Move to Jagran APP

MP में BJP के अगले प्रदेश अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू, दावेदारों में शामिल हैं कई बड़े नाम

कयास लगाए जा रहे कि राकेश सिंह ही प्रदेश अध्यक्ष बने रह सकते हैं। वहीं कुछ लोग इस बार नए चेहरे को प्रदेश भाजपा की कमान मिलने का अनुमान लगा रहे हैं। लिहाजा कई दावेदार मैदान में हैं।

By Amit SinghEdited By: Published: Wed, 26 Jun 2019 10:46 AM (IST)Updated: Wed, 26 Jun 2019 11:10 AM (IST)
MP में BJP के अगले प्रदेश अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू, दावेदारों में शामिल हैं कई बड़े नाम
MP में BJP के अगले प्रदेश अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू, दावेदारों में शामिल हैं कई बड़े नाम

भोपाल [धनंजय प्रताप सिंह]। संगठन चुनाव की प्रकिया शुरू होते ही मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की अंदरूनी सियासत शुरू हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए दावेदारों ने जोर-आजमाइश भी शुरू कर दी है। मौजूदा अध्यक्ष राकेश सिंह ही पार्टी के अगले प्रदेश अध्यक्ष होंगे या कोई नया चेहरा प्रदेश की कमान संभालेगा, इसे लेकर कयासबाजी भी खूब चल रही है।

loksabha election banner

दरअसल, पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष बनने के कई दावेदार हैं और वे अपने समीकरण भी बैठा रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और नरोत्तम मिश्रा को भी प्रदेश अध्यक्ष पद का दावेदार माना जा रहा है। इसके अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान की ओर से पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह का नाम आगे बढ़ाया जा रहा है। संघ की पसंद के खजुराहो से सांसद वीडी शर्मा का नाम भी दौड़ में शामिल है। सदस्यता अभियान की तैयारियां शुरू होते अभी से दांव-पेच शुरू हो गए हैं।

कई सालों बाद भाजपा में सदस्यता अभियान के साथ संगठन चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। 2013 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने सदस्यता अभियान चलाया था, तब तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा को हटाकर नरेंद्र सिंह तोमर को प्रदेश की कमान सौंपी गई थी।

वर्ष 2014 में केंद्रीय मंत्री बनने के बाद तोमर का बचा हुआ कार्यकाल नंदकुमार सिंह चौहान को मिला। बाद में उन्हें एक बार फिर निर्वाचन के जरिए प्रदेश अध्यक्ष बनने का अवसर मिला लेकिन अप्रैल 2918 में पार्टी ने राकेश सिंह को प्रदेशाध्यक्ष बना दिया। अब नए सिरे से प्रदेशाध्यक्ष का निर्वाचन होगा, इसके लिए सारे बड़े नेता अपने-अपने स्तर पर जोड़तोड़ में जुट गए हैं।

किसकी-क्या संभावना

राकेश सिंह - राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से नजदीकियों के चलते संभावना है कि राकेश सिंह को ही दोबारा मौका मिल जाए। मोदी कैबिनेट में मंत्री पद नहीं देने से उम्मीद है कि उन्हें संगठन में ही रखा जाए।

कैलाश विजयवर्गीय - राष्ट्रीय महासचिव हैं। मंत्रीपद छोड़कर संगठन में गए थे। पश्चिम बंगाल के प्रभारी रहे। बेहतर परिणाम भी दिए। हाईकमान के भी करीबी हैं।

प्रभात झा - पहले प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं। संगठन में काम करने का बेहतर अनुभव है। प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए सर्वाधिक दौरे किए। फिलहाल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। संघ नेताओं के करीबी होने का फायदा मिल सकता है।

नरोत्तम मिश्रा - लंबे समय तक प्रदेश में मंत्री रहे। पहले भी प्रदेशाध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष पद के भी दावेदार थे। हाईकमान की नजदीकियों का लाभ मिल सकता है।

भूपेंद्र सिंह - पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह को प्रदेशाध्यक्ष का दावेदार माना जा रहा है। संगठन के कई पदों पर रह चुके हैं।

वीडी शर्मा - संघ पृष्ठभूमि के चलते सीधे लोकसभा चुनाव का टिकट मिला और सांसद बने। संघ की खास पसंद माने जाते हैं। फिलहाल प्रदेश संगठन में भी महामंत्री हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.