Move to Jagran APP

शहीद राजगुरु कॉलेज में छात्र संघ की अध्यक्ष बनीं भाविनी भारद्वाज, देखें विजेताओं की लिस्ट

वसुंधरा एंक्लेव स्थित दिल्ली विश्वविद्यालय के शहीद राजगुरु कॉलेज छात्र संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर भाविनी भारद्वाज विजेता घोषित की गई हैं।

By Mangal YadavEdited By: Published: Wed, 11 Sep 2019 06:28 PM (IST)Updated: Wed, 11 Sep 2019 09:18 PM (IST)
शहीद राजगुरु कॉलेज में छात्र संघ की अध्यक्ष बनीं भाविनी भारद्वाज, देखें विजेताओं की लिस्ट
शहीद राजगुरु कॉलेज में छात्र संघ की अध्यक्ष बनीं भाविनी भारद्वाज, देखें विजेताओं की लिस्ट

नई दिल्ली, जेएनएन। वसुंधरा एंक्लेव स्थित शहीद राजगुरु कॉलेज ऑफ एप्लाइड एंड साइंस कॉलेज में बुधवार को छात्र संघ के चुनाव हुए। कॉलेज की छात्राओं ने बड़ी संख्या में चुनाव में भाग लिया, चुनाव को लेकर छात्राओं में उत्साह भी देखने को मिला। दोपहर बाद परिणाम घोषित किए गए। छात्र संघ अध्यक्ष बीएमसी तृतीय वर्ष की छात्रा भाविनी भारद्वाज बनीं। परिणाम घोषित होते ही कॉलेज में विजयी उम्मीदवारों और छात्राओं ने जमकर जश्न मनाया।

loksabha election banner

छात्र संघ चुनाव में सबसे अधिक 430 मतों से उपाध्यक्ष कल्याणी खोलिया जीती, उन्हें कुल 678 वोट मिले। जबकि अध्यक्ष भाविनी भारद्वाज 108 वोटो से जीती। संयुक्त सचिव अपराजिता, संयुक्त कोषाध्यक्ष सृष्टि रावत 449, संयुक्त सांस्कृति सचिव अनुषा गोयल 372 मत मिले। जबकि कीर्तिका पहले ही निर्विरोध महासचिव चुनी जा चुकी हैं।

छात्रों से किए गए वादों को पूरा करूंगीः भाविनी
कॉलेज प्राचार्य डॉ. पायल मागो ने सभी जीते हुए उम्मीदवारों को बधाई दी और आशा व्यक्त की छात्र संघ के पदाधिकारी कॉलेज की बेहतरी के लिए कार्य करेंगी। अध्यक्ष भाविनी भारद्वाज ने कहा कि उन्होंने छात्राओं से जो भी वादे किए हैं उन्हें पूरा करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी की छात्राओं की कॉलेज से पढ़ाई पूरी होते ही उन्हें कॉलेज में नौकरी के अवसर मिले।

भाविनी ने कहा कि वह छात्राओं के लिए होस्टल की संख्या बढ़ाने पर भी काम करेंगी। कल्याणी खोलिया ने छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि सबसे अधिक मतों से उन्हें जीताया है। उनकी जिम्मेदारी छात्राओं के प्रति और अधिक बढ़ गई है, वह अपने कार्यों को अच्छे से निभाएंगी।

बृहस्पतिवार को होंगे डूसू चुनाव
उधर, दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव प्रचार मंगलवार रात 8 बजे थम गया। बृहस्पतिवार को मतदान में छात्र उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। सुबह के कॉलेजों में सुबह 8.30 से दोपहर 1 बजे तक और इवनिंग कॉलेजों में दोपहर बाद 3 बजे से शाम 7.30 बजे तक मतदान होगा। शुक्रवार सुबह 8.30 बजे से मतगणना शुरू होगी और इसी दिन डूसू चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआइ) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के उम्मीदवार मैदान में हैं। तीनों संगठन डूसू के केंद्रीय पैनल- अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव व संयुक्त सचिव पद पर चुनाव लड़ रहे हैं। उम्मीदवारों ने जमकर चुनाव प्रचार किया है। बृहस्पतिवार को मतदान में छात्र उनकी किस्मत का फैसला करेंगे।

ये भी पढ़ेः Delhi assembly Poll: 25 हजार वाट्सएप ग्रुप से 'मिशन 65' को साकार करेगी भाजपा, बन रही ये रणनीति

दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.