Move to Jagran APP

फीरोजाबाद में अखिलेश बोले, मौजूदा सरकार ने उत्‍तर से हत्‍यारा प्रदेश बना दिया Agra News

फीरोजाबाद के शिकोहाबाद में एके कॉलेज के पुस्‍तकालय का उदघाटन करने पहुंचे पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Wed, 21 Aug 2019 02:31 PM (IST)Updated: Wed, 21 Aug 2019 04:14 PM (IST)
फीरोजाबाद में अखिलेश बोले, मौजूदा सरकार ने उत्‍तर से हत्‍यारा प्रदेश बना दिया Agra News
फीरोजाबाद में अखिलेश बोले, मौजूदा सरकार ने उत्‍तर से हत्‍यारा प्रदेश बना दिया Agra News

आगरा, जेएनएन। शिकोहाबाद पहुंचे सपा के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव अपने भाषण में चाय, भाजपा और शिवपाल पर तंज कसते हुए नजर आए। एके कॉलेज के पुस्‍तकालय का उदघाटन करने के बाद मंच पर आए सपा अध्‍यक्ष ने कहा कि एक समय किताबें महंगी थी आज के समय में डेटा महंगा है। बुज़ुर्ग बताते हैं कि उन्हें मुफ्त में चाय पिलाने की आदत डाली जाती थी और अब सब चाय पी रहे हैं। चाय की महंगाई भी हो गई। चाय इधर फेमस बहुत हुई है, लेकिन चाय का स्वाद अच्छा नहीं रहा। चाय से डायबिटीज और बीमार होने में समय नहीं लगता है। नौजवानों को चाय से बचना चाहिए।

loksabha election banner

सपा अध्‍यक्ष ने कहा कि पढ़ाई में बदलाव आया है। बदलाव की वजह से व्यापार बढ़ा है। अब बदलती टेक्नोलॉजी के साथ चलना पड़ेगा। दुनिया का सबसे बड़ा रईस वो है जो कुछ नहीं बनाता। ऐमज़ॉन गांव-गांव पहुंच गया है। सोचिए जो मालिक है वो कुछ नहीं बनााता। उबेर के मालिक की एक गाड़ी नहीं है और दुनिया में उसकी कारें चलती हैं। डिलेवरी देने वाले और कारोबार करने वाले एक हो गए। जोमैटो पर कितने रेस्टोरेंट जुड़े हैं। धीरे धीरे इंटरनेट ने क्या कर दिया।

अखिलेश युवाओं से बोले कि हमने दुनिया में नकल की। भारत के नौजवान ने आेयो कंपनी खोली थी आज कई देशों में है। उसकी मदद सरकार ने नहीं की और हजारों करोड़ का कारोबार किया। जब ये कॉलेज खुला होगा, तब धोती पहनने वाले लोग आते होंगे। आज धोती वालों को जीन्स वालों ने रिप्लेश कर दिया। उन्‍होंने कहा कि एके कॉलेज को विवि बनाने का काम समाजवादी करेंगे। आने वाली पीढ़ी को मोबाइल के बाहर खेलने की व्यवस्था करना पड़ेगी। सरकार बनने के बाद इस पर भी काम होगा।

अखिलेश बोले कि ऐसी ताकते हैं जो हमारे बीच नफरत फैला रही हैं। जो हमारे गठबंधन से घबराते थे वही वैमनस्यता फैला रहे हैं। वो ये कहते हैं कि हम हिन्दू राष्ट्र बनाना चाहते हैं तो हमें भी संकल्प लेना होगा कि हम समाजवादी देश बनाएंगे। उनके राष्ट्रवाद में हम शामिल नहीं हैं। कश्मीर के बारे में हमने सिर्फ सवाल पूछा था कि कश्मीर जैसे और प्रदेशों पर क्या होगा। कोई जवाब नहीं दिया। कम आबादी के लोगों के पास देश की अर्थव्यवस्था है। हमें गंंवार कहते थे। आपके बच्चे ज्यादा मेहनत कर रहे हैं, लेकिन उनका रास्ता रोक दिया। हमने पुलिस की आसान भर्ती की थी।

यदि मौका मिला तो उसी तरह की भर्ती होगी। दौड़ से भर्ती होगी। पीसीएस जे का रिजल्ट देख लो। हम पर जातिवादी के आरोप लगाते थे, आज आपने ही भर्ती कर दिया। अखिलेश यादव ने लखनऊ एक्‍सप्रेस वे पर कहा कि हमारे मुख्यमंत्री ने एक्सप्रेस वे पर चिकन ढाबा खोल दिया। हमने वेजिटेरियन एक्सप्रेस वे बनाया था। भाजपा ने नॉनवेज बना दिया। कैसी भाजपाई है, हमें और आपको धोखा दे रहे हैं। रोजगार के कोई अवसर नहीं हैं टेक्सटाइल हो ऑटोमोबाइल हो सब नीचे जा रहे हैं। मेक इन इंडिया फ्लॉप शो हो गया है।

अखिलेश ने कहा कि फीरोजाबाद में ऐसे फैसले लिए मालदार मालदार हो रहे हैं मजदूर कमजोर। किसान दो हजार के लालच में चले गए। मजदूर पिस रहा है। गाय मां को हम भी पूजते हैं। किसानों को समझाया था कि खाद की बोरी से चोरी हो रही है। डीजल पेट्रोल महंगा हो गया। इसके सामने दो हजार कुछ नहीं हैंं। अगले महीने बिजली का बिल आएगा तब हिसाब लगा लेना कि 6 हजार देकर क्या लिया। उन्‍होंने कहा कि भाजपा का लैपटॉप चला गया, हमारा लैपटॉप आज भी चल रहा है। हमारा लैपटॉप ऑन करते ही हमारी और नेताजी की याद दिलाता है। बीजेपी के लैपटॉप का नौजवान आज भी इंतज़ार कर रहा है।

भाजपा के लोग झूठे आंकड़े दिखाते हैं 5 ट्रियन डॉलर का सपना दिखा रहे हैं। मगर कुछ नहीं किया। हम कर्ज और बेरोजगारी में आगे हैं और स्वास्थ्य के क्षेत्र में पीछे हैं। 2017 के बाद मेडिकल कॉलेज कौन सा बना है। ये हत्या प्रदेश है। सुरक्षित चलना यहां मुश्किल हो गया है। क्या पता कब किसकी हत्या हो जाए। पुलिस को पैसा दे दो और हत्या कर दो। क्या ये कानून व्यवस्था है। इलाहाबाद में 6 हत्याएं हुईंं। हमने 100 नम्बर दिया था। पुलिस को समाजवादी ठीक करते हैं। हमारी सरकार आएगी तब बताइए कि कौन पैसा लेता है।

सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि हम सेटेलाइट से रिश्वतखोरी पर नजर रखेंगे, जब बेजीपी वाले कह सकते हैं तो हम क्यों नहीं कह सकते? जो लोग नाराज हैं उन्हें भी मना लिया जाए,लेकिन सबको नहीं। अखिलेश बाेले कि मैं जनता को मनाने की बात कर रहा हूंं। नेता की नहीं, क्योंकि नेता को सब चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले से नए इंफ्रास्ट्रक्चर की बात की। समाजवादियों का एक्सप्रेस वे इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। शौचालयों की हालत खराब है। अपने  भाषण का समापन करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बेटियों के लिए विद्याधन और समाजवादी पेंशन शुरू की जाएगी। 

कॉलेज के कार्यक्रम के बाद सपा अध्‍यक्ष पूर्व विधायक झाऊलाल यादव की प्रतिमा के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे। यहां वे बोले कि निर्दलीय लड़कर भी झाऊलाल यादव विधानसभा पहुंचे थे, ये उनकी लोकप्रियता बताती है। उन्होंने विधानसभा में गरीबों की आवाज उठाई। यहां के पुलिस अधिकारी के अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई, डीजीपी से मिले और सदन में आवाज उठाई थी। उसी मानसिकता के लोग आज भी सरकार में हैं।

यहां भी अखिलेश यादव प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे। कहा कि अब तो लोगों की हत्या कर दी जाती हैंं। आबादी ज्यादा है इसका मतलब ये नहीं कि हत्याएं हों। फर्जी एनकाउंटर हुए हैं। सोचिए किसी बेटे की हत्या कर दी हो, बहन बेटी की इज्ज़त लूटी गई हो तो क्या बीतती होगी।  बीजेपी का विकास ये है कि एक्सप्रेस वे से उतरते हीी गाय और सांड स्वागत करते हैं। हम चुनाव में कह रहे थे कि लखनऊ को सांडों से बचाओ। एक जज साहब को सांड ने टक्कर मारी। इसके बाद कोर्ट ने आदेश दिया। अब खेतों में चारों तरफ तार नजर आते हैं। उस समय किसान कहते थे, मगर एकाउंट में दो हजार आये तो खाद की बोरी से चोरी भूल गए।

पेट्रोल के बढ़े हुए दामों पर कहा कि चुनाव में वोट लेने के लिए डीजल पेट्रोल से वेट हटाया था, सरकार बन गयी तो फिर से लगा दिया। डीजल की कीमतें बढ़ गईं। एक्सप्रेस वे से अब बीजेपी के लोग भी जाते हैं। बीजेपी वाले बहुत होशियार हैं ऐसे समझाते हैं। फीरोजाबाद में पानी समाजवादी सरकार ने दिया। लखनऊ में मेट्रो समाजवादियों ने बनवाई, अब तक आगरा शुरू हो जाता। हमने हिरनगांव में एयरपोर्ट की मंजूरी दी, मगर सरकार ने अनुमति नहीं दिलवाई। अब बीजेपी वाले कहते हैं कि जो काम हुआ वो आपके पैसे से हुआ, जनता का पैसा है, सपा का नहीं। इसी झांसे को गरीबों ने समझ लिया। वो बुद्धि से तेज हैं। जन्म से स्टेटस मिल जाता है। हमें साबित करना पड़ता है।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा आर क्षण पर तंज कसती है। संविधान से हमें जो अधिकार मिले हैं वो छीन रहे हैं। सब प्राइवेट होता जा रहा है। आउटसोर्स किया जा रहा है, तब हमें कौन पूंंछेगा। हमें जात धर्म के नाम पर बांटा जा रहा है। जम्‍मू कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 हटाने पर बोले कि अभी 370 को मुद्दा बनाया है क्या ये मिजोरम, नागालैंड आदि क्षेत्र में ये प्रावधान नहीं है। इसके बहाने ये यूपी को किस रास्ते ले जा रहे हैं कोई नहीं जानता। हम बहुजन समाज पार्टी के लोगों का आभार प्रकट करना चाहते हैं कि जिन्होंने मदद की। हम उन जैसे नहीं हैं। बहुत एक्सपेरिमेंट हो गए। कांग्रेस और बसपा का साथ देख लिया, जनता ने कह दिया कि अकेले चलोगे तो साथ मिलेगा। मंत्री बदल गए क्योंकि ट्रांसफर ज्यादा हो गए थे। पैसा चला था, लेकिन अधिकारी तो वही हैं।

जनता न भूले सपा के काम: प्रो रामगोपाल यादव

प्रो रामगोपाल यादव बोले कि हर साल सरकार नौकरियां कम कर रही है। प्राइवेट हाथों में सरकारी व्यवस्था सौंंपी जा रही है ताकि आरक्षण न देना पड़े। फीरोजाबाद को अखिलेश यादव ने एक हजार करोड़ की योजना दी। लेकिन फिर भी अक्षय यादव विधानसभा से हार गए। लोगों को सरकार के काम को याद रखना चाहिए। इतना ऐहसान फरामोश नहीं होना चाहिए।

तीन तलाक की हो रही बात, रोजी रोटी नहीं पूछ रहे: सुमन

यहां पूर्व मंत्री रामजीलाल सुमन बोले कि तीन तलाक और धारा 370 की बातें सब करते हैं, मगर रोजी रोटी की बात कोई नहीं पूछता। समाजवादी पार्टी का भविष्य उज्ज्वल है। अखिलेश यादव की साख ही हमारी पूंजी है। पार्टी में फ़ोटो कल्चर खत्म होना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.