Move to Jagran APP

4th Deepotsav in Ayodhya: अयोध्या में तैयारियां अंतिम स्तर पर वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया जायजा

4th Deepotsav in Ayodhya अयोध्या में रविवार को अपर मुख्य सचिव गृह के साथ अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने यहां पर चतुर्थ दीपोत्सव की चल तैयारियों का जायजा लिया। 11 से होने वाले तीन दिनी दीपोत्सव में 13 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन होगा।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 08 Nov 2020 04:48 PM (IST)Updated: Mon, 09 Nov 2020 10:16 AM (IST)
4th Deepotsav in Ayodhya: अयोध्या में तैयारियां अंतिम स्तर पर वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया जायजा
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी व अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने राम कथा पार्क का निरीक्षण किया

अयोध्या, जेएनएन। भगवान राम की नगरी अयोध्या में पांच सौ वर्ष बाद रामजन्मभूमि प्रांगण में दीप जलेंगे। यहां पर पांच अगस्त को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का भूमि पूजन होने के बाद इस बार तो अयोध्या का तीन दिवसीय दीपोत्सव कार्यक्रम बेहद ही खास होगा। 11 से होने वाले तीन दिनी दीपोत्सव में 13 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन होगा। इसको लेकर शासन तथा जिला प्रशासन ने तैयारी को लेकर एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है।

loksabha election banner

अयोध्या में रविवार को अपर मुख्य सचिव गृह के साथ अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने यहां पर चतुर्थ दीपोत्सव की चल तैयारियों का जायजा लिया। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी व अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल के साथ एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार, एडीजी जोन एसएन साबत ने राम की पैड़ी व राम कथा पार्क का निरीक्षण किया है।

अयोध्या में तीन दिवसीय दीपोत्सव की तैयारी तेज हो गई है। राम की पैड़ी पर सजावट और रंगाई-पुताई का काम तेजी से हो रहा है तो सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी तैयारी कर ली गई है। राम की पैड़ी पर अनवरत जल प्रवाह शुरू हो गया है। दीपोत्सव के कार्यक्रम को पूरा करने की जिम्मेदारी अवध यूनिवर्सिटी को मिली है। 

इस बार यहां पर सरयू नदी के 24 घाट पर छह लाख दीप जलेंगे। बीते वर्ष 4.26 लाख दीपक जलाकर यहां पर एक साथ सर्वाधिक दीप जलने का विश्व रिकॉर्ड बनाया गया था। इस बार 5.50 लाख दिये जलाकर गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया। दिया जलाने का काम अवध विश्वविद्यालय को सौंपा गया है।

रामकथा पार्क में होगा राज्याभिषेक

इस दौरान साकेत महाविद्यालय से भगवान राम के प्रसंगों पर आधारित 11 झांकी निकाली जाएगी, जो राम कथा पार्क तक जाएगी। झांकी में हनुमान के लंका दहन व अहिल्या उद्धार आकर्षण का केंद्र रहेगी। योगी आदित्यनाथ सरकार अपराधियों के दहन व नारी शक्ति के उद्धार के रुप में अहिल्या की झांकी दिखाएगी। भगवान राम व सीता पुष्पक विमान से 13 नवंबर को अयोध्या पहुंचेंगे, जहां पर उनकी अगुवानी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस दौरान राम कथा पार्क में उनका राज्याभिषेक किया जाएगा। उसके बाद रामलला के दरबार और राम की पैड़ी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीप प्रज्जवलित करेंगे। इस बार यहां राम मंदिर निर्माण की झलक भी दिखेगी। यहां पर 25 फीट के आकार का राम मंदिर मॉडल भी रखा जाएगा, जिसे दीपों से सजाया जाएगा। राम दरबार का रेखाचित्र भी प्रदर्शीत होगा।

11 से ही सांस्कृतिक कार्यक्रम व रामलीला

अयोध्या के सरयू तट पर भजन स्थल का निर्माण पूरा हो चुका है। इस साल दीपोत्सव के सारे सांस्कृतिक कार्यक्रम भजन स्थल पर ही आयोजित होंगे। राम लीला के साथ ही यहां भजन, अवधी गीत, आल्हा व विविध लोक नृत्य के कार्यक्रम तीन दिवसीय दीपोत्सव में प्रस्तुत किए जाएंगे। अयोध्या में भजन स्थल पर 11 नवंबर से ही सांस्कृतिक व रामलीला के कार्यक्रम शुरू होगें। यहां पर इस बार दिल्ली, झारखंड, मुंबई, लखनऊ की रामलीलाओं के साथ सांस्कृतिक दल अपने कार्यक्रम पेश करेंगे। 11 नवंबर को दिल्ली का यश चौहान का राम लीला दल, 12 को ऐशबाग लखनऊ की राम लीला व 13 नवंबर को कविता तिवारी का काव्य पाठ व मुंबई की जुड़वां बहनें लवकुश प्रसंग का प्रस्तुतीकरण करेंगी। मुख्य उत्सव पर मिशन शक्ति को दर्शाने के लिए झारखंड की महिला राम लीला मंडली राम लीला का मंचन करेगी। जिसमें राम कथा के सभी पात्रों को महिला कलाकार ही प्रस्तुत करेंगी।

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की भारी चूक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या आगमन से पहले ही सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की भारी चूक सामने आ गई है। यहां के कई शिलापट्ट पर पूर्व एसएसपी आशीष तिवारी का नाम लिखा गया है। इसके साथ ही गोसाईगंज विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू के नाम में इंद्र प्रताप सिंह लिखा गया है। यहां के कई शिलापट पर पूर्व जिलाधिकारी के साथ पूर्व दीपोत्सव कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती किम जुंग सूक का भी नाम भी है। कई शिलापटों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम के आगे अफसर श्री लिखवाना भी भूले गए। इतनी बड़ी गलती पकड़ में आने के बाद अब आनन-फानन में राम की पैड़ी पर माननीयों के साथ ही अधिकारियों के नाम के नये शिला पट्ट लगाए जा रहे हैं। शिलापटों में तीसरे दीपोत्सव में शामिल मेहमान के साथ अधिकारियों का नाम लिखा गया है।

यह भी पढ़ें: Deepotsav 2020 in Ayodhya: योगी आदित्यनाथ सरकार ने किया अयोध्या में वर्चुअल दीप जलाने का इंतजाम, मिलेगा आशीर्वाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.