Move to Jagran APP

येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद कौन होगा कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री, बीसी पाटिल ने दावेदारों में नाम होने को किया खारिज

आखिरकार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। इसको लेकर अटकलें शुरू हो गई हैं। बीसी पाटिल ने दावेदारों में नाम होने से इनकार किया है।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Mon, 26 Jul 2021 01:13 PM (IST)Updated: Mon, 26 Jul 2021 01:29 PM (IST)
येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद कौन होगा कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री, बीसी पाटिल ने दावेदारों में नाम होने को किया खारिज
कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा?।(फोटो: दैनिक जागरण)

बेंगलुरू, एएनआइ। लंबी अटकलों और खींचतान के बाद आखिरकार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। येदियुरप्पा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। राज्यपाल ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है। खास बात ये है कि आज येदियुरप्पा सरकार के कार्यकाल के दो साल पूरे हो गए हैं। सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर येदियुरप्पा ने अपने इस्तीफा का ऐलान किया है। इस बीच अब येदियुरप्पा का उत्तराधिकारी और राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर अटकलबाजी शुरू हो गई है।

loksabha election banner

बीसी पाटिल ने दावेदारों में नाम होने से किया इनकार

इस बीच, कर्नाटक राज्य के कृषि मंत्री बीसी पाटिल ने मुख्यमंत्री पद के लिए उनके शीर्ष दावेदार होने की खबरों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह इतने बड़े आदमी नहीं हैं। यह कहते हुए कि वह उन जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए अपनी पूरी क्षमता से काम करेंगे जो उन्हें दी जाएंगी। सीएम पद के लिए उनके नाम पर एक सवाल के जवाब में उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा- नहीं नहीं। मैं इतना बड़ा आदमी नहीं हूं। मुझे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, मैं अपनी पूरी क्षमता से काम करूंगा।

कर्नाटक के कृषि मंत्री ने कहा कि हमने इस कार्यकाल में दो साल पूरे कर लिए हैं। हमने COVID, बाढ़ और अन्य मुद्दों के बावजूद बहुत कुछ हासिल किया है। हमारे मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने राज्य के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया है। हम खुश हैं।

इस बीच महीनों से जारी सियासी अटकलों को समाप्त करते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने आज सीएम पद से हटने के अपने फैसले की घोषणा की। उनकी इस्तीफे की घोषणा विधानसभा में मौजूदा कार्यकाल में भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के दो साल पूरे होने के अवसर पर सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करने के लिए आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.