Atam Nirbhar Uttar Pradesh: आपदा को अवसर में बदल रही डबल इंजन सरकार : स्वतंत्रदेव
Atam Nirbhar Uttar Pradeshभाजपा प्रदेश अधयक्ष स्वतंत्र देव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो मंत्र दिया भाजपा सरकार उसे साकार कर रही है।
लखनऊ, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान के आगाज के दौरान उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को सारा श्रेय देने की हर तरफ सराहना हो रही है। भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उत्तर प्रदेश की उपलब्धियों को रेखांकित कर आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार आपदा को अवसर में बदल रही है।
भाजपा प्रदेश अधयक्ष स्वतंत्र देव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो मंत्र दिया, भाजपा सरकार उसे साकार कर रही है। प्रदेश के सांसद होने के नाते प्रधानमंत्री प्रदेश के कल्याण को लेकर सदैव सजग रहे हैं। गरीब रोजगार कल्याण अभियान में 31 जिलों को जोड़ा जाना इसका प्रमाण है। उनके आत्मनिर्भर भारत अभियान का बड़ा लाभार्थी भी उत्तर प्रदेश है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सराहते हुए स्वतंत्रदेव ने कहा कि 35 लाख से अधिक प्रवासियों की वापसी के बावजूद प्रदेश न केवल कोरोना संक्रमण नियंत्रित करने में सफल रहा बल्कि अनलॉक शुरू होने के एक माह के भीतर ही 1.25 करोड़ रोजगार देकर कीॢतमान बनाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों के सफलता के आंकड़े और मदद से जरूरतमंदों की संतुष्टि ही विपक्ष की ओछी राजनीति का जवाब है।
उन्होंने कहा कि जब दुनिया निवेश के अवसरों की ओर देख रही है तब प्रदेश सबसे अच्छा निवेश स्थल बन रहा है। पूर्वांचल से लेकर बुंदेलखंड के विकास की दिशा बदलने का प्रयास शुरू है। प्रदेश अध्यक्ष ने कोरोना संक्रमण में संगठन के प्रयासों को भी सराहा। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन विकास का मार्ग प्रशस्त करता रहेगा। प्रत्येक कार्यकर्ता कोरोना के खिलाफ लड़ाई में दो गज दूरी व मास्क पहनने जैसे मानक का स्वयं पालन करने के साथ दूसरों को भी प्रेरित करता रहेगा।