Loksabha polls 2019: तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक ने दिया भाजपा के साथ गठबंधन का संकेत
पार्टी के संयोजक और उप मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने कहा कि चुनाव के समय कुछ भी हो सकता है।
By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 12:11 AM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 12:11 AM (IST)
चेन्नई, प्रेट्र। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक ने अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन करने का संकेत दिया है। सोमवार को मदुरै में पत्रकारों से बात करते हुए पार्टी के संयोजक और उप मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने कहा कि चुनाव के समय कुछ भी हो सकता है।
उनके बयान को इस बात का संकेत माना जा रहा है कि अन्नाद्रमुक को भाजपा के साथ गठबंधन करने में कोई आपत्ति नहीं है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि राज्य में भाजपा चुनावी गठबंधन के लिए तैयार है।
हालांकि, अतीत में भाजपा के साथ पार्टी के संबंधों का जिक्र करते हुए पन्नीरसेल्वम ने कहा कि पहले इसने हमारे साथ गठबंधन किया था। लेकिन, बाद में यह द्रमुक के साथ चली गई। और फिर बाद में हमारे साथ गठबंधन कर लिया। हालांकि, जब कभी चुनाव का एलान होगा, अन्नाद्रमुक लड़ने और जीतने के लिए तैयार है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें