विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लोकसभा चुनाव में मिली सफलता से बाबूलाल गदगद, विधानसभा चुनाव को लेकर भी कर दिया बड़ा एलान

Published: Fri, 07 Jun 2024 03:19 PM (IST)

Jharkhand Lok Sabha Elections 2024 झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि दावा किया कि राज्य में ...और पढ़ें

बाबूलाल मरांडी का दावा- झारखंड में बनेगी भाजपा की सरकार। (फाइल फोटो)
बाबूलाल मरांडी का दावा- झारखंड में बनेगी भाजपा की सरकार। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. तीसरी बार मोदी सरकार का संकल्प पूरा: बाबूलाल मरांडी
  2. कहा- अब झारखंड में बनानी है मजबूत सरकार

राज्य ब्यूरो, रांची। भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को पार्टी के सभी नवनिर्वाचित भाजपा सांसदों का अभिनंदन समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि दावा किया कि राज्य में भी पार्टी सरकार बनाएगी। जनता ने मोदी सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों पर मुहर लगाकर आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत बनाने का जनादेश दिया है।

नवनिर्वाचित सांसदों एवं उप विजेता रहे प्रत्याशियों का स्वागत करते हुए कहा कि जनता ने नौ सीट पर जीत दिलाकर एनडीए को झारखंड में सबसे बड़ा गठबंधन बनाया है। 50 से अधिक विधानसभा सीटों पर भाजपा को जीत मिली है। झारखंड में भी भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की मजबूत सरकार बनेगी।

भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण, परिवारवाद के खिलाफ मिला जनादेश

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि यह जनादेश भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण, परिवारवाद के खिलाफ है। लोकसभा चुनाव में राज्य के मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष अपनी विधानसभा सीट पर आइएनडीआइए की लाज नहीं बचा सके।

विश्राम का समय नहीं: नागेंद्र त्रिपाठी

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि अभी विश्राम का समय नहीं है। हमें संगठनात्मक संरचना को मजबूत और सक्रिय रखते हुए झारखंड में भी मजबूत सरकार के संकल्प को पूरा करना है।

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जबतक राज्य की भ्रष्ट निकम्मी सरकार को उखाड़ नहीं फेकेंगे।

ये नेता रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, डॉ. प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह, विद्युत वरण महतो, बीडी राम,संजय सेठ,ढुल्लू महतो,मनीष जायसवाल,कालीचरण सिंह एवम उपविजेता समीर उरांव,सीता सोरेन,गीता कोड़ा, ताला मरांडी सहित विधायक सीपी सिंह,नीलकंठ सिंह मुंडा, बिरंची नारायण, रामचंद्र चंद्रवंशी,अनंत ओझा व अन्य नेता उपस्थित रहे।

मोदी से मिले सुदेश

आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर उन्हें फिर से एनडीए का नेता चुने जाने पर बधाई दी। इस दौरान उन्होंने अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात कर दोनों को तीसरी बार एनडीए को पूर्ण बहुमत हासिल करने पर बधाई दी।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Result 2024: 'लोहरदगा सीट कांग्रेस जीती लेकिन...', स्थानीय विधायक ने बढ़ाया सियासी पारा; अटकलें तेज

Jharkhand News: ड्रग तस्करी रोकने में विफल अधिकारियों पर होगा एक्शन, डीजीपी ने दे दिया ये बड़ा आदेश