Move to Jagran APP

उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था खत्म, चरम पर अराजकता : अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मानना है कि उत्तर प्रदेश में अराजकता चरम पर है। यहां अब पुलिस के संरक्षण में अपराध की बाढ़ आ गई है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 13 Jun 2019 04:43 PM (IST)Updated: Thu, 13 Jun 2019 05:22 PM (IST)
उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था खत्म, चरम पर अराजकता : अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था खत्म, चरम पर अराजकता : अखिलेश यादव

मैनपुरी, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का मानना है कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था खत्म हो गई है। दिनदहाड़े हत्या के साथ लूट की बाढ़ आ गई है। उत्तर प्रदेश बार कौंसिल की नवनिर्वाचित अध्यक्ष दरवेश यादव के पैतृक गांव में उनके परिवार के लोगों को सांत्वना देने के बाद लखनऊ जाते समय अखिलेश यादव मैनपुरी में रुके थे।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मानना है कि उत्तर प्रदेश में अराजकता चरम पर है। यहां अब पुलिस के संरक्षण में अपराध की बाढ़ आ गई है। लोग घर से निकलते हैं तो पता नहीं कब उनकी हत्या हो जाए या फिर उनके साïथ लूट की वारदात हो। महिला के साथ ही अब प्रदेश में बच्चियां जरा भी सुरक्षित नहीं हैं। बीते एक हफ्ते में एक दर्जन से अधिक बच्चियों के साथ दुष्कर्म हो गया है। आगरा में बार कौंसिल उत्तर प्रदेश की पहली महिला अध्यक्ष की हत्या कर दी गई। अपराध दिन पर दिन बढ़ रहा है, इसके बीच सरकार प्रदेश में कानून का राज होने का दावा कर रही है। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार में कोई सुरक्षित नहीं है।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। सपा मुखिया ने कहा कि कानून व्यवस्था पर प्रदेश सरकार का ध्यान नहीं है। जब भी मुख्यमंत्री, अफसरों के साथ समीक्षा बैठक करते हैं, अपराधी कोई बड़ी वारदात कर देते हैं। प्रदेश की बार कौंसिल की महिला अध्यक्ष की चैंबर में घुसकर हत्या बड़ी घटना है। वह मामले की किसी सिटिंग जज से जांच कराने की मांग करेंगे। इसमें पुलिस की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। अखिलेश यादव ने कहा कि सूबे में व्यापारियों संग लूट और हत्या की वारदात हो रही हैं। बच्चियों के साथ घटनाओं पर भी सरकार कुछ नहीं कर पा रही है। सपा नेताओं की भी हत्याएं की जा रही हैं। इस मामले में वह राज्यपाल से मिलने जाएंगे।

अखिलेश ने कहा कि जल्द ही कानून व्यवस्था को लेकर राज्यपाल से मिलेंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र खतरे में है। इस सरकार को पता ही नहीं है कि वह किस दिशा में जा रही है। उन्‍होंने बताया कि प्रदेश में मौजूदा हालात को लेकर वह जल्द ही राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। अखिलेश के अनुसार, राज्‍यपाल को सभी घटनाओं की जानकारी दी जाएगी, खासकर समाजवादी पार्टी के नेताओं की हत्या का मुद्दा उठाया जाएगा। हमारे शासन काल (सपा सरकार) में उन्हें कानून व्यवस्था की बहुत चिंता रहती थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब हमारी सरकार थी तो राज्यपाल महोदय हर जगह पर खराब कानून-व्यवस्था की बात करते थे। अब तो हम जल्दी ही तथ्यों के साथ उनसे मिलेंगे और खराब कानून-व्यवस्था पर सरकार को तलब करने की मांग करेंगे। इसके बाद देखना होगा कि गवर्नर साहब क्या एक्शन लेते हैं। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.