Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • politics
  • national
LIVE BLOG

West Bengal Vidhan Sabha Election Result 2026: बीजेपी ने बंगाल में जीतीं 206 सीटें, 79 पर TMC का कब्जा; 2 सीटों पर सिमटी कांग्रेस

West Bengal Election Result Live Updates: बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। बीजेपी 206 सीटें जीत ली हैं।

By Swaraj Srivastava Tue, 05 May 2026 12:11 AM (IST)
West Bengal Vidhan Sabha Chunav Result Live: रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग के बाद मतगणना पर टकटकी, सबकी नजर भवानीपुर पर

West Bengal Vidhan Sabha Chunav Result Live: रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग के बाद मतगणना पर टकटकी, सबकी नजर भवानीपुर पर

West Bengal चुनाव परिणाम Live Updates: पश्चिम बंगाल में 293 सीटों में 291 पर नतीजे सामने आ गए हैं। इनमें से 206 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है। वहीं 79 पर तृणमूल कांग्रेस को जीत मिली है।

5 May 202612:07:22 AM

WB विधानसभा चुनाव रिजल्ट: बंगाल में BJP ने जीतीं 206 सीटें

पश्चिम बंगाल में 293 सीटों में 291 पर नतीजे सामने आ गए हैं। इनमें से 206 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है। वहीं 79 पर तृणमूल कांग्रेस को जीत मिली है।

2 सीट कांग्रेस और 2 सीट आम जनता उन्नयन पार्टी के खाते में गई हैं।

एक सीट कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) और एक सीट ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट ने जीती है।

फलता विधानसभा में बाद में चुनाव होंगे। वहीं एक सीट पर गिनती जारी है।

4 May 20269:31:29 PM

Bhabanipur Vidhan Sabha Chunav Result: सुवेंदु ने ममता को हराया

भवानीपुर सीट पर कड़े मुकाबले के बाद बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हरा दिया है। 13 राउंड की काउंटिंग तक ममता बनर्जी आगे चल रही थीं, लेकिन बाद के राउंड की गिनती में सुवेंदु ने बाजी मार ली।

4 May 20269:13:04 PM

Bhabanipur Vidhan Sabha Chunav Result: 11 हजार वोटों से पिछड़ीं ममता

भवानीपुर में 18 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। ममता बनर्जी, सुवेंदु अधिकारी से अब 10,994 वोटों से पीछे हो गई हैं।

4 May 20269:05:04 PM

Bhabanipur Vidhan Sabha Chunav Result: भवानीपुर में 'खेला होबे'

भवानीपुर सीट पर अब 17 राउंड की वोटों की गिनती पूरी हो गई है। सुवेंदु अधिकारी 6,226 वोटों से ममता बनर्जी से आगे निकल गए हैं।

4 May 20268:27:58 PM

Bhabanipur Vidhan Sabha Chunav Result: ममता बनर्जी ने लगाए मारपीट के आरोप

टीएमसी अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, 'मुझे भी अंदर नहीं जाने दिया गया, यह पक्षपातपूर्ण है। आप सीआरपीएफ को देख सकते हैं, उन्होंने सीआरपीएफ के ठीक सामने मुझे धक्का दिया, मारा। उन्होंने हर जगह गुंडे तैनात कर दिए हैं। मैं उम्मीदवार हूं, फिर भी उन्होंने मुझे अंदर नहीं जाने दिया।'

4 May 20268:16:00 PM

WB Election Result Live: भवानीपुर में जबरदस्त मुकाबला

भवानीपुर में 16 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। सुवेंदु अधिकारी 563 वोटों से ममता बनर्जी से आगे निकल गए हैं।

4 May 20267:52:41 PM

Bhabanipur Vidhan Sabha Chunav Result:ममता बनर्जी 2929 वोटों से आगे

भवानीपुर में 15 वें राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। ममता बनर्जी 2929 वोटों से सुवेंदु अधिकारी से आगे चल रही हैं।

4 May 20266:52:37 PM

WB विधान सभा चुनाव रिजल्ट: काउंटिंग के बीच मुख्य सचिव का आदेश

पश्चिम बंगाल में काउंटिंग के बीच राज्य के मुख्य सचिव ने सभी विभागीय सचिवों और कार्यालय प्रमखों को आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि कोई महत्वपूर्ण कागज या फाइल कार्यालयों से हटाई नहीं जाए। साथ ही ये भी कहा है कि न क्षतिग्रस्त किया जाए और न ही बाहर ले जाई जाए।

Bengal (9)

4 May 20266:39:28 PM

WB Election Result Live: भवानीपुर में ममता-सुवेंदु में कांटे की टक्कर

भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के बीच मुकाबला रोचक होता जा रहा है। 14 वें राउंड की काउंटिंग के बाद ममता बनर्जी मात्र 3830 वोटों से आगे हैं। इससे पहले काउंटिंग रोक दी गई थी, जिसके बाद ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी मतगणना केंद्र पर पहुंचे। उधर, खबर आ रही है कि राहुल गांधी ने ममता बनर्जी से फोन पर बातचीत की है।

4 May 20266:35:08 PM

WB Election Results Live: नंदीग्राम से सुवेंदु अधिकारी की जीत

भाजपा के सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम से साढ़े नौ हजार से अधिक मतों से जीत गए हैं।

4 May 20266:09:02 PM

WB Election Results Live: बंगाल में BJP की जीत पर बोले अमित शाह

बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर गृह मंत्री अमित शाह ने पोस्ट शेयर किया है। अमित शाह ने लिखा, 'बंगाल की जनता को कोटि-कोटि नमन। यह प्रचंड जनादेश बंगाल की जनता का उन लोगों को करारा जवाब है, जो भय, तुष्टीकरण और घुसपैठियों को संरक्षण देते हैं।'

शाह ने आगे लिखा, 'मुझ जैसे हर BJP कार्यकर्ता के लिए यह गर्व का क्षण है कि गंगोत्री में मां गंगा के उद्गम से लेकर गंगासागर तक, आज हर जगह BJP का भगवा ध्वज शान से लहरा रहा है।'

'यह TMC के 'भय' पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति विश्वास की जीत है।'

 

4 May 20265:51:05 PM

West Bengal विधान सभा Chunav Result 2026: बंगाल के मुख्य सचिव का आदेश- कोई भी फाइल बाहर न जाए

पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव ने सभी विभागीय सचिवों और कार्यालय प्रमुखों को आदेश जारी किया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि कार्यालयों से कोई भी महत्वपूर्ण कागज़ या फ़ाइल हटाई, क्षतिग्रस्त की या बाहर न ले जाई जाए।

West Bengal Chief Secretary issues order to all Department secretaries and Head of Offices to ensure that no important paper or file is removed or dmamaged or taken out from the offices pic.twitter.com/PP663SRzXo

— ANI (@ANI) May 4, 2026
4 May 20265:50:21 PM

WB Election Results Live: दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर जुटे कार्यकर्ता, पीएम मोदी का इंतजार

दिल्ली स्थित BJP मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल में पार्टी के प्रदर्शन का जश्न मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

#WATCH | Visuals from the BJP headquarters in Delhi as the party workers celebrate the performance of the party in Assam and West Bengal

PM Narendra Modi is likely to address the party workers here in the evening. pic.twitter.com/v7C3skrlym

— ANI (@ANI) May 4, 2026
4 May 20265:22:18 PM

WB विधान सभा चुनाव रिजल्ट: टीएमसी के ब्लॉक अध्यक्ष पर हमला

टीएमसी के दिनहाटा टाउन ब्लॉक अध्यक्ष बिशु धर मतगणना केंद्र से बाहर निकलते समय हमला कर दिया गया। उन्होंने हमले का आरोप भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया।

4 May 20264:56:57 PM

WB Election Results Live: भवानीपुर में काउंटिंग फिर शुरू

चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने कहा, 'भवानीपुर सीट के लिए वोटों की गिनती एक छोटी सी रुकावट के बाद फिर से शुरू हो गई है। यह रुकावट तब आई थी, जब एक व्यक्ति मोबाइल फ़ोन लेकर गणना केंद्र में घुस गया था। उस डिवाइस को तुरंत जमा करवा दिया गया, जिसके बाद गिनती की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गई।'

4 May 20264:52:04 PM

WB Election Results Live: दार्जिलिंग और मेदिनीपुर के भी नतीजे घोषित

चुनाव आयोग ने दार्जिलिंग, बुरवान, मेदिनीपुर, खरदह और जमुरिया सीट के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इन सभी सीटों से भाजपा ने जीत दर्ज की है।

4 May 20264:44:05 PM

WB Election Results Live: टीएमसी उम्मीदवार का आरोप- चुनाव आयोग ने हेरफेर किया

TMC उम्मीदवार गौतम देब ने कहा, 'यह एक मनगढ़ंत मैच है, जिसमें चुनाव आयोग ने हेरफेर किया है। हमने देखा कि पोस्टल बॉक्स खुले पड़े थे। हमारी शिकायत के बाद गिनती शुरू हुई और दूसरी पार्टियों ने भी शिकायतें दर्ज कराईं। ऐसे बॉक्स मिले जिन पर न तो सील थी और न ही कोई कवर।'

#WATCH | Siliguri, WB: On West Bengal Election Results, TMC candidate, Goutam Deb says, "... This is a manufactured match, manipulated by the Election Commission. We found the postal box left open. After our complaint, counting began, and other parties also lodged complaints.… pic.twitter.com/53fU3sRciC

— ANI (@ANI) May 4, 2026
4 May 20264:48:44 PM

Bhabanipur Vidhan Sabha Chunav Result: भवानीपुर में वोटों की गिनती 1.5 घंटे से रुकी, ममता और सुवेंदु पहुंचे

पश्चिम बंगाल में भाजपा जीत की ओर बढ़ रही है। इस दौरान खबर आ रही है कि भवानीपुर में करीब 1.5 घंटे से गिनती रुकी हुई है। ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी दोनों मतगणना केंद्र पर पहुंच चुके हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, भवानीपुर में अब तक 13 राउंड की काउंटंग हो चुकी है। ममता बनर्जी 5349 वोटों से लीड कर रही हैं।

BHABANIPUR counting

4 May 20264:28:57 PM

West Bengal विधान सभा Chunav Result 2026: भाजपा कार्यकर्ताओं को परोसा गया माछ-भात

बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होती दिख रही है। जगह-जगह जश्न मनाएं जा रहे हैं और अबीर खेला जा रहा है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को माछ-भात भी परोसा गया।

4 May 20263:53:41 PM

Bengal Chunav Result 2026: तीन अन्य सीटों पर भी भाजपा की जीत

तीन अन्य सीटों पर भी भाजपा को जीत मिली है। कालिम्पोंग सीट से भारत कुमार छेत्री, भातार सीट से करफा सौमेन और आसनसोल दक्षिण से अग्निमित्रा पॉल ने जीत दर्ज कर ली है।

4 May 20263:52:18 PM

West Bengal Chunav Result live: मतगणना केंद्र पहुंची ममता

ममता बनर्जी कोलकाता के सखावत मेमोरियल काउंटिंग हॉल पहुंची हैं, जहां वोटों की गिनती जारी है।

#WATCH | TMC chairperson and West Bengal CM Mamata Banerjee on her way to Sakhawat Memorial counting hall in Kolkata as counting of votes is underway

BJP is currently leading on 193 seats, way past the majority mark. pic.twitter.com/yRxUmcBcOk

— ANI (@ANI) May 4, 2026
4 May 20263:22:19 PM

West Bengal Chunav Result live: छावनी में तब्दील राज्य सचिवालय

बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा की प्रचंड जीत के संकेत मिलते ही राज्य प्रशासनिक तंत्र अचानक सतर्क मोड में आ गया है। राज्य सचिवालय ‘नवान्न’ सहित कई प्रमुख सरकारी दफ्तरों को सुरक्षा के लिहाज़ से छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है और हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।

4 May 20263:20:35 PM

West Bengal विधान सभा Chunav Result 2026: 2 सीटों के नतीजे घोषित

बंगाल चुनाव की मतगणना के बीच 2 सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं। भगवानगोला सीट पर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार रेयात हुसैन सरकार ने जीत दर्ज की है। वहीं मोंटेश्वर सीट से भाजपा के सैकात पांजा को जीत मिली है।

4 May 20263:22:37 PM

Bengal Results: शिवसेना नेता शाइना NC ने कहा- ममता के घर बैठने का समय आया

शिवसेना नेता शाइना NC ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपनी राजनीतिक मौजूदगी में ऐतिहासिक उभार के बाद राज्य में सरकार बनाने की स्थिति में है। उन्होंने कहा, 'अब ममता बनर्जी के घर बैठने का समय आ गया है।'

4 May 20263:02:44 PM

पश्चिम बंगाल Assembly Election Result: चंपई सोरेन ने ममता पर साधा निशाना

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में तुष्टीकरण और घुसपैठ के जरिए सत्ता में आए लोगों का समय अब खत्म हो गया है।

4 May 20262:45:22 PM

West Bengal Election Result Live: तृणमूल नेताओं ने ‘गड़बड़ी’ की आशंका जताई

बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को जारी मतगणना के बीच तृणमूल कांग्रेस के कई उम्मीदवारों के पिछड़ने पर पार्टी नेताओं ने ‘गड़बड़ी’ की आशंका जताई है। इन रुझानों से तृणमूल कार्यकर्ताओं व समर्थकों में चिंता पैदा हो गई है। 

4 May 20262:02:36 PM

ममता बनर्जी के घर के बाहर लगे जय श्री राम के नारे

कोलकाता में ममता बनर्जी के आवास के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'जय श्री राम' के नारे लगाए।

#WATCH | West Bengal Elections 2026 | BJP workers raise slogans of 'Jai Shree Ram' outside the residence of West Bengal CM Mamata Banerjee in Kolkata. pic.twitter.com/mkJmm12dVm

— ANI (@ANI) May 4, 2026
4 May 20261:52:11 PM

West Bengal Election Result Live: उत्तर 24 परगना में भी झड़प

पश्चिम बंगाल के बैरकपुर स्थित राष्ट्रगुरु सुरेंद्रनाथ मतगणना केंद्र पर झड़प हो गई। सुरक्षाकर्मी मौके पर मौजूद हैं।

#WATCH | Barrackpore, North 24 Parganas: A scuffle broke out at Barrackpore Rastraguru Surendranath counting centre in West Bengal

Security personnel are present at the scene. More details are awaited. pic.twitter.com/h5a94Bpt3j

— ANI (@ANI) May 4, 2026
4 May 20261:48:18 PM

West Bengal Results: टीएमसी उम्मीदवार मतगणना केंद्र से निकले

19000 मतों से पिछड़ते ही माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी के तृणमूल उम्मीदवार शंकर मालाकार मतगणना केंद्र से निकल गए।

4 May 20261:43:38 PM

Vote Result In West Bengal 2026: कूचबिहार में भिड़े भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ता

कूचबिहार के दिनहाटा में BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। केंद्रीय बलों ने लाठीचार्ज किया।

#WATCH | West Bengal | Clash erupts between BJP and TMC workers in Cooch Behar's Dinhata, Central Forces personnel resort to lathi-charge pic.twitter.com/1UyxSq7KEN

— ANI (@ANI) May 4, 2026
4 May 20261:37:00 PM

West Bengal Election Result Live: जश्न मना रहे माकपा के कार्यकर्ता

कोलकाता से लेकर जिलों तक माकपा के दफ्तरों में आज असामान्य हलचल देखने को मिली। सुबह से ही जैसे-जैसे रुझान आने लगे, कार्यकर्ताओं का जमावड़ा बढ़ता गया। दिलचस्प बात यह रही कि इन रुझानों में माकपा खुद निर्णायक बढ़त में नहीं है, फिर भी जश्न का माहौल है।

4 May 20261:35:34 PM

Vote Result In West Bengal 2026: कई मुस्लिम बहुल इलाकों में भी भाजपा को बढ़त

बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती कई घंटों के रुझानों में भाजपा को जबरदस्त बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। सबसे चौंकाने वाली बात यह कि बंगाल के कई मुस्लिम बहुल जिलों में भी भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है, जहां कई सीटों पर पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

4 May 20261:34:27 PM

West Bengal Election: अमित शाह ले रहे पल-पल की अपडेट

गृह मंत्री अमित शाह को कोलकाता के साल्टलेक स्थित भाजपा कार्यालय से सुबह से दी जा रही मतगणना की पल-पल की अपडेट, दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में शाम 6.30 बजे विजय समारोह, पीएम मोदी होंगे शामिल

4 May 20261:33:42 PM

West Bengal Elections: ममता के मंत्री चल रहे पीछे

ममता सरकार के कई मंत्रियों में सुजीत बोस, शशि पांजा, मलय घटक, मानस भुइयां, सिद्दीकुल्ला चौधरी पिछड़े, विधायकों में देवाशीष कुमार, अभिनेत्री सायंतिका बनर्जी, कृष्ण कल्याणी भी पीछे। विधाननगर में दमकल मंत्री सुजीत बोस 4200 वोटों से पीछे, भाजपा की रूपा गांगुली सोनारपुर दक्षिण से आगे, जोड़ासांको में भाजपा के विजय ओझा 9437 वोटों से आगे

4 May 20261:33:07 PM

West Bengal Election 2026: भाजपा मना रही जीत का जश्न

बंगाल में जगह-जगह भगवा अबीर खेला शुरू, बांटे जा रहे लड्डू-रसगुल्ले व झालमुड़ी

4 May 20261:31:54 PM

West Bengal Election Results 2026: चौथे राउंड में ममता आगे

भवानीपुर में चौथे राउंड में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 16,706 वोटों से आगे, नंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारी 7698 वोटों से‌ आगे

4 May 20261:01:48 PM

Election Results Live Count: आसनसोल में मतगणना केंद्र पर तोड़फोड़

आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र के पास झड़प होने पर कुर्सियों और वाहनों में तोड़फोड़ की गई। सुरक्षाकर्मी मौके पर मौजूद हैं।

4 May 20261:00:10 PM

Wb Election Result: पीएम मोदी जाएंगे बीजेपी हेडक्वार्टर

बंगाल चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन के बाद दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पर जश्न मनाया जाएगा। पीएम मोदी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

4 May 202612:49:39 PM

Bengal Election Counting: ममता बनर्जी ने किया जीत का दावा

रुझानों में भाजपा को बंपर बढ़त मिलती दिख रही है। इस बीच ममता बनर्जी ने एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने कहा है कि अंतिम नतीजे आने पर टीएमसी ही जीतेगी। ममता ने अपने कार्यकर्ताओं से मतगणना केंद्र नहीं छोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिन सीटों पर उनकी पार्टी जीत रही है, वहां काउंटिंग स्लो कर दी गई है।

জরুরি বার্তা pic.twitter.com/Uc82oihwEL

— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) May 4, 2026
4 May 202612:31:32 PM

Bengal Results Election: कोलकाता में BJP दफ्तर पर जश्न

कोलकाता में BJP दफ्तर के बाहर जश्न का माहौल है। पार्टी ने राज्य में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।

#WATCH | Kolkata, West Bengal: Celebrations outside the BJP office in Kolkata as the party crosses the majority mark in the state.

As per the ECI trends, BJP is leading at 173 seats pic.twitter.com/JWjjCFJFdQ

— ANI (@ANI) May 4, 2026
4 May 202612:11:39 PM

West Bengal Election Result Live 2026: ममता की मंत्री ने धीमी काउंटिंग का लगाया आरोप

तृणमूल सरकार में मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा- मतगणना में देरी क्यों हो रही है। अभी तक कई जगहों पर दो राउंड की ही गिनती क्यों हुई है?

4 May 202612:10:00 PM

Paschim Bengal Election Result 2026: टीएमसी उम्मीदवार कुणाल घोष बोले- यह अंतिम परिणाम नहीं

टीएमसी के प्रवक्ता और बेलेघाटा से उम्मीदवार कुणाल घोष ने कहा, 'अभी 3-4 राउंड तक मतगणना हुई है, इस पर अभी कोई टिप्पणी करना ठीक नहीं है। अभी बहुत लंबा सफर बाकी है। यह अंतिम परिणाम नहीं है। हमारी पार्टी फैसला ले रही है। हमारी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व अवलोकन आधारित मांग तय करेगा। अभी तक 5-6 राउंड हुए हैं और अभी करीब 20 राउंड तक होगा।'

4 May 202612:09:00 PM

Kolkata Election Result: टीएमसी के गढ़ में भाजपा का शानदार प्रदर्शन

तृणमूल कांग्रेस के सबसे मजबूत गढ़ ग्रेटर कोलकाता के इलाकों में भाजपा इस बार बहुत अच्छा प्रदर्शन करती नजर आ रही है।

4 May 202612:05:16 PM

Bengal Chunav Result Live: बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी बोले- विजय जुलूस की परमिशन नहीं

पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा, 'मैंने DM को निर्देश दिया है कि आज विजय जुलूसों के लिए कोई अनुमति न दी जाए। अनुमति कल से दी जाएगी। अनुमतियां पुलिस थानों से जारी की जाएंगी। हमारा प्रयास शांति बनाए रखना है। यह पहली बार है कि चुनावों के दौरान और आज वोटों की गिनती के दौरान हिंसा की कोई घटना नहीं हुई। मैं लोगों से शांति बनाए रखने का अनुरोध करता हूं।'

4 May 202611:54:19 AM

Who Is Leading In West Bengal: उत्तर बंगाल में 40 सीटों पर भाजपा आगे

अपने सबसे मजबूत गढ़ उत्तर बंगाल की 54 में से 40 सीटों पर भाजपा आगे है। अलीपुरद्वार तथा जलपाईगुड़ी जिले में सभी सीटों पर बीजेपी आगे, कूचबिहार जिले में सिर्फ एक सीट पर तृणमूल कांग्रेस आगे।

4 May 202611:46:42 AM

Live Election Results West Bengal: ममता बनर्जी ने फिर बनाई बढ़त

ममता बनर्जी ने भवानीपुर में बनाई 898 वोटों की बढ़त, नंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारी 7698 वोटों से आगे

4 May 202611:27:19 AM

Election Result In West Bengal: हुमायूं कबीर आगे, अधीर रंजन चौधरी पीछे

  • कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी पीछे
  • मुर्शिदाबाद के रेजीनगर में हुमायूं कबीर आगे
  • विधाननगर में मंत्री सुजीत बोस पिछड़े
  • पानीहाटी से आरजी कर पीड़िता की मां को 3400 वोटों की बढ़त
  • जलपाईगुड़ी की राजगंज सीट से भाजपा प्रार्थी हरधन सरकार 3000 से अधिक वोटों से आगे, टीएमसी उम्मीदवार एथलीट स्वप्ना बर्मन पीछे
  • सिलीगुड़ी में भाजपा के शंकर घोष 7000 वोटों से आगे, कोलकाता के कस्बा से मंत्री जावेद खान 28500 वोटों से आगे
  • हावड़ा उत्तर से भाजपा के उमेश राय 2800 वोटों से आगे
  • झाड़ग्राम, तुफानगंज, मानिकचक, पुरुलिया में भी भाजपा आगे
  • टीएमसी की नंदिता चौधरी हावड़ा दक्षिण में आगे
  • मालदा के सुजापुर, दक्षिण 24 परगना के काकद्वीप और कूचबिहार के सिताई में टीएमसी आगे
  • बीरभूम में टीएमसी का दबदबा, रामपुरहाट और सूरी सीट पर भाजपा आगे
  • पश्चिम बर्द्धमान की सभी नौ सीटों पर भाजपा आगे
4 May 202611:21:04 AM

Live Result West Bengal: बहुमत से काफी आगे निकली भाजपा

बहुमत से काफी आगे निकली भाजपा, टीएमसी को झटका, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्वयं अपनी घर की सीट भवानीपुर में पिछड़ी, भाजपा 167, टीएमसी 116, कांग्रेस 5, वाम 2, अन्य 3 पर आगे

4 May 202611:20:04 AM

Majority Seats In West Bengal: इन सीटों पर भाजपा आगे

कोलकाता के भवानीपुर, रासबिहारी, एंटाली, मानिकतला, बेलेघाटा, श्यामपुकुर, उत्तर 24 परगना जिले के नोआपाड़ा, बरानगर, हावड़ा के शिवपुर, हुगली के गोघाट, पांडवेश्वर, पश्चिम बर्द्धमान के आसनसोल दक्षिण, पश्चिम मेदिनीपुर के खड़गपुर सदर और पूर्व मेदिनीपुर की नंदीग्राम व मैना सीट पर भाजपा आगे

4 May 202611:10:16 AM

पश्चिम बंगाल Assembly Election Result: भाजपा को बंपर बढ़त

कोलकाता के जोड़ासांको से भाजपा प्रार्थी विजय ओझा 2537 से आगे, हावड़ा उत्तर में भाजपा के उमेश राय 2500 से आगे

टीएमसी सरकार में वरिष्ठ मंत्री फिरहाद हकीम मुस्लिम बहुल कोलकाता पोर्ट सीट से 9938 वोटों से आगे, मंत्री सुजीत बोस 117 वोटों से पीछे हुए, मानिकतला से भाजपा के तापस राय 3030 वोटों से आगे

4 May 202610:52:35 AM

West Bengal Chunav Result live: रुझानों में भाजपा की बंपर बढ़त

सुबह  10.45 बजे तक बंगाल के रुझानों में BJP 161, TMC 121, वाम 3, कांग्रेस 5 पर आगे है। भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर 1558 वोटों से बनाई बढ़त, नंदीग्राम में सुवेंदु 3150 वोटों से आगे

4 May 202610:48:50 AM

West Bengal Election Result Live: कई सीटों पर ममता के मंत्री पीछे

आसनसोल उत्तर में कानून मंत्री 6500 वोटो से पीछे चल रहे हैं। बंगाल सरकार के कई मंत्री पीछे चल रहे हैं।  रानीगंज में भाजपा को 7797 वोटों की बढ़त मिल गई है।

4 May 202610:44:05 AM

Bhabanipur Vidhan Sabha Chunav Result: भवानीपुर में सेकेंड राउंड की काउंटिंग खत्म

भवानीपुर से सुवेंदु अधिकारी 1558 वोटों से आगे निकले, सेकंड राउंड खत्म। ममता बनर्जी पीछे चल रही हैं।

4 May 202610:41:46 AM

WB Election Results Live: भारत कुमार छेत्री को 1118 वोटों से बढ़त

पूर्व हॉकी कप्तान भारत कुमार छेत्री को 1118 वोटों से बढ़त मिल गई है।

4 May 202610:38:32 AM

WB विधान सभा चुनाव रिजल्ट: सुवेंदु बोले- इस बार हिंदू एकीकरण हुआ

शुरुआती रुझानों पर बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और नंदीग्राम एवं भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा- भवानीपुर में 6-7 राउंग की गिनती के बाद मेरा प्रदर्शन अच्छा रहेगा। नंदीग्राम में मुझे अपेक्षा से ज्यादा वोट मिला है। मुझे पूरी उम्मीद है कि भाजपा की सरकार बनेगी। इस बार हिंदू एकीकरण हुआ है। मुसलमान जिस तरीके से टीएमसी को वोट देतें हैं, इस बार उस तरीके से नहीं दिया है। कुछ वोट मुस्लिम समर्थक पार्टी को गए हैं। अभी इतनी जल्दबाजी करने की कोई ज़रूरत नहीं है।

4 May 202610:37:34 AM

Panihati Vidhan Sabha Chunav Result: आरजी कर पीड़िता की मां आगे

आरजी कर पीड़िता की मां रत्ना देवनाथ 3000 से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं। वह पानीहाटी सीट से भाजपा की उम्मीदवार हैं।

4 May 202610:34:42 AM

Bhabanipur Vidhan Sabha Chunav Result: सुवेंदु अधिकारी ममता बनर्जी से फिर आगे निकले

भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी ममता बनर्जी से फिर आगे निकले गए हैं। दोनों नेताओं के बीच कांटे की टक्कर है।

4 May 202610:31:27 AM

WB Election Results Live: पश्चिम बर्द्धमान की सभी नौ सीट पर भाजपा आगे

पश्चिम बर्द्धमान जिले की सभी नौ सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। राज्य के दो मंत्री आसनसोल उत्तर से मलय घटक से भाजपा के कृष्णेंदु मुखर्जी 4100 वोट से आगे चल रहे है।

वहीं दुर्गापुर पूर्व से निवर्तमान मंत्री प्रदीप मजूमदार से भाजपा के चंद्रशेखर बनर्जी 2100 से अधिक वोटो से आगे चल रहे है। वहीं पांडवेश्वर से भाजपा के जितेंद्र तिवारी दो हजार वोट से आगे है।

दुर्गापुर पश्चिम से भाजपा के लक्ष्मण चंद्र घोरूई, जामुडिया से डा बिजन मुखर्जी 3246, रानीगंज से भाजपा के पार्थ घोष 3478, आसनसोल दक्षिण से भाजपा की अग्निमित्रा पाल 15 हजार वोट, बाराबानी से भाजपा के अरिजीत राय 79 वोट से आगे चल रहे है। वहीं कुल्टी से भाजपा आगे चल रही है।

4 May 202610:28:54 AM

Rajganj Vidhan Sabha Chunav Result: स्वप्ना बर्मन राजगंज सीट से पीछे

एशियन खेलों में स्वर्ण पदक विजेता तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार स्वप्ना बर्मन जलपाईगुडी जिले में राजगंज सीट से पीछे चल रही हैं।

4 May 202610:26:53 AM

West Bengal Election Result Live: मंगल पांडे बोले- बंगाल में डबल इंजन की सरकार

बंगाल भाजपा के प्रभारी मंगल पांडे ने कहा- अगर ममता बनर्जी सरकार ने 15 सालों में ठीक से बंगाल को चलाया होता, तो आज उनकी पार्टी की यह स्थिति नहीं होती। बंगाल की जनता उनके कुशासन से तंग आ चुकी थी। लोगों में भय का माहौल बना दिया था। जो रूझान आ रहे हैं, उससे साफ है कि भय से बंगाल की जनता बाहर आ गई है। चुनाव आयोग हर चीज पर नजर रखे हुए है। बंगाल में डबल इंजन की सरकार बनेगी।

4 May 202610:24:24 AM

Kalimpong Vidhan Sabha Chunav Result: कालिम्पोग में भाजपा को मिली बढ़त

कालिम्पोग मे दूसरे राउंड ने बीजेपी  प्रार्थी भारत कुमार छेत्री 101 वोट से आगे निकल गए हैं।

4 May 202610:21:16 AM

Maniktala Vidhan Sabha Chunav Result: तापस राय आगे निकले

कोलकाता की मानिकतला सीट से तापस राय आगे निकले, तृणमूल की श्रेया पांडे पीछे हुई

4 May 202610:19:37 AM

Beleghata Vidhan Sabha Chunav Result: कुणाल घोष पीछे

तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष कोलकाता की बेलेघाटा सीट से पीछे हुए।

4 May 202610:17:58 AM

Nandigram Vidhan Sabha Chunav Result: सुवेंदु अधिकारी को हल्की बढ़त

नंदीग्राम से सुवेंदु अधिकारी हल्की बढ़त बनाए हुए हैं।

4 May 202610:16:31 AM

Bhowanipore Vidhan Sabha Chunav Result: ममता 2000 से ज्यादा वोटो से आगे

भवानीपुर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 2000 से ज्यादा वोटो से आगे हो गई हैं। शुरुआती रुझानों में वह पीछे चल रही थीं।


4 May 202610:05:16 AM

WB Election Results Live: रासबिहारी सीट से भाजपा आगे

कोलकाता की रासबिहारी सीट से भाजपा के स्वप्न दासगुप्ता आगे, टीएमसी के देवाशीष कुमार लगातार पीछे

4 May 202610:01:09 AM

West Bengal विधान सभा Chunav Result 2026: ममता भवानीपुर में निकलीं आगे

भवानीपुर सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हुई आगे। दरअसल शुरुआती रुझानों में ममता बनर्जी काफी पीछे चल रही थीं, लेकिन अब उन्होंने बढ़त हासिल कर ली है।

4 May 20269:58:16 AM

पश्चिम बंगाल Assembly Election Result: किस सीट से कौन आगे?

नंदीग्राम में शुभेंदु 3100 से आगे
श्याम पुकुर से TMC की शशि पांजा 500 से पीछे
भाटपाड़ा BJP पवन सिंह 3200 से आगे, बेलियाघाटा से TMC के कुणाल घोष 330 से पीछे
आसनसोल से बीजेपी अग्निमित्रा पाल 6000 से आगे
चौरंगी से टीएमसी की नयना बंदोपाध्याय आगे, दिनहाटा में TMC के मंत्री उदयन गुहा पीछे, रेजीनगर से हुमायूं कबीर 726 वोटों से आगे

4 May 20269:57:31 AM

West Bengal Election Result Live: रुझानों में भाजपा निकली आगे

बंगाल के रुझानों में BJP 80, TMC 72 पर आगे, कांग्रेस को 2 और वाम को 2 पर बढ़त।

4 May 20269:52:22 AM

WB Election Results Live: ममता के मंत्री भी चल रहे पीछे

बंगाल सरकार के तीन मंत्री पीछे चल रहे हैं। वहीं भाजपा रुझानों में बहुमत के करीब पहुंच चुकी है।

4 May 20269:50:11 AM

West Bengal Chunav Result live: अधीर रंजन चौधरी पीछे

कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी मुर्शिदाबाद जिले की बहरमपुर सीट से पहले राउंड में 1200 वोट से पीछे चल रहे हैं।

4 May 20269:47:12 AM

Kalimpong Vidhan Sabha Chunav Result: कलिम्पोंग में बीजीपीएम उम्मीदवार आगे

कलिम्पोंग में पहले राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। यहां बीजीपीएम का उम्मीदवार आगे चल रहा है।

4 May 20269:34:06 AM

West Bengal विधान सभा Chunav Result 2026: राहुल सिन्हा ने किया सरकार बनाने का दावा

भाजपा के राज्यसभा सदस्य व व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने कहा- नतीजे हमारे पक्ष में आएंगे और बंगाल में भाजपा की सरकार का गठन होगा।

4 May 20269:32:57 AM

पश्चिम बंगाल Assembly Election Result: ईवीएम की गिनती शुरू

अधिकतर जगहों पर पोस्टल बैलेट की गणना खत्म हो गई है। ईवीएम की गिनती शुरू कर दी गई है।

4 May 20269:31:56 AM

West Bengal Chunav Result live: भवानीपुर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार पीछे

अपने घर की सीट भवानीपुर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार पीछे चल रही हैं। कोलकाता के श्यामपुकुर से टीएमसी की मंत्री शशि पांजा पीछे है। शुरुआती रूझानों में कोलकाता के बेलेघाटा, मानिकतला, काशीपुर में टीएमसी आगे और मुस्लिम बहुल कोलकाता पोर्ट सीट पर भाजपा के राकेश सिंह आगे, मंत्री फिरहाद हकीम पीछे हैं।

4 May 202610:09:39 AM

WB विधान सभा चुनाव रिजल्ट: झाड़ग्राम में भाजपा आगे

जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झालमुड़ी खाई थी, उस झाड़ग्राम में भाजपा आगे चल रही हैा बंगाल में शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त मिली है। 145 सीटों पर भाजपा आगे, टीएमसी 104 पर आगे है।

यह भी पढ़ें: जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खाई थी झालमुड़ी, उस झाड़ग्राम सीट पर कौन आगे?

4 May 20269:25:06 AM

West Bengal Chunav Result live: शमिक भट्टाचार्य बोले- ऐसा चुनाव किसी बंगाली ने नहीं देखा होगा

शुरुआती रुझानों में बढ़त पर बंगाल भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने कहा, 'भाजपा के कार्यकर्ताओं का सपना साकार हो रहा है। आज बंगाल में हमारी सरकार बनकर रहेगी। स्वतंत्रता के बाद ऐसा चुनाव किसी बंगाली ने नहीं देखा है। शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हो गए हैं। महाजंगलराज समाप्त होकर रहेगा।'

4 May 20269:18:32 AM

पश्चिम बंगाल Assembly Election Result: चुनाव आयोग ने 9 बजे तक का रुझान दिया

चुनाव आयोग ने 9 बजे तक एक सीट का रुझान दे दिया है। यहां भाजपा आगे चल रही है। अभी तक किसी अन्य सीट का रुझान नहीं आया है।

bengal

4 May 20269:03:12 AM

West Bengal विधान सभा Chunav Result 2026: सिलीगुड़ी में अभी तक काउंटिंग शुरू नहीं

बैलट पेपर को लेकर चल रही समस्या के चलते सिलीगुड़ी महकमा के तीनों विधानसभा क्षेत्र में अभी तक काउंटिंग शुरू नहीं हो सकी है।

4 May 20268:45:40 AM

West Bengal Chunav Result live: टीएमसी दफ्तर में पसरा सन्नाटा

बंगाल के रुझानों में भाजपा को जबरदस्त बढ़त मिलती हुई दिख रही है। उधर कोलकाता में टीएमसी के दफ्तर पर सन्नाटा पसरा हुआ है।

#WATCH | West Bengal Assembly Elections 2026 | Visuals from outside the Trinamool Congress office in Kolkata.

Counting of votes for 293 Assembly constituencies of the state has begun. pic.twitter.com/MM0f9O7rQL

— ANI (@ANI) May 4, 2026
4 May 20268:27:13 AM

West Bengal Election Result Live: टीएमसी को 21 सीटों पर बढ़त

कुल मिलाकर 293 सीटों में 23 पर भाजपा तथा 21 पर तृणमूल कांग्रेस आगे।

4 May 20268:21:42 AM

West Bengal Election Result Live: कई सीटों पर भाजपा आगे

बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू, शुरूआती रुझान में उत्तर 24 परगना की 33 सीटों में तीन पर, दक्षिण 24 परगना में 30 सीटों पर तीन पर तृणमूल कांग्रेस आगे, वहीं नदिया में 17 सीटों में तीन पर तथा मालदा में 12 सीटों पर दो भाजपा आगे।

4 May 20268:20:12 AM

WB विधान सभा चुनाव रिजल्ट: सिलिगुड़ी के पुलिस कमिश्नर बोले- सब शांतिपूर्ण ढंग से होगा

वोटों की गिनती पर सिलीगुड़ी के पुलिस कमिश्नर सैयद वकार रजा ने कहा, 'सब कुछ शांतिपूर्ण ढंग से होगा। सभी इंतजाम ठीक हैं। यहां तलाशी ली जा रही है और तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है। हमें उम्मीद है कि सब कुछ ठीक रहेगा।'

#WATCH | Siliguri, West Bengal | On the counting of votes, Siliguri Commissioner of Police (CP) Syed Waqar Raza says, "Everything will be done peacefully. All things are in proper order. Frisking is being done here, and there is a 3-tier security system, and we hope that… pic.twitter.com/4fiRZU0kE8

— ANI (@ANI) May 4, 2026
4 May 20268:11:58 AM

WB Election Results Live: भाजपा और टीएमसी 5-5 सीटों पर आगे

बंगाल के शुरुआती रुझानों मे भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. भाजपा और कांग्रेस 5-5 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

4 May 20268:06:27 AM

West Bengal Vidhan Sabha Election Result 2026 LIVE: बंगाल में वोटों की गिनती शुरू

बंगाल में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। थोड़ी देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे। चुनाव आयोग ने समस्त मतगणना केंद्रों में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। केंद्रीय बलों की 700 कंपनियां तैनात रहेंगी। इसके अलावा बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी मुस्तैद हैं।

4 May 20267:37:00 AM

West Bengal Chunav Result live: निर्णायक भूमिका में महिला मतदाता

दूसरे चरण में 3.21 करोड़ से अधिक मतदाताओं में से लगभग 2.98 करोड़ ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। विशेष रूप से महिलाओं की भागीदारी ने राजनीतिक समीकरणों को दिलचस्प बना दिया है।

कई सीटों जैसे हाबरा, अशोकनगर और दमदम उत्तर में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं के लगभग बराबर या कुछ स्थानों पर प्रतिशत के मामले में प्रभावशाली रही है।

दूसरे चरण में महिला मतदाताओं की कुल संख्या 1,57,38,233 है। चुंचुड़ा में सबसे अधिक 1,39,570 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

92.90 प्रतिशत का भारी मतदान संकेत देता है कि जनता ने किसी एक दिशा में बहुत स्पष्ट और मुखर होकर अपना निर्णय ईवीएम में कैद किया है, जिसके परिणाम भविष्य की राजनीति की दिशा तय करेंगे।

4 May 20267:33:56 AM

Bhabanipur Vidhan Sabha Chunav Result: TMC और BJP के मतगणना एजेंटों में हुई बहस

भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में सखावत मेमोरियल स्कूल स्थित मतगणना केंद्र के बाहर TMC और BJP के मतगणना एजेंटों के बीच जुबानी बहस छिड़ गई।

#WATCH | Kolkata, West Bengal: A verbal argument broke out between the counting agents of TMC and BJP outside the counter centre at Sakhawat Memorial School in Bhabanipur assembly constituency.

Counting of votes for 293 Assembly constituencies of the state will begin at 8 AM… pic.twitter.com/cvJOrqHC6i

— ANI (@ANI) May 4, 2026
4 May 20267:29:07 AM

पश्चिम बंगाल Assembly Election Result: दिशानिर्देशों का उल्लंघन न करने की चेतावनी

मतगणना करने वाले सरकारी कर्मियों को आगाह किया गया है कि किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने पर नौकरी से बर्खास्त किया जा सकता है।

आयोग ने उन विस क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया है, जहां एक से अधिक मतगणना कक्ष हैं। वहां 165 अतिरिक्त मतगणना पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। बेहतर व्यवस्था के लिए आयोग ने गत बार (108) की तुलना में मतगणना केंद्रों की संख्या घटाई है।

4 May 20267:29:39 AM

West Bengal Election Result Live: 432 मतगणना पर्यवेक्षक नियुक्त

आयोग ने कुल 432 मतगणना पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। उत्तर 24 परगना जिले में सबसे अधिक 49 मतगणना पर्यवेक्षक होंगे। कोलकाता की 11 सीटों के लिए 12 पर्यवेक्षक होंगे।

कोलकाता में मतगणना बालीगंज गवर्नमेंट हाई स्कूल, बाबा साहेब आंबेडकर एजुकेशन यूनिवर्सिटी, शेखावत मेमोरियल स्कूल, नेताजी इंडोर स्टेडियम और सेंट थामस बायज स्कूल में होगी।

आयोग ने प्रत्येक विस क्षेत्र के पर्यवेक्षकों को मतगणना के समय संबंधित मतगणना केंद्र में उपस्थित रहकर पूरी प्रक्रिया पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया है।

4 May 20267:20:07 AM

West Bengal विधान सभा Chunav Result 2026: मतगणना केंद्र अभेद्य दुर्ग में तब्दील

चुनाव आयोग ने समस्त मतगणना केंद्रों में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। केंद्रीय बलों की 700 कंपनियां तैनात रहेंगी। इसके अलावा बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी मुस्तैद रहेंगे। अंदर केंद्रीय बल व बाहर पुलिस का दो स्तरीय सुरक्षा घेरा होगा। 77 पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। मतगणना केंद्रों के आसपास धारा 163 लागू रहेगी। कोलकाता के सात मतगणना केद्रों पर केंद्रीय बल व पुलिस को मिलाकर 1,500 सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। मतगणना कर्मियों के लिए क्यूआर कोड वाला परिचय पत्र जारी किया गया है। उसके बिना प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। मतगणना केंद्र के अंदर किसी को भी मोबाइल के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

4 May 20267:19:07 AM

WB Election Results Live: 92.47 प्रतिशत हुई थी वोटिंग

बंगाल में गत 23 अप्रैल व 29 अप्रैल को दो चरणों में हुए मतदान का कुल प्रतिशत 92.47 प्रतिशत रहा, जो स्वतंत्रता के बाद सर्वाधिक है।
गौर करने वाली बात यह है कि बंगाल में कुल मतदाताओं की संख्या पिछले विस चुनाव के मुकाबले करीब 51 लाख घटी, फिर भी मतदान करने वालों की संख्या में 30 लाख से अधिक की बढ़ोतरी देखी गई। इस बार विभिन्न राज्यों से लाखों प्रवासी श्रमिक भी वोट डालने पहुंचे थे। सियासी विश्लेषक महिलाओं के वोट को निर्णायक बता रहे हैं।

4 May 20267:16:28 AM

West Bengal Chunav Result live: 2,917 प्रत्याशियों की सियासी किस्मत का होगा निर्णय

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी, बंगाल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी, माकपा की तेज तर्रार नेता मीनाक्षी मुखर्जी व दीप्शिता धर, अपनी पार्टी गठित करने वाले तृणमूल के निलंबित नेता हुमायूं कबीर, आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में दुष्कर्म व हत्या की शिकार हुईं डॉक्टर की मां और संदेशखाली आंदोलन का चेहरा बनीं रेखा पात्र समेत 2,917 प्रत्याशियों की सियासी किस्मत का निर्णय होगा।

4 May 20267:17:12 AM

पश्चिम बंगाल Assembly Election Result: फलता की मतगणना 24 मई को होगी

एक सीट (फलता) पर गड़बड़ी की रिपोर्ट के मद्देनजर चुनाव आयोग ने वहां आगामी 21 मई को फिर से मतदान कराने की घोषणा की है। उसकी मतगणना 24 मई को होगी।

4 May 20267:12:12 AM

West Bengal विधान सभा Chunav Result 2026: सबकी निगाहें भवानीपुर सीट पर

सबकी निगाहें कोलकाता की भवानीपुर सीट पर टिकी हैं, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व सुवेंदु अधिकारी में कांटे की टक्कर बताई जा रही है। 2021 के विस चुनाव में दोनों नंदीग्राम में आमने-सामने थे, जहां सुवेंदु ने जीत दर्ज की थी। सुवेंदु भवानीपुर के साथ इस बार भी नंदीग्राम से प्रत्याशी हैं।

4 May 20267:12:43 AM

West Bengal Election Result Live: सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी

राज्य के 77 मतगणना केंद्रों पर बेहद कड़ी सुरक्षा में सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी और दोपहर तक साफ हो जाएगा कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस लगातार चौथी बार सत्ता पर काबिज होने वाली है या जनसंघ के संस्थापक डा श्यामाप्रसाद मुखर्जी की धरती पर भाजपा पहली बार सरकार बनाएगी, अथवा नतीजे इससे बिल्कुल इतर होने जा रहे हैं।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us