजपा नेता आशीष शेलार बोले, शिवसेना की दशहरा रैली फ्लॉप रही

Maharashtra भाजपा नेता आशीष शेलार ने कहा कि शिवसेना की रविवार को दशहरा रैली ओटीटी मंच पर एक फ्लॉप फिल्म की तरह थी। उद्धव ठाकरे ने अपने हिंदुत्व की तुलना आरएसएस हिंदुत्व से की। उनका हिंदुत्व अब कांग्रेस और राकांपा के साथ जाने के बाद मिलावटी है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 05:06 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 05:06 PM (IST)
Maharashtra: भाजपा नेता आशीष शेलार बोले, शिवसेना की दशहरा रैली फ्लॉप रही
भाजपा नेता आशीष शेलार बोले, शिवसेना की दशहरा रैली फ्लॉप रही।

मुंबई, एएनआइ। भाजपा नेता आशीष शेलार ने सोमवार को कहा कि शिवसेना की रविवार को दशहरा रैली ओटीटी मंच पर एक फ्लॉप फिल्म की तरह थी। उद्धव ठाकरे ने अपने हिंदुत्व की तुलना आरएसएस हिंदुत्व से की। उनका हिंदुत्व अब कांग्रेस और राकांपा के साथ जाने के बाद मिलावटी है। उद्धव को आरएसएस से हिंदुत्व प्रमाणपत्र लेने की जरूरत है। शिवसेना अध्यक्ष व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को अपनी पार्टी की परंपरागत दशहरा रैली में भाजपा पर प्रहार करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के आज के ही वक्तव्यों का सहारा लिया था। महाराष्ट्र में मंदिरों को खोलने को लेकर राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने कुछ दिनों पहले उद्धव को एक पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने शिवसेना को उसकी ¨हदूवादी विचारधारा की भी याद दिलाई थी। उद्धव राज्यपाल के पत्र का जवाब पहले भी दे चुके हैं।

loksabha election banner

 

पार्टी की दशहरा रैली में भी उन्होंने मोहन भागवत का एक वक्तव्य उद्धृत करते हुए इसका जवाब दिया। भागवत ने रविवार को ही सुबह कहा था कि सिर्फ देव, मंदिर, पूजा, अर्चना ही हमारा हिंदुत्व नहीं है। उद्धव ने भागवत के इसी वाक्य का सहारा लेते हुए भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने सवाल किया कि आज जो लोग हमें हिंदुत्व सिखा रहे हैं, अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाए जाते समय उन्होंने चुप्पी क्यों साध रखी थी? उद्धव ने गोवंश पर भी भाजपा की नीतियों को घेरा। कहा कि मां मरे और गाय जिंदा रहे, ये हिंदुत्व हमें नहीं चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि गोवा में गोवंश वध पर पाबंदी क्यों नहीं है? शिवाजी पार्क के ठीक सामने स्थित सावरकर संस्थान के सभागार में अत्यंत सीमित संख्या में शिवसैनिकों को संबोधित करते हुए उद्धव ने भागवत के एक और वाक्य का भाजपा पर हमले के लिए इस्तेमाल किया। भागवत ने कहा था कि राजनीति का मतलब युद्ध नहीं है। उद्धव ने कहा कि यह बात भाजपा को समझनी चाहिए, जो विपक्ष को खत्म करना चाह रही है।

उन्होंने बिहार चुनाव में भाजपा और जदयू गठबंधन पर भी यह कहते हुए निशाना साधा कि बिहार में भाजपा ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर रखा है। उन्होंने सवाल किया कि संघमुक्त भारत की बात करने वाले नीतीश कुमार अब आपको पसंद आने लगे हैं। नीतीश कुमार हिंदुत्ववादी हो गए हैं या भाजपा सेक्युलर हो गई है? उद्धव ने भाजपा का नाम लिए बिना इशारों में उस पर अपनी सरकार गिराने की कोशिश का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि हिम्मत है, तो हमारी सरकार गिराकर दिखाओ। हम बाघ की औलाद हैं। छेड़ोगे तो पछताओगे। उद्धव ने कहा कि आज मैं मुख्यमंत्री पद का मास्क हटाकर बोल रहा हूं। सुशांत सिंह राजपूत प्रकरण का भी उन्होंने अपने भाषण में जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि जो लोग बिहार के बेटे के लिए गला फाड़ रहे थे, वही महाराष्ट्र के बेटे पर कीचड़ उछाल रहे थे। आदित्य ठाकरे और ठाकरे परिवार पर जमकर कीचड़ उछाला गया। यह भयंकर है। उद्धव के अनुसार यह दिखाने की कोशिश की जा रही है कि मुंबई पर नशेडि़यों का राज है। महाराष्ट्र आगे बढ़ रहा है, इसलिए उसकी बदनामी की जा रही है। उद्धव ने बिना नाम लिए कंगना रनोट पर भी निशाना साधा। कहा कि घर में खाने को नहीं मिलता, तो मुंबई आते हैं और यहां आकर नमकहरामी करते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.