विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कौन हैं Shama Mohamed? जिसने Rohit Sharma को कहा 'मोटा', विवादों से रहा पुराना नाता

Published: Mon, 03 Mar 2025 02:07 PM (IST)Updated: Mon, 03 Mar 2025 03:17 PM (IST)

Shama Mohamed on Rohit Sharma टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस पर सवाल उठाने वालीं कांग्रेस प्रवक्ता शाह ...और पढ़ें

रोहित शर्मा की फेटनेस पर कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने सवाल खड़ा किया है।(फोटो सोर्स:पीटीआई)
रोहित शर्मा की फेटनेस पर कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने सवाल खड़ा किया है।(फोटो सोर्स:पीटीआई)

HighLights

  1. शमा मोहम्मद ने साल 2015 में कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन की थी।
  2. केरल के कन्नूर जिले में स्थित चेरुकल्लई में हुआ था शमा का जन्म
  3. राजनीति में शामिल होने से पहले वो एक पत्रकार थीं।

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की फिटनेस और कप्तानी को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद (Shama Mohamed) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी के तौर पर रोहित शर्मा मोटे हैं। वहीं, उनकी कप्तानी भी बेअसर रही है।

शमा मोहम्मद के बयान पर विवाद खड़ा हो चुका है। शमा मोहम्मद के बयान को लेकर भाजपा लगातार कांग्रेस पर निशाना साध रही है। वहीं, कांग्रेस ने शमा मोहम्मद के बयान से खुद को अलग भी कर लिया। आइए पढ़ें कि चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2025) के बीच रोहित शर्मा के फिटनेस पर सवाल खड़े करने वालीं शमा मोहम्मद कौन हैं।

  • शमा मोहम्मद का जन्म 17 मई, 1973 को केरल के कन्नूर जिले में स्थित चेरुकल्लई में हुआ। केरल की रहने वाली डॉ. शमा मोहम्मद ने साल 2015 में कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन की थी।
  • शमा ने इंडियन स्कूल, कुवैत से अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने मैंगलोर की Yenepoya University से बैचलर ऑफ डेंटल साइंसेज में ग्रैजुएशन किया। राजनीति में शामिल होने से पहले वो एक पत्रकार थीं। 

(फोटो सोर्स:इंस्टाग्राम) 

  • शमा मोहम्मद मूल रूप से केरल की रहने वाली हैं। वह पेशे से डेंटिस्ट हैं। साल 2018 में पहली बार कांग्रेस ने उन्हें राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट के रूप में नियुक्त किया गया था।
  • शमा मोहम्मद का विवादों से पुराना नाता रहा है। साल 2019 में सुर्खियों में तब आई थीं जब, लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कांग्रेस के टिकट वितरण पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पार्टी को केरल में ज्यादा महिलाओं को टिकट देना चाहिए।

(फोटो सोर्स:इंस्टाग्राम)

शमा ने रोहित की कप्तानी को लेकर क्या कहा था? 

शमा ने कहा कि गांगुली, तेंदुलकर, द्रविड़, धोनी, कोहली, कपिल देव, शास्त्री जैसे पूर्व के लोगों की तुलना में उनमें ऐसा क्या है। वह एक औसत कप्तान होने के साथ-साथ औसत खिलाड़ी भी हैं, जिन्हें भारत का कप्तान होने का सौभाग्य मिला है।

भाजपा ने क्या कहा?

शमा मोहम्मद के बयान पर भाजपा ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए! अब वे भारतीय क्रिकेट कप्तान के पीछे पड़ गए हैं! क्या वे उम्मीद करते हैं कि भारतीय राजनीति में विफल होने के बाद राहुल गांधी अब क्रिकेट खेलेंगे।

वहीं, भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी कांग्रेस को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा,"रोहित शर्मा की कैप्टेंसी पर वे सवाल उठा रहे हैं जो राहुल गांधी की कैप्टेंसी में 90 चुनाव हारे हैं। जिनकी कैप्टेंसी में उनको दिल्ली में छह बार डक मिला है। अपने डक को संभालो। अपने कैप्टन को संभालो।"

यह भी पढ़ें: 'मोटे हैं Rohit Sharma...', कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद के बयान पर मचा बवाल; BJP हुई आग-बबूला

यह भी पढ़ें: 'पोस्ट डिलीट करो और ये चेतावनी है...', Rohit Sharma को 'मोटा' कहने वालीं शमा मोहम्मद की कांग्रेस ने लगाई क्लास