Move to Jagran APP

झारखंड में नेतृत्‍व संकट से जूझ रही भाजपा के लिए मजबूरी बन गए हैं बाबूलाल, जानिए कैसे?

Babulal Marandi भाजपा का बाबूलाल मरांडी से मोह यूं ही नहीं पनपा है। झारखंड में 50 लाख सदस्यों का दावा करने वाली भाजपा के सामने अचानक नेतृत्व का संकट पैदा हो गया है। पढ़ें पूरी खबर.

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 11 Jan 2020 09:43 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jan 2020 01:06 PM (IST)
झारखंड में नेतृत्‍व संकट से जूझ रही भाजपा के लिए मजबूरी बन गए हैं बाबूलाल, जानिए कैसे?
झारखंड में नेतृत्‍व संकट से जूझ रही भाजपा के लिए मजबूरी बन गए हैं बाबूलाल, जानिए कैसे?

रांची, राज्य ब्यूरो : Babulal Marandi भाजपा का बाबूलाल मरांडी से मोह यूं ही नहीं पनपा है। रघुवर दास के चुनाव हारने और अर्जुन मुंडा के केंद्रीय राजनीति में शिफ्ट हो जाने के बाद जो जगह खाली हुई है, उसकी पूर्ति करने के लिए भाजपा में फिलहाल कोई चेहरा नजर नहीं आ रहा है। प्रदेश में पचास लाख सदस्यों का दावा करने वाली भाजपा में अचानक नेतृत्व का संकट पैदा हो गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि इसकी भरपाई बाबूलाल मरांडी ही कर सकते हैं। सीधे शब्दों में कहें तो बाबूलाल मरांडी अब भाजपा की जरूरत भी बन गए हैं और मजबूरी भी। 

prime article banner

हालांकि, बाबूलाल की घर वापसी होगी या नहीं, इसे लेकर अब भी ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। बाबूलाल विदेश में हैं, उसकी वापसी पर ही स्थिति स्पष्ट होगी। बाबूलाल की स्थिति स्पष्ट न होने के बावजूद प्रदेश भाजपा का प्रेम अचानक उन पर जाग उठा है। शनिवार को बाबूलाल मरांडी के जन्म दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के अलावा अगली-पिछली पंक्ति के तमाम नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई दी।

जाहिर है प्रदेश भाजपा के नेताओं ने अघोषित रूप से उन्हें अपना नेता स्वीकार करना शुरू कर दिया है। विदेश दौरे पर होने के बावजूद बाबूलाल अपने ट्विटर एकाउंट पर सक्रिय रहे और बधाई देने वालों का आभार भी जताया। ट्विटर पर बाबूलाल पूरे 20 दिन बाद सक्रिय नजर आए। इससे पूर्व उन्होंने अपना आखिरी ट्वीट 21 दिसंबर को किया था। हालांकि, बाबूलाल को बधाई देेने वालों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व अन्य दलों के नेता भी शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.