Move to Jagran APP

असम में बोले राहुल गांधी - मुझे भाजपा की नीतियों से लग रहा डर

राहुल गांधी ने फिर एक बार भाजपा पर सख्त रुख अपनाते हुए लोगों की आवाज को दबाने का आरोप लगाया।

By Nitin AroraEdited By: Published: Sat, 28 Dec 2019 03:13 PM (IST)Updated: Sat, 28 Dec 2019 07:01 PM (IST)
असम में बोले राहुल गांधी - मुझे भाजपा की नीतियों से लग रहा डर
असम में बोले राहुल गांधी - मुझे भाजपा की नीतियों से लग रहा डर

गुवाहाटी, एएनआइ/पीटीआइ। पिछले कई दिनों से कांग्रेस नेता राहुल गांधी भाजपा पर हमलावर हैं। असम के गुवाहाटी में एक रैली के दौरान राहुल गांधी ने भाजपा पर लोगों की आवाज ना सुनने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा जहां भी जाती है, नफरत फैलाती है। असम में, युवा विरोध कर रहे हैं, अन्य राज्यों में भी विरोध हो रहा है। आपको उन्हें क्यों मारना है?

loksabha election banner

राहुल यहां ही नहीं रुके उन्होंने भाजपा पर असम में हिंसा फैलाने का भी आरोप लगा दिया। उन्होंने कहा कि मुझे डर लग रहा है, भाजपा की नीतियों के कारण असम हिंसा की राह पर लौट रहा है। राहुल ने कहा, 'हम BJP और RSS को असम की हिस्ट्री, भाषा और संस्कृतिपर आक्रमण नहीं करने देंगे। असम को कोई RSS नहीं चलाएगी, बल्कि असम और असम की जनता चलाएगी।

उन्होंने कहा, 'असम समझौता (1985) शांति की नींव थी। इसने असम को शांति दी। अब असम में युवा प्रदर्शन कर रहे हैं।' राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर नोटबंदी, जीएसटी को लाकर अर्थव्यवस्था को नष्ट करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हमारे युवा भटक रहे हैं। मोदी बताएं कितने लोगों को रोजगार दिया।

राहुल गांधी बोले, 'मोदी ने नोटबंदी को काले धन के खिलाफ लड़ाई बताया। आपको लाइन में खड़ा कर दिया और 3 लाख 50 हजार करोड़ रुपये 15-20 पूंजीपतियों के हवाले कर दिए। उनका करोड़ों का कर्ज माफ किया, किसानों का कितना कर्ज माफ किया बताएं।'

इससे पहले भी राहुल गांधी ने शनिवार को पीएम मोदी पर सवाल खड़े किए। उन्होंने भाजपा पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मैंने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें नरेंद्र मोदी कह रहे हैं कि भारत में कोई हिरासत (detention centre) केंद्र नहीं हैं। और इस ही वीडियो में एक हिरासत केंद्र के दृश्य हैं, इसलिए आप तय करें कि कौन झूठ बोल रहा है? बता दें कि अभी हाल ही में एक रैली के दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि देश में कोई हिरासत केंद्र नहीं है। वहीं, शुक्रवार को भाजपा ने इस साल के झूठे के तौर पर राहुल का नाम लिया था, अब जहां राहुल गांधी ने पूछा कि कौन झूठा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.