#JagranForum: दूसरे दिन 'राजनीति के बदलते आयामों' से लेकर 'नागरिक अधिकारों' पर होगी चर्चा
जागरण फोरम के दूसरे दिन की शुरुआत राजनीति के बदलते आयामों से होगी औ शाम को समापन सत्र में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मौजूद रहेंगे।
नई दिल्ली, जेएनएन। जागरण फोरम में आज दूसरे दिन भी मंथन जारी रहेगा। पहले सत्र की शुरुआत चुनावी राजनीति के बदलते आयाम और अल्पसंख्यक समुदाय की भूमिका को लेकर होगी। सुबह 10 बजे से लेकर 10:50 तक चलने वाले इस सत्र के मुख्य वक्ता कपिल सिब्बल होंगे।
दूसरा सत्र 11 बजे से लेकर 12:10 तक चलेगा। इस सत्र में चर्चा का विषय 'सशक्त खेल राष्ट्र की उम्मीदें व चुनौतियां' होगा। सत्र में कपिल देव और रमेश कृष्णन इस विषय पर चर्चा करेंगे और समापन भाषण खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का होगा।
तीसरा सत्रः 12:15 से 01:00
तीसरे सत्र के वक्ता केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान होंगे। जो कि ऊर्जा सुरक्षा का संघर्ष विषय पर अपने विचार रखेंगे।
चौथा सत्रः 01:55 से 03:10
चौथा सत्र 'नागरिक अधिकार और न्यायपालिका' विषय पर होगा। जिसमें प्रारंभिक वक्तव्य पूर्व चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा होंगे। जबकि जस्टिस ज्ञानसुधा मिश्रा, मुकुल रोहतगी भी अपने विचार रखेंगे।
पांचवां सत्रः 03:15 से 04:30
पांचवा सत्र 'राष्ट्रीय राजनीति, क्षेत्रीय सरोकार' को लेकर होगा। जिसमें यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, बिहार के नेता तेजस्वी यादव, भूपेंद्र यादव और कांग्रेस कोर कमेटी के सदस्य रणदीप सुरजेवाला अपने विचार रखेंगे।
छठा सत्रः 04:50 से 06:00
छठा सत्रा 'छोटा राज्य: विकास का पर्याय?' विषय को लेकर होगा। जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और नेता जयराम ठाकुर से चर्चा होगी। इस सत्र के संचालक दैनिक जागरण के कार्यकारी संपादक विष्णु त्रिपाठी होंगे।
शाम को सातवां और समापन सत्र शाम 6 से 7 बजे तक रहेगा। इस सत्र के मुख्य वक्ता भाजपा अध्यक्ष अमित शाह होंगे।