भाजपा में आना चाहते हैं कुछ कांग्रेस व जद एस विधायक : येद्दयुरप्पा
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह मजबूत विपक्ष बनकर दिखाएं और 2019 में लोकसभा चुनाव की तैयारी करें।
By Sachin BajpaiEdited By: Published: Sat, 09 Jun 2018 09:47 PM (IST)Updated: Sat, 09 Jun 2018 09:47 PM (IST)
बेंगलुरु, प्रेट्र : भाजपा नेता बीएस येद्दयुरप्पा ने शनिवार को दावा किया है कि सत्तारूढ़ कांग्रेस और जद एस के कई नेता भाजपा में शामिल होने के लिए उत्सुक हैं। येद्दयुरप्पा का यह बयान ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस के कई असंतुष्ट विधायक कोई भी विभाग न मिलने से बेहद नाराज हैं। पूर्व मुख्यमंत्री येद्दयुरप्पा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह मजबूत विपक्ष बनकर दिखाएं और 2019 में लोकसभा चुनाव की तैयारी करें।
राहुल असंतुष्ट विधायकों से मिले :
दूसरी ओर, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आंतरिक कलह को दूर करने के लिए दिल्ली में असंतुष्टों का नेतृत्व कर रहे एमबी पाटिल और अन्य कांग्रेस विधायकों से मुलाकात की है। हालांकि अभी तक इस समस्या का कोई हल नहीं मिला है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें