Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Ind vs Afg- Watch live
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • politics
  • national
LIVE BLOG

Vidhan Sabha Election 2024 Date LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में होगा मतदान, हरियाणा में भी विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा

Vidhan Sabha Chunav Election 2024 Dates मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा की चुनावी तारीखों का एलान कर दिया है। दोनों राज्यों में मतगणना 4 अक्टूबर को होगी।

By Mahen Khanna Fri, 16 Aug 2024 04:04 PM (IST)
News Article Hero Image

जागरण डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Vidhan Sabha Election 2024 Dates चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनावों का एलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में तो वहीं हरियाणा में सिंगल फेज में वोटिंग होगी।

दोनों राज्यों में 4 अक्टूबर को मतगणना होगा।

इस साल जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। 

Vidhan Sabha Chunav Election 2024 Dates

16 Aug 20244:04:23 PM
Vidhan Sabha Election 2024 कांग्रेस चुनाव को तैयार, बहुमत के साथ बनाएगी हरियाणा में सरकारः उदय भान
हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदय भान ने कहा कि हम चुनाव की घोषणा का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
16 Aug 20243:57:10 PM
Haryana Vidhan Sabha Election हमारी पार्टी चुनाव के लिए तैयारः अनिल विज
हरियाणा में 1 अक्टूबर को मतदान होगा, 4 अक्टूबर को मतगणना होगी। भाजपा नेता अनिल विज ने कहा कि यह अच्छी बात है कि हरियाणा में 1 अक्टूबर को चुनाव होंगे। हमारी पार्टी और कार्यकर्ता चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।

#WATCH | Haryana to vote on October 1; counting of votes on Oct 4

BJP leader Anil Vij says, "It is a good thing that elections in Haryana will be held on October 1. Our party and workers are ready to contest the elections..." pic.twitter.com/DyPZ6aCmkf

— ANI (@ANI) August 16, 2024
16 Aug 20243:47:54 PM
Vidhan Sabha Election 2024 महाराष्ट्र में चुनाव का एलान नहीं हुआ

महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव का अभी एलान नहीं हुआ है। संभावना जताई जा रही थी कि जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के साथ महाराष्ट्र चुनाव हो सकते हैं।

16 Aug 20243:41:24 PM
Assembly Election 2024 LIVE 4 अक्टूबर को दोनों राज्यों में आएंगे नतीजे

जम्मू-कश्मीर और हरियाणा दोनों राज्यों में 4 अक्टूबर को चुनावी नतीजे आएंगे।

16 Aug 20243:35:10 PM
Haryana Assembly Election हरियाणा में 1 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव
blog images

हरियाणा में सभी 90 सीटों पर 1 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होंगे। यहां भी 4 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर के साथ मतगणना होगी।

16 Aug 20243:32:05 PM
Jammu kashmir Election 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को तीन चरणों में जम्मू-कश्मीर में चुनाव
blog images

जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव होंगे। 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को वोटिंग होगी।

16 Aug 20243:25:25 PM
Jammu Kashmir Vidhan Sabha Chunav 20 अगस्त को जम्मू-कश्मीर की मतदाता सूची आएगी

चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि 20 अगस्त को जम्मू-कश्मीर की मतदाता सूची आएगी।

16 Aug 20243:24:12 PM
Haryana Assembly Election 2024 LIVE हरियाणा में 20 हजार 929 पोलिंग स्टेशन होंगे

हरियाणा में 20 हजार 929 पोलिंग स्टेशन होंगे। राज्य में बुजुर्ग वोटर काफी ज्यादा हैं।

16 Aug 20243:22:42 PM
Vidhan Sabha Chunav 2024 LIVE हरियाणा में भी चुनाव, 90 में से 73 सामान्य सीटें

हरियाणा में भी चुनाव का एलान होगा। यहां विधानसभा की कुल 90 में से 73 सामान्य सीटें है।

16 Aug 20243:18:59 PM
Vidhan Sabha Election 2024 Date 360 मॉडल पोलिंग स्टेशन बनेंगेः राजीव कुमार

सीईसी राजीव कुमार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में 360 मॉडल पोलिंग स्टेशन बनेंगे और सुरक्षा के कड़े इंतजाम होंगे।

16 Aug 20243:14:48 PM
Vidhan Sabha Chunav 2024 LIVE जम्मू-कश्मीर में कुल 11838 पोलिंग स्टेशन होंगे
blog images

जम्मू-कश्मीर में कुल 11838 पोलिंग स्टेशन होंगे। हमेशा की तरह अलग से महिला पोलिंग स्टेशन बनेंगे।

16 Aug 20243:12:37 PM
Vidhan Sabha Election 2024 Date लोकसभा चुनाव में जम्मू-कश्मीर में वोटिंग की लंबी कतारें दिखीं

सीईसी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जम्मू-कश्मीर में वोटिंग की लंबी कतारें दिखीं और इससे ये बात साफ हो गई है कि वहां कि जनता ने बुलेट के ऊपर बैलेट को चुना है।

16 Aug 20243:11:17 PM
Assembly Election 2024 LIVE घाटी की आवाम तस्वीर बदलना चाहती हैः राजीव कुमार

राजीव कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कश्मीर घाटी की आवाम ने दिखा दिया कि वो तस्वीर बदलना चाहती है। वो चुनाव में हिस्सा लेना चाहती है।

16 Aug 20243:08:38 PM
Vidhan Sabha Election 2024 Date लोकसभा चुनाव में कई रिकॉर्ड बने

CEC राजीव कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कई रिकॉर्ड बने है। 

16 Aug 20243:07:27 PM
Vidhan Sabha Election 2024 LIVE लोकसभा चुनाव के बाद दूसरा पड़ावः राजीव कुमार

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि ये लोकसभा चुनाव के बाद दूसरा पड़ाव है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव बहुत ही शांति से हुए, जिसकी पूरी दुनिया में चर्चा हुई।

16 Aug 20243:02:22 PM
Vidhan Sabha Chunav 2024 LIVE हरियाणा में 90 सीटों पर होने हैं चुनाव

हरियाणा में सभी 90 सीटों पर चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग आज राज्य में चुनाव की घोषणा कर सकता है।

16 Aug 20243:00:14 PM
Assembly Election 2024 LIVE अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली बार चुनाव
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार चुनाव होने जा रहा है। हाल ही में आयोग की टीम ने घाटी का दौरा भी किया था।
16 Aug 20242:58:41 PM
Vidhan Sabha Election 2024 Date LIVE चार राज्यों में इस साल होने हैं चुनाव

 इस साल जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं।

16 Aug 20242:50:39 PM
Vidhan Sabha Election 2024 Date LIVE थोड़ी देर में विधानसभा चुनाव का होगा एलान

चुनाव आयोग थोड़ी देर में विधानसभा चुनाव का एलान करेगा। जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का एलान हो सकता है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us