यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
झुर्रियों वाली अंगुलियों पर लग रही स्याही, थके हाथ डाल रहे वोट; 90-105 साल के लोग कर रहे मताधिकार का इस्तेमाल
देश में रहने वाले 18 साल से अधिक उम्र वालों को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की पूरी आजादी है। ...और पढ़ें

शिमला, आनलाइन डेस्क। हिमाचल प्रदेश में शनिवार सुबह से मतदान जारी है। लोग अपने घरों से निकलकर वोटिंग के लिए पोलिंग बूथ पहुंच रहे हैं। इनमें झुर्रियों भरी अंगुलियां भी हैं जिनपर मतदान के लिए स्याही लगाई जा रही है। दरअसल चुराह निर्वाचन क्षेत्र में 105 साल की बुजुर्ग महिला नारो देवी ने लधान पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला। लधान हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में है। वहीं 90 साल के नजरिम मणि (Nazrim Mani) और उनकी 87 वर्षीय पत्नी ने शनिवार को एक स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर मतदान किया। यह स्कूल हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में कल्पा गांव में 1890 में खुला था।
बुजुर्गों के लिए खास सुविधा, घर से ही डाल सकते हैं वोट
हालांकि चुनाव आयोग (Election Commission of India, ECI) ने 80 साल से अधिक उम्र वालों के लिए सुविधा उपलब्ध कराई है कि वे अपने घर पर ही मतपत्र के जरिए वोट डाल सकते हैं। इसके बावजूद नारो देवी ने इस सुविधा को लेने से इन्कार कर दिया। उन्होंने इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन के जरिए वोट देने का फैसला लिया।
हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय असेंबली सीटों के लिए आज सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हुई जो शाम 5 बजे तक चलेगी।
