Move to Jagran APP

सीएए के खिलाफ आखरी सांस तक लड़ते रहेंगे: कुरैशी Sambhall News

पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी पहुंचे। उन्होंने भाजपा सरकार पर देश का बंटवारा करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए महिलाओं से लोकतांत्रिक तरीके से महिलाओं से आंदोलन में जुटे रहने का आह

By Narendra KumarEdited By: Published: Mon, 24 Feb 2020 08:43 AM (IST)Updated: Mon, 24 Feb 2020 08:43 AM (IST)
सीएए के खिलाफ आखरी सांस तक लड़ते रहेंगे: कुरैशी Sambhall News
सीएए के खिलाफ आखरी सांस तक लड़ते रहेंगे: कुरैशी Sambhall News

सम्भल, जेएनएन। पक्का बाग स्थित हुसैन रोड पर नागरिकता संशोधन कानून को लेकर धरना दे रहीं महिलाओं का हौसला अफजाई के लिए रविवार की रात उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी पहुंचे। उन्होंने भाजपा सरकार पर देश का बंटवारा करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए महिलाओं से लोकतांत्रिक तरीके से महिलाओं से आंदोलन में जुटे रहने का आह्वान किया।

loksabha election banner

पूर्व राज्यपाल ने कहा कि जब कभी इतिहास लिखा जाएगा तो सम्भल की महिलाओं का नाम दर्ज होगा। हमारी महिलाओं ने भी यह साबित कर दिया है कि वह परिवार ही नहीं चला सकती बल्कि देश में संकट आने पर मैदान में भी उतर सकती है। आपकी कोशिश इस कानून को खत्म कर देगी। भाजपा संविधान विरोधी कार्य कर रही है। इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएए के खिलाफ आखरी सांस तक लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा भाजपा सरकार विकास की बात नहीं करेगी। ऐसा कानून लाकर देश को बांटने की बात करेगी। उन्होंने कहा कि जिनके दिल में पाकिस्तान था, वह पहले ही पाकिस्तान चले गए। हम सच्चे हिन्दुस्तानी हैं इसलिए यहां पर रुके। हमें किसी को सबूत नहीं देना पड़ेगा। उन्होंने कहा जो लोग हमसे सबूत मांगते हंै वह भी ङ्क्षहदुस्तानी होने का सबूत दें। वह हमारे साथ सीमा पर चलें और हाथ में बंदूक लें। इसके बाद आतंकियों का हमारे साथ मुकाबला करें। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.