Move to Jagran APP

उपचुनाव जीते विधायकों को मंत्री बनाएगी कर्नाटक सरकार, येदियुरप्पा बोले- जल्द होगा मंत्रिमंडल का विस्तार

कार्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा कि उनके मंत्रिमंडल का विस्तार तीन से चार दिनों में किया जाएगा।

By TaniskEdited By: Published: Sat, 25 Jan 2020 02:19 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jan 2020 04:29 PM (IST)
उपचुनाव जीते विधायकों को मंत्री बनाएगी कर्नाटक सरकार, येदियुरप्पा बोले- जल्द होगा मंत्रिमंडल का विस्तार
उपचुनाव जीते विधायकों को मंत्री बनाएगी कर्नाटक सरकार, येदियुरप्पा बोले- जल्द होगा मंत्रिमंडल का विस्तार

बेंगलुरु, पीटीआइ। कार्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा कि उनके मंत्रिमंडल का विस्तार तीन से चार दिनों में किया जाएगा। उन्होंने यह बात दावोस से भारत लौटने के बाद कही। येदियुरप्पा दावोस वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम मीट में शिरकत करने गए थे। येदियुरप्पा ने इस दौरान दोहराया कि वह वादे के तहत भाजपा के टिकट पर उपचुनावों में विधायक चुने गए जेडीएस और कांग्रेस के अयोग्य विधायकों को मंत्री बनाएंगे। हालांकि, उन्होंने साफ कर दिया कि हारने वालों को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलेगी।

loksabha election banner

येदियुरप्पा ने इसे लेकर कहा, 'मैंने गृहमंत्री अमित शाह से उनकी हालिया दौरे के दौरान मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की है। तीन से चार दिनों में मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। सौ फीसद हम यह इस महीने कर देंगे। संवाददातों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली जाने की उन्हें जरूरत नहीं है, क्योंकि इसे लेकर पहले ही अमित शाह से चर्चा हो गई है। उन्होंने इसके लिए मंजूरी दे दी है। मैं केंद्रीय नेतृत्व के साथ फिर बातचीत करूंगा और मंत्रियों की सूची जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद तीन-चार दिनों में शपथ ग्रहण समारोह के साथ मंत्रिमंडल का विस्तार करूंगा।'

येदियुरप्पा मंत्रिमंडल विस्तार के लिए हाईकमान के अनुमति का कर रहे थे इंतजार

19 जनवरी को दावोस दौरे पर जाने वाले मुख्यमंत्री येदियुरप्पा शुक्रवार दोपहर को कर्नाटक लौट आए। इसके बाद कई लोग उनसे उनके आवास पर मिले। येदियुरप्पा मंत्रिमंडल विस्तार के लिए हाईकमान के अनुमति का इंतजार कर रहे थे। पार्टी सूत्रों ने कहा कि उन्हें दिल्ली जाना होगा और नए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ चर्चा करनी होगी, मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें राष्ट्रीय राजधानी की यात्रा करने की कोई आवश्यकता नहीं है।

नड्डा के साथ चर्चा के बाद विस्तार की कवायद को आगे बढ़ाएंगे

इससे पहले दिन में, राजस्व मंत्री आर अशोक ने कहा कि नड्डा के साथ मुख्यमंत्री चर्चा करेंगे और विस्तार की कवायद को आगे बढ़ाएंगे। उपचुनाव जीतने वाले कितने विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा, इस सवाल का जवाब देते हुए, येदियुरप्पा ने कहा, 'मंत्रिमंडल विस्तार होने के बाद आपको इसके बारे में पता चल जाएगा, तब तक प्रतीक्षा करें।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.