Move to Jagran APP

अखिलेश ने कहा- दिल्ली दंगों में यूपी के लोगों का हाथ कहकर सूबे को बदनाम कर रही केंद्र सरकार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और मासूम बच्चियों से दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्याओं की वारदात सभी को शर्मिंदा कर रही हैं।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Thu, 12 Mar 2020 06:17 PM (IST)Updated: Thu, 12 Mar 2020 06:18 PM (IST)
अखिलेश ने कहा- दिल्ली दंगों में यूपी के लोगों का हाथ कहकर सूबे को बदनाम कर रही केंद्र सरकार
अखिलेश ने कहा- दिल्ली दंगों में यूपी के लोगों का हाथ कहकर सूबे को बदनाम कर रही केंद्र सरकार

लखनऊ, जेएनएन। समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश पूरी तरह से अराजकता का जंगल बन गया है। यहां कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज दिखाई नहीं दे रही है। राज्य में दबंग और अपराधी बेखौफ हो गए हैं। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और मासूम बच्चियों से दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्याओं की वारदात सभी को शर्मिंदा कर रही हैं।

loksabha election banner

अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार को भी घेरते हुए कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री ने दिल्ली के दंगों में यूपी के लोगों का हाथ होने की बात कहकर प्रदेश की बदनामी कर दी है। भाजपा उत्तर प्रदेश को देश-विदेश तक में बदनाम कर रही है। आखिर इस सबके लिए जिम्मेदारी किसकी है, जबकि यहां तो भाजपा की डबल इंजन की ही सरकार है। कुछ समय पहले महामहिम राज्यपाल महोदया ने उत्तर प्रदेश में सब ठीक-ठाक होने की बात कही थी, क्या अभी भी वह अपनी उसी राय पर कायम हैं? 

अखिलेश यादव ने कहा कि उन्नाव और चित्रकूट में बच्चियां होली के पर्व की खुशियों में शामिल थीं, लेकिन दरिंदों ने दुष्कर्म के बाद उनकी निर्ममता से हत्या कर दी। होली का त्योहार सद्भाव, प्रेम और परस्पर मैत्री का होता है पर भाजपाराज में इस दिन को दुराचार, दुष्कर्म और हत्या का दिन बन गया। त्योहार की खुशिया गम और दर्द में बदल गई। एक और बच्ची की मैनपुरी में दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। आगरा में भी एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना घटी। कासंगज में चलती कार में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म हुआ। 

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने कुछ दिनों पहले पर्यटन पुलिस का भी राग छेड़ा था। मथुरा में विदेशी पर्यटकों के साथ होली पर्व पर अभद्रता हुई। न तो भाजपा सरकार का कहीं एंटी रोमियों स्क्वाड दिखता है और नहीं पुलिस तंत्र। पुलिस को अब दूर से नमस्ते करने की ट्रेनिंग दी जा रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था के हालात सुधरने की उम्मीद कैसे की जा सकती है जब इसे सम्भालने वाले पुलिस मुहकमें के ही जिम्मेदार लोगों को खाकी को शर्मसार करने में संकोच नहीं होता है। राजधानी का ही हाल देखिए इंदिरा नगर में एक दारोगा ड्यूटी छोड़कर एक डांसर से 21 बार ठुमके लगवाने का फर्ज अदा करते पाए गए। 

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बढ़ती अव्यवस्था प्रदेश के मुख्यमंत्री को नहीं दिखाई देती है। वह अभी भी अपराधियों को कड़े प्रवचन देने में ही अपने संवैधानिक कर्तव्य की इतिश्री समझ रहे हैं। प्रदेश जल रहा है, प्रदेशवासी भयग्रस्त हैं, लेकिन शासन-प्रशासन चलाने की जिन पर जिम्मेदारी है, वे चैन की बांसुरी बजा रहे हैं। जनता इस सबका हिसाब जरूर करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.