Move to Jagran APP

आज संघ खोजेगा भाजपा को संजीवनी देने का रास्ता, होगा मंथन

नवंबर में विधानसभा चुनाव होना संभावित है। ऐसे में भाजपा को संजीवनी देने की रणनीति पर खासतौर पर मंथन होगा।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Thu, 06 Sep 2018 10:40 PM (IST)Updated: Fri, 07 Sep 2018 07:47 AM (IST)
आज संघ खोजेगा भाजपा को संजीवनी देने का रास्ता, होगा मंथन
आज संघ खोजेगा भाजपा को संजीवनी देने का रास्ता, होगा मंथन

 नई दुनिया, बिलासपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सह सरकार्यवाह भैयाजी जोशी गुरुवार शाम दो दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। वह यहां संघ के बिलासपुर, कोरबा व रीवा विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान संघ भाजपा को संजीवनी देने का रास्ता खोजेगा।

loksabha election banner

सूत्रों का कहना है कि संघ और भाजपा के आंतरिक सर्वे में इस बार छत्तीसगढ़ में भाजपा के हाथ से सत्ता फिसलती दिख रही है। सर्वे के बाद भाजपा में शीर्ष स्तर पर तो खलबली मची ही है साथ ही मातृ संस्था संघ के रणनीतिकारों की चिंता भी बढ़ गई है। नवंबर में विधानसभा चुनाव होना संभावित है। ऐसे में भाजपा को संजीवनी देने की रणनीति पर खासतौर पर मंथन होगा। इसके अलावा संघ की कार्ययोजना को दो श्रेणियों में बांटा गया है।
संगठन श्रेणी में शारीरिक,बौद्घिक और व्यवस्था विभाग को रखा गया है। इसी तरह जागरण श्रेणी में सेवा,संपर्क और प्रचार विभाग को रखा गया है। दोनों ही श्रेणियों में काम करने वाले पदाधिकारियों की अलग-अलग सत्र में अलग-अलग बैठक भी होगी, जिसमें पूरे वर्ष चलाए जाने वाले कार्यक्रमों पर भी रणनीति तय की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.