Move to Jagran APP

लखनऊ में खुला AAP के सांसद संजय सिंह का झूठ, राकेश सिंह के नाम पर लिया गया मकान

Aam Aadmi Party RajyaSaba Member Sanjay Singh Exposed गोमतीनगर में राज्यसभा के सांसद संजय सिंह ने राकेश सिंह के नाम पर रहने के लिए मकान लिया था।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 16 Aug 2020 05:10 PM (IST)Updated: Sun, 16 Aug 2020 09:03 PM (IST)
लखनऊ में खुला AAP के सांसद संजय सिंह का झूठ, राकेश सिंह के नाम पर लिया गया मकान
लखनऊ में खुला AAP के सांसद संजय सिंह का झूठ, राकेश सिंह के नाम पर लिया गया मकान

लखनऊ, जेएनएन। राजधानी लखनऊ में आम आदमी पार्टी के कार्यालय में ताला लगने का सच सामने आ गया है। यहां के गोमतीनगर में राज्यसभा के सांसद संजय सिंह ने राकेश सिंह के नाम पर रहने के लिए मकान लिया था। मकान मालकिन का दावा है कि एग्रीमेंट खत्म होने के बाद भी वह मकान खाली नहीं कर रहे थे, इसी कारण हमने ताला लगा दिया है।

loksabha election banner

लखनऊ में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह का झूठ बेनकाब हो गया है। गोमतीनगर में इन्होंने राकेश सिंह के नाम पर रहने के लिए मकान लिया था। इसके बाद वहां से पार्टी का पार्टी दफ़्तर चलाने लगे। उन्होंने पुलिस के मकान पर ताला लगाने की झूठी बात फैलाई। मकान मालकिन मीरा ने आज संजय सिंह के बड़े झूठ को बेनकाब कर दिया है। उन्होंने कहा कि रेंट एग्रीमेंट खत्म होने के बाद भी संजय सिंह मकान खाली नहीं कर रहे थे। लगता है कि वह मकान पर कब्जा करना चाहते हैं।

मकान मालकिन मीरा ने कहा कि मेरे ऊपर पुलिस का कोई दबाव नहीं है। संजय सिंह तो लगातार झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने झूठ बोल कर राकेश सिंह के नाम पर मकान लिया था। इसके बाद आम आदमी पार्टी का कार्यालय खो दिया। हम पार्टी चलाने के लिए मकान नहीं देंगे। रेंट एग्रीमेंट खत्म होने के बाद भी वह मकान खाली नहीं कर रहे हैं, इतने बड़े नेता होकर भी लगता है मकान पर कब्जा करना चाहते हैं।

संजय सिंह की यूपी सरकार को चुनौती, हिम्मत हो तो गिरफ्तार करें : आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर उनकी पार्टी कार्यालय में ताला डलवाने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि वह जन विरोधी दल नीतियों को बेनकाब करते रहेंगे, चाहे सरकार उन्हेंं गिरफ्तार कर ले। गोमतीनगर में रविवार को पार्टी कार्यालय न खुलने के कारण सांसद संजय सिंह ने सेवा निवृत्त आईएएस अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह के आवास से मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमारी पार्टी का कार्यालय तो बंद करा दिया लेकिन अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने से नहीं रोक पाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार कायराना हरकत न करें, फर्जी तरीके से जिलों में मुकदमे दर्ज कराकर आवाज दबाने की कोशिश न करे। मैं लखनऊ में ही हूं, मैं जुल्मी या अत्याचारी हूं तो गिरफ्तार कर जेल दें। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ पांच-छह जिलों में मुकदमा कराने वाले योगी आदित्यनाथ सभी 75 जिलों के हर थाना में केस दर्ज करा दें। मगर हम सच बोलते रहेंगे।

पुलिस कैसे काम करती है देश जानता है : पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर ताला लगाने के विवाद में आम आदमी पार्टी (आप) बैकफुट पर आ गयी है। मकान मालकिन के बयान की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आप के प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। उन्होंने लिखा, 'कार्यालय की मकान मालकिन से बयान दिलाया गया है, पुलिस कैसे काम करती है पूरा देश जानता है। यूपी पुलिस बताए कल वैभव के घर पुलिस क्यों गई थी? कार्यालय का पता क्यों पूछा गया था? सुबह से कार्यालय के बाहर पुलिस का जमावड़ा क्यों था? पहले उसी आफिस में कई प्रेस कांफ्रेंस हुई तो आज क्या हुआ?

लखनऊ में भी संजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज : लखनऊ में भी आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। महानगर निवासी अधिवक्ता अविनाश त्रिपाठी ने शनिवार रात इस बाबत हजरतगंज कोतवाली में तहरीर दी थी। जिस पर आज केस दर्ज किया गया है। हजरतगंज कोतवाली में राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के खिलाफ सांप्रदायिक सौहार्द बिगाडऩे और आपत्तिजनक टिप्पणी की मुकदमा धाराओं में दर्ज हुआ है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.